26/06/2026
शोक संदेश🙏🥺
अत्यंत दुख और भारी मन से सूचित किया जाता है कि रामपुर के काशापाट में हुई एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हमारे विद्यालय के प्रिय छात्र युगल आजाद और उनकी पूजनीय माता जी का असामयिक निधन हो गया है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरा आदर्श पब्लिक स्कूल डिगेढ़ परिवार गहरे सदमे में है और शोकाकुल है। यह क्षति विद्यालय के लिए अपूरणीय है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।
समस्त विद्यालय परिवार की ओर से हम उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
ॐ शांति🙏😭🥺
आदर्श पब्लिक स्कूल डिगेढ़