19/09/2020
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं My NEP Competition के शपथ ग्रहण समारोह
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से सम्बद्ध सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सैदनगली अमरोहा में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं My Nep Competition की प्रतियोगिताओं के प्रचार प्रसार व स्वयं की सहभागिता हेतु शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय जी ने विद्यालय के समस्त आचार्य बन्धुओं एवं आचार्या बहिनों को शपथ ग्रहण कराई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिवाकर पांडेय जी ने समस्त आचार्य परिवार से आग्रह किया की केंद्र सरकार की इस नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की समस्त विस्तृत जानकारी भैया बहनों अभिभावकों सामाजिक कार्यकर्ताओं व समाज के अन्य बंधुओं तक पहुंचे हमें अत्यंत सक्रियता पूर्वक इस शिक्षा नीति का व्यापक प्रचार प्रसार करना है हमारा प्रयास हो कि अधिकाधिक भैया बहिन,अभिभावक बन्धु MyNEP competition के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं में अधिक संख्या में सहभागिता करें। इस अवसर पर शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रभा शंकर तिवारी, संजीव जी, अरुण जी, राम सिंह जी तोता राम जी, मुरारी लाल जी, अर्जुन जी, महेशपाल जी, रुकेंद्र जी, आनंद जी, रणजीत जी, विनीत जी, राजवीर जी, सत्यवीर जी, रिपुदमन जी, हेम सिंह जी, गनपत जी, अमित जी, अरविंद जी, अमरपाल जी, वीरेंद्र जी, यशपाल जी, राजवीर जी राजपाल जी, अजय वीर जी, गायत्री जी,रेखा जी,
जिज्ञासा जी,पूजा जी,काजल जी इत्यादि उपस्थित रहे।