09/05/2026
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि कोटि वंदन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ ।
Society will provide education, establish institutes, school, colleges, to organise awareness camps To develop relationship with Rajput Societies.
To provide quality education, to establish educational institutes, to establish libraries, to arrange cultural activities on Rajput History. to provide guidance to students to choose careers. skills centers for women. To erect statue of Great Maharana Pratap. To promote and develop art and craft. To arrange seminars on Social, environment, economic issues, women empowerment, safety & health culture, Swatch Bharat Abhiyan Etc.
09/05/2026
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि कोटि वंदन एवं हार्दिक शुभकामनाएँ ।
08/03/2026
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफेयर सोसायटी अमृतसर की ओर से “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026”
के उपलक्ष्य पर सभी आदरणीय और सम्मानित महिलायों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई ।
“इस वर्ष का थीम है -
'”सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई'”
यह दिवस महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने और विश्व स्तर पर लैंगिक समानता की दिशा में कार्रवाई को गति देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।
आपका ज्ञान, मार्गदर्शन और समर्पण समाज को सही दिशा देने में अमूल्य योगदान देता है। आप सदैव स्वस्थ, सुखी और सफल रहें।
शुभकामनाओं के साथ:
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफेयर सोसायटी अमृतसर
04/03/2026
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफ़ेयर सोसायटी के सभी आदरणीय पदाधिकारियों और सम्मानित सदस्यों की ओर से सभी देशवासियों को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।
रंगों का यह पवित्र उत्सव आपके जीवन में आनंद, सुख, समृद्धि एवं निरंतर सफलता के नवीन रंग भर दे।
आइए, हम सब मिलकर अपनी इस संस्था को अपनी सोच, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से इस को समृद्ध, सशक्त और सुदृढ़ बनाएं।
होली का यह पर्व हम सभी के बीच प्रेम, सौहार्द और एकता के रंगों को और अधिक प्रगाढ़ करे।
सप्रेम एवं सादर शुभकामनाएँ।
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
प्रधान
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफ़ेयर सोसायटी अमृतसर
🌸🌈
26/01/2026
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफ़ेयर सोसाइटी अमृतसर की ओर से समस्त देशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं अनंत बधाई।
आज का यह पावन दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और राष्ट्रीय एकता का स्मरण कराता है। यह दिन उन सभी महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि हम जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए देश की उन्नति में अपना ईमानदार योगदान देंगे।
हम सबका दायित्व है कि हम अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें और एक सशक्त, आत्मनिर्भर, सुरक्षित तथा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
आज जब देश आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है, तो हमें सरकार की योजनाओं में सक्रिय सहयोग करते हुए समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। विशेष रूप से युवा पीढ़ी को शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनाना हमारा परम कर्तव्य है, ताकि वे राष्ट्र के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बना सकें।
देश ही हमारा सर्वोच्च प्रेम है,
राष्ट्र निर्माण ही हमारा सर्वोच्च धर्म है।
आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जो
शिक्षित हो, संगठित हो, स्वावलंबी हो और विश्व में गौरव के साथ आगे बढ़े।
जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
प्रधान एवं सभी सदस्य व पदाधिकारी
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफेयर सोसायटी अमृतसर
13/01/2026
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफेयर सोसायटी अमृतसर की ओर से लोहड़ी के पावन पर्व परआप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
अग्नि देव की पवित्र ज्योति आपके जीवन से सभी दुःख, रोग और बाधाओं को दूर करे।
यह पर्व आपके घर में सुख, समृद्धि,
स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।
तिल, गुड़, मूंगफली की मिठास की तरह आपके रिश्तों में भी प्रेम और अपनापन बना रहे।
आप और आपका परिवार सदैव आनंदित रहे।
आपको और आपके समस्त परिवार को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आपका सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
प्रधान एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य
01/01/2026
20/10/2025
महाराणा प्रताप राजपूत वेलफेयर सोसायटी अमृतसर की ओर से सभी राजपूत सम्मानित समाज को और सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई ।
इस पावन पर्व पर मां लक्ष्मी जी और श्री गणेश जी आपके जीवन में सुख,समृद्धि व शांति की वर्षा करें।
आप की सेवा में
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सदस्य एवं साथी
महाराणा प्रताप राजपूत सोसाइटी अमृतसर
27/08/2025
गणेश चतुर्थी की महाराणा प्रताप राजपूत वेलफेयर सोसायटी अमृतसर के सभी परिवार मेंबर्स को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।
भगवान गणेश जी आपके जीवन को खुशियों और शांति से भर दें।
आपके घर में सदैव समृद्धि बनी रहे। भगवान गणेश आपके मार्ग से हर बाधा को दूर करें। भगवान गणेश जी आप पर ज्ञान, बुद्धि, समृद्धि और धन की वर्षा करें ताकि आप सभी को सफलता, सुख, यश और कीर्ति प्राप्त हो ।
गणपति बप्पा मोरया!
आपका भवदीय सेवक
एडवोकेट रणवीर सिंह राणा
15/08/2025
Maharana Pratap Rajput Welfare Society Amritsar की ओर से सभी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई ।