Ashutosh Kumar

Ashutosh Kumar "उसूलों पे जँहा आँच आये टकराना जरूरी है,
जो जिंदा हो तो फीर जिंदा नजर आना जरूरी है।"

27/02/2026

अत्यंत ही दुखदायी समाचार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह जी के पिताजी घनश्याम बाबू के निधन की सूचना प्राप्त हुयी है। जो हम तमाम शिक्षक समाज के लिए अत्यंत ही पिडादायक है ज्ञातव्य है कि घनश्याम बाबू की गिनती भौतिक शास्त्र के प्रकांड विद्वानो में होती थी घनश्याम बाबू स्वयं में एक संस्था थे जिन्होंने कई उच्च कोटि के संस्थानों में अपनी सेवाएं दी थी मगध विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर एवं विभाग के अध्यक्ष तथा बिहार इंटरमीडिएट एजुकेशन कौंसिल के अध्यक्ष के रुप में न जाने कितने छात्रो का जीवन सवारने का कार्य उनके द्वारा किया गया था। भगवान महाप्रभु श्री नारायण इस महान आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान प्रदान कर बैकुंठ प्रदान करे। 🙏🙏🙏🙏🙏🙏

+2 सत्यवन्ती उच्च विद्दालय कारीसोवा वजीरगंज गयाजी के स्थापना दिवस समारोह एवं सेवानिवृत प्रभारी प्रधानाध्यापक बडे मुकेश क...
24/01/2026

+2 सत्यवन्ती उच्च विद्दालय कारीसोवा वजीरगंज गयाजी के स्थापना दिवस समारोह एवं सेवानिवृत प्रभारी प्रधानाध्यापक बडे मुकेश कुमार पांडे जी के सेवानिवृति के फलस्वरूप उनके सम्मान में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। विद्दालय परिवार द्वारा दिये गये सम्मान से हृदय अभिभूत हो गया खासकर मंच का संचालन कर रहे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई गयाजी के संयुक्त सचिव एवं उसी विद्दालय के शिक्षक भाई आलोक जी तथा वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक राजन सिंह जी जिस आत्मीयता के साथ सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया उससे हृदय आह्लादित हो गया। कार्यक्रम में वजीरगंज विधानसभा के विधायक सह विद्दालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह जी, गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह जी,जदयू नेता रामनारायण शर्मा,बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रमंडलीय सचिव जितेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव अनुज कुमार,राज्यकार्यकारिणी सह सदर सचिव आशुतोष कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, बेलागंज के सचिव सतीश जी सहित कई विद्दालयो के प्रधानाध्यापकगण एवं सैंकड़ो शिक्षक साथी उपस्थित थे। 🌟🎉👏💕😊

 #राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक नेता अतरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमित कुमार जी एवं घोषी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ऋतुरा...
15/01/2026

#राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक नेता अतरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रोमित कुमार जी एवं घोषी विधानसभा क्षेत्र से विधायक ऋतुराज जी के दादाजी बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिक्षक शिरोमणि स्व० बृजनन्दन बाबू के निधन के उपरांत पटना स्थित उनके आवास पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ मगध प्रमंडल के सचिव जितेन्द्र कुमार जी, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ गयाजी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी,बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना जिला के सचिव जितेंद्र जी,बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, बेलागंज के सचिव सौरभ कुमार सहित कई शिक्षक साथियो के साथ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्यकार्यकारिणी सदस्य आशुतोष कुमार ने दिगंवत पुण्यात्मा के श्रीचरणो में अपनी श्रद्धांजलि समर्पित की साथ ही स्व० बृजनन्दन बाबू के पुत्र एवं हमसबो के अभिभावक पूर्व सांसद अरुण बाबू ,पूर्व मंत्री अनील बाबू एवं अखिल भारतीय शैक्षिक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर बाबू उर्फ मुन्ना बाबू से मिलकर उन्हें संबल प्रदान करने कि कोशिश की तथा ईश्वर से प्रार्थना किया कि भगवान समस्त परिवारजनो को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।🙏🙏💐🕊️💔😢

नववर्ष पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मगध प्रमंडल गयाजी से मिल कर शिक्षक  साथियो के समस्याओ के निराकरण हेतू प्रयास 🙏🙏🙏🙏
09/01/2026

नववर्ष पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक मगध प्रमंडल गयाजी से मिल कर शिक्षक साथियो के समस्याओ के निराकरण हेतू प्रयास 🙏🙏🙏🙏

My family and I shared a profoundly uplifting experience at the Golden Temple in Amritsar, forging truly unforgettable m...
15/12/2025

My family and I shared a profoundly uplifting experience at the Golden Temple in Amritsar, forging truly unforgettable memories that will empower us to create lasting positive change. 🕍🤩🎉👪🏻🙏
#

+2 उच्च विद्दालय मोहनपुर,गयाजी के प्रधानाध्यापक बडे भाई गार्जियन अनिल बाबू के सेवानिवृति के उपरांत उनके सम्मान में आयोजि...
03/12/2025

+2 उच्च विद्दालय मोहनपुर,गयाजी के प्रधानाध्यापक बडे भाई गार्जियन अनिल बाबू के सेवानिवृति के उपरांत उनके सम्मान में आयोजित सम्मान समारोह सह विदाई समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। अपने स्तर से मेरे द्वारा बडे भाई अनिल बाबू को उनके सफल,सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की साथ ही इस अवसर पर विद्दालय परिवार द्वारा किये गये सम्मान से हृदय अभिभूत महसूस कर रहा है।

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य-सह-बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव मंडल के सदस्य अभिभावक श्री चंद्र किशोर कुमार जी...
25/11/2025

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सदस्य-सह-बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव मंडल के सदस्य अभिभावक श्री चंद्र किशोर कुमार जी@कुमार बाबू की सुपुत्री के परिणयोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ साथ ही बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद तथा हम समस्त शिक्षको के गार्जियन एवं अभिभावक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह जी,पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह जी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह जी, विधान पार्षद संजीव कुमार सिंह जी, विधान पार्षद अफाक साहब, विधान पार्षद मदन मोहन झा जी सहित कई अन्य उपस्थित माननीय एवं गणमान्य अतिथियों के साथ मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ।बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह जी, संजय कुमार सिंह जी एवं पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह जी से संयुक्त मुलाकात में विशिष्ट शिक्षको के सेवा निरंतरता से संबंधित जानकारी के बारे में बात किया माननीय विधान पार्षदों के द्वारा आश्वस्त किया गया की सेवा निरंतरता की गाडी सही दिशा में है नयी सरकार के द्वारा जल्द ही इस संबंध में सकारात्मक आदेश आयेगा। साथ ही प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाने हेतू स्पष्ट आदेश एक दो दिनो के अंदर निकल जायेगा जिसमे अनुभव को आधार माना गया है तथा प्रोन्नती से संबंधित पत्र भी जारी हो रहा है।💐❤️💐🙏🙏🙏.

Address

Amritsar

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashutosh Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category