25/12/2025
अध्याय १३ का सारांश
गजानन विजय ग्रंथ के तेरहवें अध्याय में शेगांव में मठ निर्माण से जुड़ी घटनाएँ, सामाजिक भेदभाव पर समर्थ गजानन महाराज का स्पष्ट संदेश और उनकी करुणामयी लीलाओं का वर्णन मिलता है।
मठ के लिए वर्गणी (दान) इकट्ठा करते समय कुछ लोगों ने निंदा और कटु आलोचना की, परंतु सच्चे भक्तों ने श्रद्धा से दान दिया। समर्थ गजानन महाराज ने निंदकों की बातों से विचलित हुए बिना हँसते हुए भक्तों का उत्साह बढ़ाया।
रेत से भरी बैलगाड़ी पर महार जाति के गाड़ीवान के साथ बैठकर समर्थों ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनके लिए जाति–पाति या छुआछूत का कोई स्थान नहीं है। यह घटना समाज में समानता और मानवता का बड़ा संदेश देती है।
इस अध्याय में गंगा भारती गोसावी के गंभीर रोग से मुक्त होने, झ्यामसिंह के भंडारे में वर्षा द्वारा मिले संकेत, और पुंडलिक भोकरे के ग्रंथिक रोग से उद्धार जैसे प्रसंग आते हैं। इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि समर्थ गजानन महाराज की कृपा शरणागत भक्तों के कष्ट दूर करती है और उन्हें जीवन की सही दिशा दिखाती है।
जाति, अहंकार और दिखावे से परे ले जाने वाली
समर्थ गजानन की करुणा
चरणों में झुकते ही इंसानियत मिल जाती है।
विजय भास्करराव देशमुख
#समर्थगजानन #गजाननमहाराज #शेगांव #भक्ति #मानवता #समता #करुणा #श्रद्धा #गजाननविजयग्रंथ
#विजयभास्कर #गजाननविजयग्रंथ #श्रीगजाननमहाराज