27/06/2024
अंबुजा सीमेंट कंपनी की ओर से दिनांक बुधवार 26 जून 2024 को अमरावती में दिनांक 26 जून 2024 सुबह 10:30 बजे होटल ग्रेस इन राजा पेठ अमरावती यहा पर *रेन वाटर हार्वेस्टिंग वर्कशॉप* का आयोजन किया गया। जिसमें अमरावती जिले के दर्यापूर, चांदूर बाजार, चांदूर रेल्वे, मोर्शी, परतवाडा, अंजनगाव, अचलपूर , भातकुली आदी तहसील के सभी बेहतरीन ठेकेदार इस कार्यशाला संमिलीत हुये. इसमे रेन वॉटर हार्वेस्टिंग संबंधी प्रक्टिकल के बारे में बताया गया. जिनके घरमे यदि कुआ या बोअरवेल है वहा बारीश का पाणी कैसे फिल्टर लगाकर रिचार्जिंग किया जाय इसकी जानकारी जाने माने जल तज्ञ एवं पर्यावरण जागरुकता का प्रसार निरंतर करनेवाले प्रा. राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजिनिअरिंग अँड मॅनेजमेंट के सिविल इंजिनिअरिंग के विभाग प्रमुख तथा उपप्राचार्य प्रा. इंजी. प्रवीण खांडवे द्वारा किया गया.