09/08/2020
साप्ताहिक करंट अफेयर्स 03 अगस्त 2020 से 08 अगस्त 2020 तक
• दिल्ली की जिस मशहूर लेखिका एवं सामाजिक कार्यकर्ता का 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया- सादिया देहलवी
• भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने जिस योजना के तहत बिना इंटरनेट के 200 रूपए तक ट्रांजैक्शन की सुविधा शुरू की है- पायलट योजना
• जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करने के एक वर्ष बाद जिस देश ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जम्मू-कश्मीर की स्थिति का मुद्दा उठाया है- चीन
• हाल ही में जिस आईआईटी संस्थान ने लोक शिकायतों के पूर्वानुमान विश्लेषण हेतु रक्षा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं- आईआईटी कानपुर
• हाल ही में जिस राज्य ने परिवार पहचान पत्र (PPP) योजना शुरू किया है- हरियाणा
• पहली किसान रेल जिन दो शहरों के बीच चलेगी- देवलाली से दानापुर
• जम्मू-कश्मीर के जिस पूर्व उप-राज्यपाल को हाल ही में भारत का नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) नियुक्त किया गया है- गिरीश चंद्र मुर्मू
• भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर जितने प्रतिशत बनाए रखने का सर्वसम्मति से फैसला किया- चार प्रतिशत
• हाल ही में जिस राज्य सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना की शुरुआत की- छत्तीसगढ़
• सार्वजनिक क्षेत्र के जिस बैंक ने लघु अवधि की कोरोना कवच बीमा पॉलिसी की बिक्री के लिए तीन बीमा कंपनियों से समझौता किया है- केनरा बैंक
• स्पेन और रियल मैड्रिड के जिस पूर्व दिग्गज गोलकीपर अपना आखिरी मैच खेलने के लगभग एक साल बार आधिकारिक तौर पर 04 अगस्त 2020 को संन्यास की घोषणा कर दी- इकर कैसिलास
• हाल ही में जिस देश द्वारा जारी नया राजनीतिक नक्शा में जम्मू कश्मीर-लद्दाख-जूनागढ़ को अपना हिस्सा दिखाया गया है- पाकिस्तान
• हाल ही में जिस राज्य में जल्द ही हिम तेंदुआ संरक्षण केंद्र स्थापित होगा- उत्तराखंड
• राजेश कुमार को जिस राज्य के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया गया- मणिपुर
• हाल ही में क्रोएशियाई एवं जर्मन शोधकर्त्ताओं ने जिस देश के वर्षावनों से ट्विग हॉपर (Twig Hopper) की एक नई प्रजाति क्लैडोनोटस भास्करी (Cladonotus Bhaskari) की खोज की- श्रीलंका
• भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी के कार्यकाल को जितने महीने तक बढ़ा