Rajarshi Rananjay Sinh Asaldev P.G. College, Peeparpur Amethi

  • Home
  • India
  • Amethi
  • Rajarshi Rananjay Sinh Asaldev P.G. College, Peeparpur Amethi

Rajarshi Rananjay Sinh Asaldev P.G. College, Peeparpur Amethi Rajarshi Rananjay Singh Asaldev P.G. College is part of 'RAJARSHI RANANJAY SINH GROUP OF INSTITUTIONS”.

आज 15 अगस्त 2026 को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव महाविद्यालय पीपरपुर अमेठी मे 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के...
15/08/2026

आज 15 अगस्त 2026 को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव महाविद्यालय पीपरपुर अमेठी मे 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस सुअवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 संगीता सिंह जी एवं समाजसेवी श्री समर बहादुर सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया l
तत्पश्चात स्वागत गीत सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, श्रीमती प्रगति साहू जी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश के संदेश का वाचन इतिहास प्रवक्ता श्री संतोष गौतम द्वारा किया गया। बी. ए. एवं बी.कॉम की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गयी। बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये सैन्य विज्ञान प्रवक्ता श्री देवेंद्र मिश्रा जी ने बच्चों को शुभ संदेश देते हुए राष्ट्र एवं प्रकृति के प्रति अपने विचार दिए कॉलेज की प्राचार्या जी ने बच्चों को बौद्धिक रूप से सशक्त होने पर जोर दिया जिसका सबसे सरल रास्ता शिक्षा है जिसके माध्यम से युवा अपनी शारीरिक मानसिक आर्थिक राजनीतिक एवं आध्यात्मिक विकास कर सकता हैं जिससे राष्ट्र अपने आप सशक्त हो जाएगा कार्यक्रम का संचालन एवं आभार संस्कृत प्रवक्ता डॉ0 हरी राम जी ने किया ,
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं एवं कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l

आज राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव महाविद्यालय पीपरपुर अमेठी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा य...
14/08/2026

आज राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव महाविद्यालय पीपरपुर अमेठी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक सूक्ष्म संगोष्ठी का आयोजन किया गया
संगोष्ठी में मध्य कालीन इतिहास के प्रमुख वक्ता श्री संतोष कुमार गौतम जी ने 14 अगस्त 1947 में घटित दंगे, त्रासदी, पीड़ा के विहंगम,बीभत्स दृश्य का विस्तार से वर्णन किया, उस समय हिंदू, सिख मुस्लिम एवं अन्य संप्रदाय के लोगों द्वारा एक दूसरे का भारी मात्रा में कत्ले आम किया गया था और मोहम्मद अली जिन्ना के दो राष्ट्र सिद्धांत का सपना साकार हुआ था l
इस भारत विभाजन का कार्य लॉर्ड माउंटबेटन द्वारा संपन्न किया गया था, 14 अगस्त विभाजन विभीषिका दिवस सन 2021 में पहली बार शासन द्वारा मनाया गया था, इस अवसर पर सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे,

12 अगस्त 2026। राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीपरपुर,अमेठी (उ.प्र.) में “हर घर तिरंगा अभियान–2026”...
13/08/2026

12 अगस्त 2026। राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पीपरपुर,अमेठी (उ.प्र.) में “हर घर तिरंगा अभियान–2026” के अंतर्गत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 संगीता सिंह जी ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, तथा विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रमाधिकारी श्रीमती उषा मौर्या जी ने रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम को सम्पन्न‌ कराया जिसमें बच्चों‌ ने बहुत ही उत्साह से सहभागिता‌ की ।
.S.S .R.S.G.I

आज दिनांक 5 अगस्त 2026 दिन बुधवार,को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पी.जी. कॉलेज पीपरपुर अमेठी में लहुरी काशी के प्रणेता,अमे...
05/08/2026

आज दिनांक 5 अगस्त 2026 दिन बुधवार,को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पी.जी. कॉलेज पीपरपुर अमेठी में लहुरी काशी के प्रणेता,अमेठी में शिक्षा की आधार शिला स्थापित करने वाले,जननायक, श्री राजर्षि रणंजय सिंह जी जूदेव की 39वीं पुण्यतिथि पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.संगीता सिंह जी के मार्गदर्शन में हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने हवन पूजन कर राजर्षि की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किये | श्री राजर्षि के जीवन के प्रमुख उद्देश्य *धर्म प्रचार, शिक्षा प्रसार, समाज सुधार* श्री राजर्षि के आदर्श के बारे में छात्र छात्राओं को कार्यक्रम में बताया गया। कार्यक्रम में डॉ. पूनम मिश्रा जी,डॉ .अमृता सिंह जी,डॉ. सर्वेश कुमार श्रीवास्तव जी, डॉ.हरी राम जी , श्री राजन अग्रहरि जी , श्री संतोष कुमार गौतम जी , श्रीमती रेनू यादव जी, श्रीमती पूनम सिंह जी, श्रीमती प्रगति साहू जी, कु.शिखा सरोज जी , श्रीमती ऊषा मौर्या जी , श्रीमती रूबी सिंह जी,श्रीमती पार्वती सोनी जी महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , प्राध्यापिकाएं प्राशासनिक अधिकारी,कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें |

#
#

दिनांक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को शासन के निर्देश के क्रम में  "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" के अंतर्गत राजर्षि रंणजय सिंह ...
13/07/2026

दिनांक 12 जुलाई 2026 दिन रविवार को शासन के निर्देश के क्रम में "वृक्षारोपण महायज्ञ-2026" के अंतर्गत राजर्षि रंणजय सिंह आसलदेव पीजी कालेज पीपरपुर अमेठी में वृहद वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण महायज्ञ -2026 का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा छात्र छात्राओं को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना था। वृक्षारोपण का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ.संगीता सिंह जी के द्वारा परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के (फलदार, छायादार एवं औषधीय) प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक , प्राध्यापिकाए , तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी उपस्थित रहे, सभी ने वृक्षारोपण एवं रखरखाव का दृढ़ संकल्प लिया।
#
#
#

⚖️ विधि शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा अवसर!राजर्षि रणंजय सिंह कॉलेज ऑफ लॉ, अमेठी में सहायक आचार्य (विधि) पद हेतु योग्य अभ...
24/06/2026

⚖️ विधि शिक्षा के क्षेत्र में सुनहरा अवसर!

राजर्षि रणंजय सिंह कॉलेज ऑफ लॉ, अमेठी में सहायक आचार्य (विधि) पद हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित हैं।

📩 अपना बायोडाटा एवं आवश्यक अभिलेख शीघ्र प्रेषित करें।

दिनांक 05/06/2026, दिन शुक्रवार को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पी.जी. कॉलेज, पीपरपुर अमेठी के हरित प्रांगण में विश्व पर्य...
10/06/2026

दिनांक 05/06/2026, दिन शुक्रवार को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव पी.जी. कॉलेज, पीपरपुर अमेठी के हरित प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ यशस्वी प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह जी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसकी थीम जहां रहे हरियाली, वहां रहे खुशहाली रही ।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी श्री रविंद्र प्रताप सिंह जी, डॉ.पूनम मिश्रा जी,डॉ.अमृता सिंह जी ,श्रीमती प्रगति साहू जी, श्री रमाशंकर मिश्रा जी तथा महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की । सभी ने हर घर एक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रकृति को वैश्विक परिवार मानते हुए पाठ्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, संतुलन एवं संवर्धन का संदेश दिया गया। प्राचार्या जी ने कहां की छात्र-छात्राएं ग्रीन कैंपस क्लीन कैंपस अभियान के तहत महाविद्यालय की सुंदरता में वृद्धि करेंगे।
कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण छात्र -छात्राओं एवं कर्मचारी की सक्रिय सहभागिता रही।
# Environment Day
# RRSGI
# RRSADPG

राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पी.जी. कॉलेज पीपरपुर अमेठी में दिनांक 30 अप्रैल, 2026 को स्नातक वाणिज्यसंकाय के अंतिम वर्ष के ...
09/05/2026

राजर्षि रणंजय सिंह आसलदेव पी.जी. कॉलेज पीपरपुर अमेठी में दिनांक 30 अप्रैल, 2026 को स्नातक वाणिज्यसंकाय के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह "अलविदा-2026" का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह जी द्वारा मां सरस्वती एवं बुढ़ऊ महराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह जी ने कहा, "विदाई एक अंत नहीं, बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। आप सभी जहां भी जाएं, अनुशासन और संस्कारों के साथ कॉलेज का नाम रोशन करें।" उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में अंतिम वर्ष के छात्रों ने कॉलेज जीवन के अनुभव साझा किए। कनिष्ठ छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, समूह नृत्य एवं एकल गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी, शालिनी, खुशी मिश्रा, खुशी कोरी, खुशी सिंह, दीक्षा, चांदनी, दीपा, संध्या, सलोनी आदि ने रंगारंग प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में सभी प्राध्यापक प्राध्यापिकाओं ने छात्र-छात्राओं को शुभाशीष प्रदान किया l

#

#

यश: शेष राजर्षि रणंजय सिंह (बुढ़ऊ महाराज) जी की 126वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।धर्म, शिक्षा और समाज सुधार के ...
29/04/2026

यश: शेष राजर्षि रणंजय सिंह (बुढ़ऊ महाराज) जी की 126वीं जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
धर्म, शिक्षा और समाज सुधार के प्रति उनका समर्पित जीवन आज भी जनमानस को प्रेरित करता है।
उनके द्वारा स्थापित शैक्षणिक संस्थान आज भी ज्ञान के प्रकाश को फैलाते हुए समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उनके आदर्श, संस्कार और दूरदर्शिता सदैव हमारे पथ को आलोकित करते रहेंगे।

दिनांक 22 अप्रैल 2026 को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव महाविद्यालय, पीपरपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर "हमारी शक्ति, हमारा ...
27/04/2026

दिनांक 22 अप्रैल 2026 को राजर्षि रणंजय सिंह आसल देव महाविद्यालय, पीपरपुर में पृथ्वी दिवस के अवसर पर "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" (Our Power, Our Planet) थीम तथा "पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी बचाओ" विषय पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह जी ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं बूढउ महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में भूगोल विभागाध्यक्ष सहदेव गुप्ता जी ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संसार के सभी संसाधनों का मूल स्रोत हमारी पृथ्वी ही है,तथा मनुष्य द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले सभी संसाधन प्रकृति और पृथ्वी से ही प्राप्त होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मानव पृथ्वी की उपज है और पृथ्वी मानव की जननी है। साथ ही उन्होंने सतत विकास (Sustainable Development) की आवश्यकता पर बल देते हुए संसाधनों के सीमित उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल (Eco‑friendly) जीवन शैली अपनाने की बात कही।
इतिहास विभाग के श्री संतोष गौतम जी ने पृथ्वी दिवस के इतिहास एवं इसे मनाने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने अमेजन के वनों की भूमिका तथा ऑक्सीजन के महत्व को बताते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया तथा पृथ्वी के संरक्षण हेतु सभी को जागरूक रहने का आह्वान किया। चिपको आंदोलन एपिको आंदोलन नर्मदा बचाओ आंदोलन के बारे में बताएं,
बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा शिवानी ने आधुनिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन पर आधारित पर्यावरण विषयक एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन भूगोल विभाग के श्री सूबेदार यादव जी के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संचालन में विभिन्न भौगोलिक तथ्यों एवं पर्यावरणीय मुद्दों का उल्लेख करते हुए कार्यक्रम को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाया, अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी संरक्षण का संकल्प लिया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।


Address

Amethi
228159

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919839862078

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rajarshi Rananjay Sinh Asaldev P.G. College, Peeparpur Amethi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Rajarshi Rananjay Sinh Asaldev P.G. College, Peeparpur Amethi:

Shortcuts

Share

Category