28/09/2026
शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 28 सितंबर ,2026 दिन सोमवार को सिक्ख सीनियर सेैकेंडरी स्कूल में शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के जीवन, संघर्ष, विचारों और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान से परिचित करवाना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को शहीद भगत सिंह के जीवन एवं देशभक्ति पर आधारित एक प्रेरणादायक फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों ने उनके साहस, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण को समझा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएँ एवं भाषण भी प्रस्तुत किए जिसमें नौवीं कक्षा की अनन्या की कविता और आठवीं कक्षा की गुरप्रीत का भाषण प्रमुख रहा ।विद्यार्थियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने सभी को भाव-विभोर कर दिया और उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल किया।
विद्यालय की मैनेजमेंट कमेटी के डायरेक्टर सरदार जगमीत सिंह जोश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार, साहस और देश के लिए किया गया त्याग सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरदारनी सुखजिंदर कौर कीथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे शहीद भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में अनुशासन, मेहनत, ईमानदारी और देशप्रेम की भावना को अपनाएँ। उन्होंने कहा कि देश के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें और समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दें।
पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।