23/03/2021
भारत माता के महान सपूतों को शत-शत नमन जिन्होंने आज ही के दिन 1931 में अपनी युवावस्था में अपने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को चूम कर गले लगा लिया और अपना बलिदान दिया उनकी शहादत के बाद देश में क्रांति की चिंगारी फैली और अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागना पड़ा ऐसे महान शहीदों को शत शत नमन
02/07/2019
29/06/2019 जन चेतना फाउंडेशन हरियाणा के द्वारा अंबाला जिला के लोहागढ़ गांव में आसपास के नागरिकों के लिए फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें लगभग डेढ़ सौ मरीजों ने आकर अपना फ्री मेडिकल हेल्थ चैकअप करवाया अंबाला शहर के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने इन मरीजों की जांच की व उनको फ्री दवाइयां वितरित की गई जन चेतना फाउंडेशन के द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के असहाय एवं निर्धन लोगों की पिछले 10 वर्षों से सेवा की जा रही है इस अवसर पर फेडरेशन के प्रधान हरपाल सिंह ने कहा की फाउंडेशन के द्वारा हेल्पलाइन नंबर चलाया जा रहा है कोई भी जरूरतमंद और असहाय व्यक्ति जिसको सहायता की जरूरत हो वह इस पर संपर्क कर सकता है उसकी समस्या का समाधान फेडरेशन द्वारा निशुल्क किया जाएगा
फेडरेशन के महासचिव आरएस वालिया ने इस अवसर पर कहा की ज्यादा से ज्यादा सक्षम लोगों को समाज में असहाय व जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर समाज के उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए फेडरेशन के द्वारा शीघ्र ही इस तरह के अन्य फ्री मेडिकल चेक अप हेल्थ कैंप ब्लड डोनेशन कैंप व पौधारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे फेडरेशन के सदस्यों के द्वारा आपस में फंड इकट्ठा करके उसके द्वारा ही समाज के उत्थान के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा निर्बल व असहाय लोग इसका फायदा उठा सके
🙏🙏
आर एस वालिया जनरल सेक्टरी
जन चेतना फाउंडेशन हरियाणा रजिस्टर्ड
07/11/2018
May this season of lights brighten your world & you celebrate everyday your life With your Near and Dear like a Depawali.
15/08/2018
जन चेतना फ़ाउंडेशन ने आज 72वाँ स्वतन्त्रता दिवस अपने मुख्यालय परिसर में झंडारोहण कर मनाया जन चेतना फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष हरपाल सिंह कम्बोज ने सभी साथीयों के साथ तिरंगा झंडा फहराया ओर राष्ट्रीय गीत गया फाउंडेशन के जनरल सैकट्ररी आर एस वालिया ने सभी उपस्थित साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा आजादी की प्राप्ति के लिए लाखों युवाओं ने अपने प्राणों की आहुति दी आज हम उन शहीदों को शत शत नमन करते हैं व प्रण करते हैं कि भारत देश की उन्नति, विकास , प्रभुत्व व एकता के लिए मिलकर जनचेतना फाऊंडेशन के बैनर तले सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर पदाधिकारी, सदस्यों ने वन्देमातरम वन्देमातरम , भारत माता की जय उदघोष किया!
28/07/2018
*कितने आश्चर्य की बात है....*
*भारत के 29 राज्यों के नाम..*
*श्री. संत तुलसीदास*
*के इक दोहे में समाई हुई है।*
*राम नाम जपते अत्रि मत गुसिआउ।*
*पंक में उगोहमि अहि के छबि झाउ।।*
----------------------!------------------
रा - राजस्थान ! पं- पंजाब
म - महाराष्ट्र ! क- कर्नाटक
ना - नागालैंड ! मे- मेघालय
म - मणिपुर ! उ- उत्तराखंड
ज - जम्मू कश्मीर ! गो- गोवा
प - पश्चिम बंगाल ! ह- हरियाणा
ते - तेलंगाना ! मि- मिजोरम
अ - असम ! अ- अरुणाचल प्रदेश
त्रि - त्रिपुरा ! हि- हिमाचल प्रदेश
म - मध्य प्रदेश ! के- केरल
त - तमिलनाडु ! छ- छत्तीसगढ़
गु - गुजरात ! बि- बिहार
सि - सिक्किम ! झा- झारखंड
आ- आंध्र प्रदेश ! उ- उड़ीसा
उ - उत्तर प्रदेश !
अत्यंत आश्चर्यजनक.