KPAK Mahavidyala
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from KPAK Mahavidyala, Education, Nadi Maholla, Ambala.
14/05/2026
के पी ए के महाविद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा कंचन 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।
के पी ए के महाविद्यालय का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा गोयल भागी ने बताया कि इस वर्ष दसवीं कक्षा में 50 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। विद्यालय की छात्रा कंचन ने 94.6% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।दिव्या ने 91.8%अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही। 16 विद्यार्थियों ने मैरिट, 38 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। पंजाबी में वैष्णवी व दिव्या ने 100अंक, विज्ञान में कंचन ने 98 अंक,सामाजिक विज्ञान में कंचन ने 96अंक व हिंदी में नताशा व नंदिनी ने 94 अंक, अंग्रेजी में नंदिनी व संजना ने 93 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के चेयरमैन श्री जे.एस. नैन, मैनेजर डॉ० विकास कोहली व प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर विद्यार्थियों,उनके अभिभावकों व अध्यापिकाओं को बधाई दी।
प्रधानाचार्या ने कक्षा दसवीं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपकी कड़ी मेहनत रंग लाई है। प्रधानाचार्या ने मैरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।उहोंने कहा किआपकी यह सफलता आपके साथ-साथ आपके माता-पिता की मेहनत का फल है।आपका यह दायित्व बनता है कि आप अपने जीवन में चाहे जिस भी मुकाम पर पहुंच जाएं अपने माता-पिता की मेहनत,उनके कठिन परिश्रम को न भूलें।
13/05/2026
के पी ए के महाविद्यालय की बारहवीं कक्षा की छात्रा कशिश दीवान 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही।
के पी ए के महाविद्यालय का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बहुत शानदार रहा। प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा गोयल भागी ने बताया कि इस वर्ष बारहवीं कक्षा में 45 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। कामर्स संकाय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा कशिश दीवान ने 93.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 10 विद्यार्थियों ने मैरिट, 32 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। बिजनेस स्टडीज में कशिश दीवान ने 99अंक, अर्थशास्त्र में कशिश दीवान ने 97 अंक,हिंदी में जानवी ने 96अंक व राजनीति शास्त्र में प्रांजली ने 95 अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के चेयरमैन श्री जे.एस. नैन, मैनेजर डॉ० विकास कोहली व प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों की शानदार सफलता पर विद्यार्थियों,उनके अभिभावकों व अध्यापिकाओं को बधाई दी।
प्रधानाचार्या ने कक्षा बारहवीं में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी यह सफलता आपके साथ-साथ आपके माता-पिता की मेहनत का फल है।आपका यह दायित्व बनता है कि आप अपने जीवन में चाहे जिस भी मुकाम पर पहुंच जाएं अपने माता-पिता की मेहनत,उनके कठिन परिश्रम को न भूलें।
12/05/2026
के.पी.ए.के. महाविद्यालय सी. सै. के एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने मतदान दिवस पर दिव्यांग-बुजुर्गों की निस्वार्थ सेवा की*
** के.पी.ए.के. महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी में बने मतदान केंद्र पर 10 तारीख को एन.एस.एस. इकाई के स्वयंसेवकों ने सराहनीय सेवा कार्य किया। मतदान के दौरान दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं को बूथ तक पहुँचाने और वोट डलवाने में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर मदद की।
सुबह 7 बजे से ही एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती इंदु कक्कड़ के नेतृत्व में 25 से अधिक स्वयंसेवक मतदान केंद्र पर तैनात थे। स्वयंसेवकों ने व्हीलचेयर की व्यवस्था, बुजुर्गों को सहारा देकर बूथ तक ले जाने, पेयजल वितरण और धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था की। कई चलने-फिरने में असमर्थ मतदाताओं को स्वयंसेवकों ने गोद में उठाकर भी मतदान करवाया।
महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रेखा गोयल भागी ने एन.एस.एस. इकाई के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारे विद्यार्थियों ने 'सेवा परमो धर्मः' को चरितार्थ किया है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब हर वर्ग बिना परेशानी के मतदान कर सके।"
07/05/2026
07/05/2026
के पी ए के महाविद्यालय में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।
के पी ए के महाविद्यालय में आज मातृ दिवस के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मातृ दिवस के इस कार्यक्रम में डॉ० पुष्पा गर्ग मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं।डॉ० किरण आंगरा पूर्व प्राचार्या एम डी एस डी कॉलेज एवं श्रीमती सुशीला वालिया,पूर्व प्रधानाचार्या के पी ए के महाविद्यालय गैस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां को समर्पित नृत्य,गीत,हरियाणवी नृत्य,राजस्थानी,गुजराती,पंजाबी नृत्यों की प्रस्तुतियां दीं।
सर्वप्रथम विद्यालय के चेयरमैन श्री जे एस नैन जी, प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा गोयल भागी,श्रीमती रीना नागरथ जी ने मुख्यातिथि पुष्पा गर्ग,गैस्ट ऑफ ऑनर डॉ० किरण आंगरा व श्रीमती सुशीला वालिया का ओम का पटका पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मैनेजिंग कमेटी के सदस्य श्री जी एस चोपड़ा जी,श्री गुलशन चानना,श्रीमती रीना नागरथ,प्रिंसीपल नीरू अरोड़ा,श्रीमती पूजा,रविन्द्र वालिया व के पी ए के महाविद्यालय के पुरानी अध्यापिकाएं भी उपस्थित रहीं।दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर मदर्स को गेम्स भी खिलाई गईं जिनमें बिंदी,म्यूजिकल चेयर,साड़ी गेम,पेयरिंग गेम शामिल थीं।इन गेम्स में विजयी रही मदर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों,बोर्ड की दसवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन श्री जे एस नैन,मैनेजर डॉ० विकास कोहली, मुख्यातिथि श्रीमती पुष्पा गर्ग,गैस्ट ऑफ ऑनर डॉ० किरण आंगरा व श्रीमती सुशीला वालिया व प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा गोयल भागी ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं , विद्यार्थियों व अभिभावकों को मातृदिवस की शुभकामनाएं दीं।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Nadi Maholla
Ambala
134003
Opening Hours
| Monday | 8am - 2:30pm |
| Tuesday | 8am - 2:30pm |
| Wednesday | 8am - 2:30pm |
| Thursday | 8am - 2:30pm |
| Friday | 8am - 2:30pm |
| Saturday | 8am - 2:30pm |