16/05/2026
शिवालिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिहटा अम्बाला का 10वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा 100%| स्कूल के सभी बच्चों ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी से पास होकर अपना, अपने माता पिता एवं स्कूल का नाम रोशन किया |
इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल जसविंदर कौर एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा सभी बच्चों को बधाई दी गयी और मिठाई खिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया गया और बच्चों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत एवं लगन से पढ़ने के लिए प्रेरित किया.