17/09/2023
हिंदी दिवस के महत्व को चिह्नित करने के लिए, विधि विभाग, एमएम (डीयू) मुलाना 14 सितंबर 2023 को 'वर्तमान समय में हिंदी भाषा की प्रासंगिकता' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में विधि विभाग के विशिष्ट प्राध्यापकों प्रोफेसर बिंदु जिंदल, प्रोफेसर एसपी सैनी व विधि विभाग के डीन डॉ.बृजेन्द्र यादव ने अपने वक्तव्य के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने रोजमर्रा के जीवन में हिंदी बोलने व हिंदी भाषी होने पर गर्व करने के लिए कहा। जिसके जरिए देश के कोने-कोने में वाद-संवाद होगा और एक दिन पूरे देश की एक ही भाषा होगी, जो भारत की अखंडता और एकता को बनाए रखने के लिए अहम कदम साबित होगा। सहायक प्रोफेसर प्रीति गुप्ता ने बतौर समन्वयक इस संगोष्ठी का कुशल संचालन किया। हिंदी दिवस के अवसर पर 'काव्य पाठ' का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियां दी।