15/03/2024
*सिटी डीएवी कॉलेज में अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन*
डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर के साहित्यिक क्लब और अंग्रेजी विभाग के स्नातकोत्तर विभाग द्वारा दिनांक 11 मार्च, 2024 को एक अंग्रेजी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की संयोजिका प्रोफेसर प्रियंका मलिक रहीं। डॉ दर्शन लाल, सिमी सभरवाल और गरिमा सुमरान सह-संयोजक रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन बीए के राहुल, अमन, तुलिका और वरुण की टीम द्वारा किया गया। सौरव ने सहायक के रूप में कार्यक्रम में सहयोग दिया। कॉलेज प्राचार्य राजीव महाजन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। यह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विलियम शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक "द मर्चेंट ऑफ वेनिस" और वन वर्ड सबस्टीट्यूशन (एक शब्द प्रतिस्थापन) पर आधारित थी। लगभग 40 से 50 छात्रों ने इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता में "टीम बासानियो" ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जिसकी टीम लीडर रिदम थीं और अन्य सदस्य कृतिका और मुस्कान रहीं। "टीम नेरिसा" प्रथम उपविजेता रही। इस टीम की लीडर अंशिका थीं और अन्य सदस्य कुणिका और मीरा रहीं। प्राचार्य, उप प्राचार्य डाॅ आरएस परमार और अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों ने विजेता टीमों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए।
13/02/2024
*सिटी डीएवी कॉलेज में वूमेन सैल और एनसीसी यूनिट ने मनाया राष्ट्रीय महिला दिवस*
डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में वूमेन सैल और एनसीसी यूनिट द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में "इमोशनल हेल्थ और स्ट्रेस मैनेजमेंट" विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ अनुपमा सिहाग, सहायक प्रोफेसर साइकोलॉजी, जीएमएन कॉलेज और मैडम रितु शर्मा, सहायक प्रोफेसर, एसडी कॉलेज, अंबाला कैंट मुख्य अतिथि रहीं। प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन ने पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। प्रोफेसर राजीव महाजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नकारात्मक तनाव शारीरिक, भावनात्मक और व्यवहारिक समस्याएँ उत्पन्न करता है और विद्यार्थियों को अत्यधिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन जरूरी है। वूमेन सेल इंचार्ज प्रोफेसर शिवानी डावर ने बच्चों को आगे बढ़ते रहने के लिए खुद का विश्लेषण और भावनात्मक रूप से मजबूत होने के लिए प्रेरित किया। डॉ अनुपमा सिहाग ने अपने वक्तव्य में खराब भावनात्मक स्वास्थ्य संकेत के बारे में बताते हुए उसमें सुधार के तरीकों और तनाव प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। मैडम रितु शर्मा ने इमोशनल हेल्थ के बारे में बताते हुए मेडिटेशन का सत्र कराया जो काफी प्रभावी रहा। वूमेन सैल इंचार्ज प्रोफेसर शिवानी डावर और एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉक्टर विजेंद्र नारवाल कार्यक्रम के संयोजक रहे। प्रोफेसर प्रियंका मलिक, डॉ गरिमा सुमरान और डॉ मधु गोयल ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री रहे। डॉ विजेंद्र नरवाल ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल डॉ आर एस परमार, डॉ रेखा शर्मा, डॉ चांद सिंह, डॉ भूपेंद्र सिंह, डॉ दर्शनलाल, डॉ सुखदेव सिंह और प्रोफेसर इंदिरा उपस्थित रहे।
07/02/2024
*स्वामी विवेकानंद का जीवन, शिक्षाएं व अन्य प्रेरणादायी पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन*
डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में महात्मा हंसराज पुस्तकालय और रामकृष्ण विवेकानंद वेदांत साहित्य, पुणे द्वारा चल पुस्तकालय की प्रदर्शनी आयोजित की गई जिसमें अंग्रेजी, हिंदी और मराठी भाषा में योग, ध्यान, एकाग्रता, मन की शक्तियां, व्यक्तित्व विकास पर बच्चों के लिए विशेष पुस्तकें, डायरी व पोस्टर इत्यादि का प्रदर्शन किया गया। प्रभावी जीवन प्रबंधन, स्वामी विवेकानंद का जीवन और शिक्षाएं, संदेश, अध्यात्म और संहिताएं व अन्य प्रेरणादायक पुस्तकें भी प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफ़ेसर राजीव महाजन, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, डाॅ चांद सिंह, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ विनय गोयल, डॉ गरिमा सुमरान, डॉ अतिमुक्त, डॉ पूनम तलवार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
23/12/2023
*डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में एक मिनट एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण*
देश भर में चल रही एक मिनट एक साथ गीता पाठ मुहिम में आज दिनांक 23 दिसंबर 2023 को डीएवी महाविद्यालय, अंबाला शहर में गीता के तीन श्लोकों का उच्चारण किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर राजीव महाजन के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें महाविद्यालय के सभी टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ द्वारा गीता का पहला, मध्य व अंतिम श्लोक का उच्चारण किया गया। साथ ही इस दौरान किए जाने वाले तीनों श्लोकों के अर्थ के बारे में प्रोफेसर हिमांशु शर्मा द्वारा बताया गया।
22/11/2023
*जिला स्तरीय यूथ फेस्टिवल में डीएवी कॉलेज की टीम रही तृतीय स्थान पर*
आइटीआई, अंबाला द्वारा पंचायत भवन में जिला स्तरीय यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें डी ए वी महाविद्यालय, अंबाला शहर के विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ हरियाणवी ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। डीन कल्चरल अफेयर डॉक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि महाविद्यालय की टीम ने ग्रुप डांस हरियाणवी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप 7500 रुपये प्राप्त हुए।प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बत्रा ने कल्चरल कमेटी के सदस्यों और विद्यार्थियों को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
22/11/2023
*एचआईवी/एड्स पर व्याख्यान और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन*
डीएवी महाविद्यालय, अंबाला शहर के रैड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता हेतु एक व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बत्रा ने अपने व्याख्यान में एचआईवी संक्रमण के कारण, लक्षण और उपचार की विस्तृत जानकारी दी। 'एड्स से बचाव' विषय पर जागरूकता से ही इस भयानक बीमारी से बचा जा सकता है। इसके लिए युवाओं को स्वयं बचाव करने और जागृति फैलाने के लिए आगे आने की जरूरत है। रैड रिबन क्लब की संयोजिका डॉक्टर गरिमा सुमरान ने एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी और इस विषय में व्यापक जानकारी के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे आईसीटीसी केंद्र और टोल फ्री नंबर 1097 के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर प्रियंका चौधरी कार्यक्रम की सह-संयोजिका रहीं। इस अवसर पर एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हिया ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक ने द्वितीय और बीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्कंदा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बतरा और वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर राजीव महाजन ने विजेताओं को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में डॉ सुखदेव सिंह , प्रोफेसर सिमरनजीत सिंह, डॉक्टर गरिमा जैन, डॉक्टर अमनदीप, प्रोफेसर अनिल, प्रोफेसर दीक्षा, प्रोफेसर ज्योति, प्रोफेसर साक्षी, प्रोफेसर स्नेहा व प्रोफेसर नेत्रा मौजूद रहे।
20/11/2023
*शराब सेवन के प्रति चलाया जागरूकता अभियान*
डीएवी महाविद्यालय, अंबाला शहर की एनएसएस इकाइयों के द्वारा शराब सेवन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बत्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में शराब सेवन का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जिसके कई नकारात्मक परिणाम स्वास्थ्य और समाज पर होते हैं। वाइस प्रिंसिपल प्रोफेसर राजीव महाजन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शराब सेवन मस्तिष्क की सोचने समझने की क्षमता को कम करता है और विशेष रूप से हृदय, यकृत, अग्नाशय और प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचता है। इसके अत्यधिक सेवन से पेट के अल्सर और यकृत कैंसर का भी खतरा रहता है। शराबखोरी अपराध प्रवृति को तो बढ़ाती ही है साथ ही साथ यातायात दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। विभिन्न कक्षाओं में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अधिकारी डॉक्टर गरिमा सुमरान और डॉक्टर सुखदेव सिंह द्वारा विद्यार्थियों को शराब सेवन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर शांत कौशिक, प्रोफेसर प्रियंका मलिक, डॉ मधु गोयल, प्रोफेसर मीना, प्रोफेसर हिमांशु शर्मा, श्री नमित और विशाल शर्मा मौजूद रहे।
02/11/2023
*डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में वूमेन सैल द्वारा करवा चौथ पर एक कार्यक्रम आयोजित*
डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर में वूमेन सैल द्वारा करवा चौथ की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिनमें मेहंदी, गायन, नृत्य और मनोरंजक खेल शामिल थे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला स्टाॅफ मौजूद रही। कार्यक्रम का आयोजन प्रोफेसर प्रियंका मलिक, डॉ गरिमा सुमरन और डॉ मधु गोयल ने किया। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर लुप्फ उठाया। प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों और स्टाॅफ सदस्यों को प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बतरा द्वारा पुरस्कृत किया गया।
31/10/2023
*राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई एकता शपथ*
भारत की एकता के सूत्रधार कहे जाने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर डीएवी महाविद्यालय, अंबाला शहर की एनएसएस इकाइयों के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बतरा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की ताकत अपनी विविधताओं के बावजूद एकजुट रहने की क्षमताओं में निहित है और हम सबको अपने देश की एकता और अखंडता को बरकरार रखना है।उन्होंने कहा कि एकता दिवस सरदार वल्लभ भाई पटेल की पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने में अहम् महत्वपूर्ण भूमिका को याद करने का दिन है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ गरिमा सुमरान ने स्टाफ सदस्यों व स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुखदेव सिंह व डॉ गरिमा सुमरान के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने अंबाला प्रशासन द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में भाग लिया। यह एकता दौड़ हर्बल पार्क से प्रारंभ होते हुए पुलिस लाइन होते हुए वापस हर्बल पार्क पहुंची। एनएसएस स्वयंसेवकों ने काफी संख्या में एकता दौड़ में भाग लिया। इस दौरान प्रोफेसर शालू गुप्ता, प्रोफेसर सतीश कुमार, प्रोफेसर यशप्रीत कौर, विशाल, मनोज, पूनम, महेंद्र, और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
31/10/2023
*डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर का बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट*
डीएवी कॉलेज, अंबाला शहर का बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा जिसमें रिंकल ने 82% अंकों के साथ कक्षा में प्रथम, नेहाप्रीत व परनीत ने 81% अंक लेकर द्वितीय स्थान, राधिका व कोमलप्रीत ने 76% अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। कुल 10 विद्यार्थी 70% से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। इनमें से दो विधार्थियो ने एक विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बत्रा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी परीक्षा हेतु प्रोत्साहित किया। विभागाध्यक्षा प्रोफेसर मोनिका शर्मा और प्रोफेसर राजीव कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ मधु गोयल, डॉक्टर सुखदेव सिंह, प्रोफेसर वर्णिका धीमान, प्रोफेसर सिमरनप्रीत सिंह, प्रोफेसर तनु थरेजा उपस्थित रहे।
23/10/2023
*जोनल यूथ फेस्टिवल में डीएवी के विद्यार्थियों ने मचाई धूम* अंबाला कैंट गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (GMN) PG कॉलेज में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा 46 वां जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें डी ए वी महाविद्यालय, अंबाला शहर की विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फेस्टिवल के समापन समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कलाकारों को सम्मानित किया। डीएवी के युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ अपनी कला और कौशल का प्रदर्शन किया। यूथ फेस्टिवल में फाइन आर्ट में इंस्टॉलेशन में बेकार की वस्तुओं से थीम विश्व शांति पर मनमोहन चित्रण प्रस्तुत किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीन कल्चरल अफेयर डॉक्टर जसमेर सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने डिबेट फाॅर में प्रथम, ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी में प्रथम, रिचुअल प्रतियोगिता में प्रथम, लूर डांस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रसिया, संस्कृत ड्रॉमा, और ग्रुप डांस हरियाणवी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लावणी ग्रुप डांस, सोलो डांस हरियाणवी (महिला) और मेहंदी में डीएवी कालेज अंबाला सिटी तृतीय स्थान पर रहा। प्राचार्या प्रोफेसर नीलम बत्रा ने कल्चरल कमेटी के सदस्यों और विद्यार्थियों को इस शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी।
20/10/2023
Our achievements in the 46th Youth Festival held at GMN College,Ambala Cantt. from 18thOct. 2023 to 20th Oct. 2023
1. Rituals : Recommended
2. On the spot photography: Recommended
3. Installation: Recommended
4. Debate for : Recommended
5. Loor dance *Haryanvi* Recommended
6.Sanskrit drama: Commended
7.Haryanvi group dance general : Commended
8.Rasiya: Commended
9.Lavni (group dance general): 2nd Commended
10.Haryanvi female solo: 2nd Commended
11.Mehendi : 2nd Commended
Heartiest Congratulations to the Cultural Committee Dean Dr. Jashmer Singh, his team and participants for their superb, stupendous efforts and dedication.👏🌹💐👍