Tarksheel Society Haryana

Tarksheel Society Haryana Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Tarksheel Society Haryana, Education, Ambala Cantt.

A Rationalist Organization working against superstitions.and also performing a duty bestowed upon by Constitution Of India under Article 51 A (h) to develop scientific temper

अंधविश्वास का प्रतिरोध करना हर तर्कशील व्यक्ति का कर्तव्य
08/04/2026

अंधविश्वास का प्रतिरोध करना हर तर्कशील व्यक्ति का कर्तव्य

आज धर्म का प्रचार प्रसार वैज्ञानिक चिंतन के सम्मुख एक प्रमुख चुनौती है । कोई भी धर्म अपनी मान्यताओं , परंपराओं और व....

02/04/2026
तर्कशील सोसाइटी हरियाणा का द्विवार्षिक सम्मेलन 22 मार्च 2026 को ओ पी ग्रेवाल संस्थान, कुरुक्षेत्र में सम्पन्न हुआ। सम्मे...
23/03/2026

तर्कशील सोसाइटी हरियाणा का द्विवार्षिक सम्मेलन 22 मार्च 2026 को ओ पी ग्रेवाल संस्थान, कुरुक्षेत्र में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता राज्य प्रधान राजेश पेगां व संचालन राज्य महासचिव बलजीत भारती ने किया। सम्मेलन में प्रदेश भर से 44 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। परिचय के उपरांत 23 मार्च शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सुभाष धुराला ने भगत सिंह के प्रसिद्ध लेख ' मैं नास्तिक क्यों ' से कुछ उद्धरण प्रस्तुत किए। रेयांश कुंडू ने क्रांतिकारी कवि पाश की दाे कविताएं ' युग पलट ' एवं ' तूफानों ने कभी मात नहीं खाई ' सुनाई। बलदेव महरोक ने वर्तमान सांप्रदायिक माहौल पर एक मधुर गीत सुनाया। तत्पश्चात सांगठनिक सत्र की शुरुआत हुई। महासचिव बलजीत भारती ने गत दो वर्षों के दौरान गतिविधियों संबंधी सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह ने गत दो वर्षों का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने उक्त रिपोर्टों पर बहस के बाद अपनी मंजूरी दी। बहस में भाग लेने वालों में करमजीत सिंह, बलदेव महरोक, रामेश्वर आजाद, आत्मा सिंह, बजिंदर सिंह, वीरभान गोयल, अश्वनी धुराला, ईश्वर सिंह, जगदीश चन्द्र, जयदेव, रामफल, कृष्ण पुंडरी, श्याम लाल, बलबीर करनाल, परविंदर सिंह इत्यादि ने भाग लिया। दोपहर के भोजन के बाद दूसरे सत्र की शुरुआत प्रधान जी के संबोधन से हुई। उन्होंने संस्था की गत दो वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की। कार्यकारिणी के त्यागपत्र होने के बाद नई कार्यकारिणी के चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया। चुनाव समिति के कार्यभार संभालने पर चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई। चुनाव समिति में ऑल इंडिया लॉयरज यूनियन के राज्य सह सचिव राजविंदर सिंह चंदी, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के जिला संयोजक नरेश कुमार व रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कुरुक्षेत्र के कोषाध्यक्ष सुनील रतन शामिल थे। चुनाव समिति की देख रेख में सर्वसम्मति से नई राज्य कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें सुभाष तितरम को प्रधान, हरबिलास को वरिष्ठ उप प्रधान, श्रीकृष्ण गर्ग को उप प्रधान, राजेश बिन्द्रा को महासचिव, कृष्ण राजौंद को सह सचिव, बलजीत भारती को कोषाध्यक्ष, राजेश पेगा को संगठन सचिव, फरियाद सन्याना को प्रचार सचिव, अनुपम सिंह को ऑडिटर, राजेश राजौंद को कार्यालय सचिव तथा गुरमीत सिंह को संपादक पत्रिका चुना गया। बुक स्टॉल भी लगाई गई। संगठन को मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ सम्मेलन की समाप्ति हुई।

https://pratibimbmedia.com/the-passing-of-avatar-bhai/
20/03/2026

https://pratibimbmedia.com/the-passing-of-avatar-bhai/

वे तो 22 फरवरी2026को अपने हमख्याल साथियों के लिए मिलने के लिए कनाडा ,जो उनकी कर्म भूमि था, से आए थे 20 मार्च 2026 को उन्होंने .....

*अवतार भाई को याद करते हुए....*अवतार भाई 14 मार्च 2026 को हम सब से सदा के लिए विदा हो गए।वे फोर्टिस हॉस्पिटल, लुधियाना म...
15/03/2026

*अवतार भाई को याद करते हुए....*
अवतार भाई 14 मार्च 2026 को हम सब से सदा के लिए विदा हो गए।वे फोर्टिस हॉस्पिटल, लुधियाना में एडमिट थे,कुछ दिन पूर्व ही कनाडा से भारत आए और तर्कशील साथियों से मीटिंग कर रहे थे।
वे तर्कशील कल्चरल सोसायटी कनाडा के संस्थापक सदस्यों में से थे।कहा जाए तो संस्थापक ही थे। वे पंजाब बिजली विभाग में नौकरी करते रहे , कनाडा जाने पर 1995में मूर्तियों के दूध पीने की अफवाह देश दुनियां में फैली उन्होंने वेंकूवर (कनाडा) रेडियो से संपर्क किया और कहा कि यह सब अंधविश्वास है उन्होंने तर्क देकर इसका खंडन किया,किसी रेडियो स्टेशन के माध्यम से ही नहीं बल्कि किसी भी जनतक प्रोग्राम का यह उनका पहला अनुभव था,धीरे धीरे विभिन्न विषयों पर उन्हें स्थानीय रेडियो आमंत्रित करने लगा और यहीं से उनके मन में तर्कशील सोसायटी,कनाडा बनाने का विचार आया ,रेडियो के माध्यम से उनकी जनतक पहचान बन चुकी थी फिर समान विचारों के लोगों को साथ लेकर उन्होंने वैंकूवर में काम शुरू कर दिया इसके बाद कनाडा के सभी प्रमुख शहरों ब्रह्मपटन,एडमंटन, सरी आदि जगह पर तर्कशील सोसायटी की इकाइयां बनाई और अवतार भाई बिना थके इस मुहिम में जुड़ गए।
वे जहां तर्कशील सोसायटी कनाडा में सक्रिय थे, वहीं पंजाब और कनाडा के तर्कशील आंदोलन से जुड़े लोगों के बीच एक कड़ी थे। तर्कशील मैगजीन की बहुत सी प्रतियां मंगवा कर वे कनाडा में लगाते थे,20 मार्च को एक विशेष कार्यक्रम उनके आगमन पर प्रस्तावित था,परंतु इससे पूर्व ही वे अलविदा कर गए। तर्कशील आंदोलन में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सदा याद रखा जाएगा।
बिना कोई धार्मिक पाखंड करते हुए उनके मृतक शरीर को मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया गया है।
अनथक योद्धा तर्कशील अवतार भाई को सलाम।
गुरमीत अंबाला

15/02/2026

Celebrating my 13th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

तर्कशील मेला ,नैंसी , हरियाणा,लाइव
15/02/2026

तर्कशील मेला ,नैंसी , हरियाणा,लाइव

तर्कशील मेला नैसी कुरुक्षेत्र

तर्कशील सोसायटी हरियाणा की द्विमासिक बैठक एवं सेमिनार सम्पन्न
26/01/2026

तर्कशील सोसायटी हरियाणा की द्विमासिक बैठक एवं सेमिनार सम्पन्न

फरियाद सिंह और राम प्रसाद ने बाबाओं के द्वारा चमत्कारों के नाम पर बेवकूफ बना कर शोषण करने वाले ट्रिक्स का पर्दाफाश...

*तर्कशील सोसायटी हरियाणा की द्विमासिक बैठक एवं सेमिनार  25 जनवरी 2026 को सम्पन्न*यमुनानगर में होटल 7C में तर्कशील सोसायट...
25/01/2026

*तर्कशील सोसायटी हरियाणा की द्विमासिक बैठक एवं सेमिनार 25 जनवरी 2026 को सम्पन्न*
यमुनानगर में होटल 7C में तर्कशील सोसायटी हरियाणा की द्विमासिक मीटिंग को इस बार मास्टर बलवंत सिंह एवं आर.पी.गांधी की स्मृति को समर्पित किया गया। इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया जिसमें स्थानीय इकाई के सदस्यों के अतिरिक्त राज्य भर से सौ से भी ज्यादा तर्कशील कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों ने भाग लिया।इस सेमिनार का आयोजन यमुनानगर इकाई द्वारा किया गया था । मंच संचालन यमुनानगर इकाई के सचिव राजेश बिंद्रा ने किया एवं आने वाले सदस्यों का स्वागत किया।कार्यक्रम के प्रारम्भ में तर्कशील पथ पत्रिका के संपादक गुरमीत अंबाला ने अपने वक्तव्य में स्मृति शेष साथियों श्री आर पी गांधी एवं मास्टर बलवंत सिंह के योगदान को रेखांकित किया कि दोनों साथियों ने तर्कशील आंदोलन को राज्य में खड़े करने में अहम भूमिका निभाई। जनवादी लेखक संघ के राज्य-अध्यक्ष मास्टर जयपाल ने नरेन्द्र दाभोलकर ,कलबुर्गी , पानसरे और गौरी ल॔केश की शहादत को याद करते हुए तर्कशील आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया उन्होंने अंध विश्वास के खिलाफ अपनी कविताओं का पाठ भी किया। तर्कशील कार्यकर्ता एवं किसान नेता रामेश्वर आजाद ने तर्कशील आंदोलन के सामने चुनौतियों पर अपनी बात रखी। संजीव वालिया का कहना था कि तर्कशीलता के फैलाव के लिए हर स्तर पर कार्यक्रम रखे जाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी की जिला यमुनानगर की सोशल मीडिया प्रभारी मोनिका डुमरा ने अपने जीवन में अंधविश्वासों से तर्कशील सोसायटी के माध्यम से निकलने के सफर को सामने रखा।कार्यक्रम के आज के अध्यक्ष बलबीर सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में तर्कशील के विशाल दायरे की बात की उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि जीवन के प्रत्येक कदम पर तर्कशीलता को अपना कर हम बेहतर जीवन जी सकते हैं। उनका कहना था कि तर्कशीलता का अर्थ केवल ईश्वर के अस्तित्व पर सवाल उठाना नहीं है बल्कि हर अवैज्ञानिक/अतार्किक बात का विरोध करना है और यह सिद्ध करना है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है l सभी इंसान बराबर हैं। जनवादी लेखक संघ अंबाला इकाई की अध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि महिलाओं का तर्कशील होना बहुत जरूरी है क्योंकि वही बच्चों की परवरिश करती है और उन्हें वैज्ञानिक सोच दे सकती है। उन्होंने महिलाओं के उत्थान से सम्बन्धित एक कविता भी सुनाई। सुभाष तितरम ने अपनी बात रखी और पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई l फरियाद सिंह और राम प्रसाद ने बाबाओं के द्वारा चमत्कारों के नाम पर बेवकूफ बना कर शोषण करने वाले ट्रिक्स का पर्दाफाश करते हुए बताया कि चमत्कार नाम की कोई चीज़ नहीं होती बल्कि सब चमत्कारों के पीछे वैज्ञानिक कारण होता है। जींद इकाई ने कामरेड बलबीर सिंह को सम्मानित भी किया गया।
कामरेड सतपाल कालड़ा ने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम में पर्चों का वितरण भी किया गया।
इस राज्य स्तरीय सेमिनार के आयोजन में यमुनानगर इकाई के अनुपम सिंह,जसवंत सिंह,राजेश बिंद्रा,बलबीर सिंह एडवोकेट ,रजनीश गुप्ता,लक्ष्मण विनायक,संजीव वालिया,सुमीतपाल सिंह,डाक्टर रविन्द्र गिल,हरीराम शर्मा ,राम वर्मा,राम कुमार, मास्टर शिवदयाल सिंह आदि ने सहयोग किया।
रिपोर्ट: गुरमीत अंबाला

17/01/2026

रैशनलिस्ट (तर्कशील) सोसायटी हरियाणा की द्वीमासिक सैमिनार अगले रविवार दिनांक 25-01-2026 को सैवन सीज़ होटल, नजदीक बैकसाईड गेट ऑफ एम.एल.एन. कॉलेज, यमुनानगर में सुबह 10.30 बजे आयोजित किया जायेगा। सभी साथियों से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं एवं इस आयोजन को सफल बनाएं। यमुनानगर ईकाई आपके स्वागत में तत्पर।

Address

Ambala Cantt
133001

Telephone

+18572897313

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tarksheel Society Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Tarksheel Society Haryana:

Shortcuts

Share

Category