12/05/2024
सिक्ख सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल ने दसवी परीक्षा के परिणाम में तोड़े रिकार्ड , रिजल्ट रहा शत प्रतिशत
आज दिनांक 12 मई 2024 दिन रविवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सिक्ख सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिणाम शत- प्रतिशत रहा । विद्यार्थियों ने बाजी मारी और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त किया। जिसमें 13 बच्चे मेरिट में रहे व 29 ने प्रथम स्थान तथा 24 बच्चों ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया विद्यार्थियों ने प्रत्येक विषय में उत्तम अक प्राप्त किये संस्कृत विषय में उच्चतम अंक 99 ‚ अंग्रेजी में 99 ‚ पंजाबी में 99 सामाजिक विज्ञान में 97‚ विज्ञान में 97‚ गणित में 97 ‚ हिन्दी में उच्चतम अंक 94 रहे । परीक्षा परिणाम सुनकर विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे। परीक्षा परिणाम की खुशी विद्यार्थियों को चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापक और अपने परिजनों को दिया। विद्यालय के मैनेजमेंट कमेटी के डायरेक्टर सरदार जगमीत सिंह जोश ने अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी और आगे भी बच्चों को इसी प्रकार से मेहनत करके आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।विद्यालय की प्रधानाचार्या सरदारनी सुखजिंदर कौर कीथ जी ने विद्यार्थियों को खुश देख कर विद्यालय में जश्न जैसा माहौल पाया। उन्होंने विद्यार्थियों को तनाव रहित तथा धैर्य से भरपूर जीवन जीने की शिक्षा दी ताकि वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सके। उनका कहना है कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अच्छा परीक्षा परिणाम देकर अपने माताण्पिताए अध्यापकों एवं स्कूल का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है। वहीं विद्यालय की उप प्राचार्या मैडम रीटा शर्मा जी के अनुसार परीक्षा परिणाम बच्चों की लगन माता fiता के सहयोग एवं अध्यापकों के मेहनत का फल है। आज का परीक्षा परिणाम इसी बात का सूचक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह परिश्रम करने की सीख दी ताकि वे जीवन में कामयाबी को छू सके। बच्चों को खुश देखकर शिक्षक भी खुश नजर आए। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को बधाई दी। वही स्कूल के प्रबंधन ने भी बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। इस खुशी के अवसर पर विद्यालय के प्रागंण में प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जगमीत सिंह जोश जी व सरदार अरविन्दर सिंह जोश जी , अमित ग्रोवर जी , प्रधानाचार्या सरदारनी सुखजिन्दर कौर कीथ उपप्रधानाचार्या मैडम रीटा शर्मा जी अध्यापकगण तथा दसवी कक्षा के छात्र.छात्राए अपने अभिभावको सहित उपस्थित रहे । इस खुशी के अवसर पर एस.जी.पी.सी के मैम्बर हरपाल सिंह पाली जी ने विद्यालय के शत्- प्रतिशत परिणाम के लिए विद्यालय व बच्चों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।