25/08/2026
शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबाह, जिला - मुरैना (म.प्र.)
दिनांक: 25 अगस्त 2026
शासकीय सांदीपनि उ.मा.वि. अंबाह में 'राखी बनाओ प्रतियोगिता' हर्षोल्लास के साथ संपन्न; विद्यार्थियों ने दिखाई अद्भुत रचनात्मकता
अंबाह। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबाह में रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित अंतर-कक्षा 'राखी बनाओ प्रतियोगिता' आज विद्यालय के सरस्वती हॉल में सफलता पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता प्रातः 10:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने निर्धारित 1 घंटे की समय सीमा में प्रतियोगिता स्थल पर ही रेशम, गोटा-पट्टी, धागे, मोती एवं विशेष रूप से पर्यावरण-अनुकूल तथा पारंपरिक सामग्रियों का प्रयोग कर बेहद आकर्षक राखियां बनाईं।
कार्यक्रम का सफल संचालन व निर्देशन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती तपस्या शुक्ला तथा श्रीमती ज्योति पाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत सभी विद्यार्थियों ने स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने-अपने स्थान की सफाई की।
निर्णायक मंडल द्वारा कलात्मकता एवं फिनिशिंग के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया तथा उन्हें विशेष पुरस्कार प्रदान करने के लिए नामांकित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री रामवीर शर्मा एवं प्रधानाध्यापक श्री महेश चंद्र शर्मा ने सभी सहभागी विद्यार्थियों के प्रयास एवं रचनात्मकता की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा विजेताओं को बधाई देते हुए आगामी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।
श्री रामवीर शर्मा (प्राचार्य)
श्री महेश चंद्र शर्मा (प्रधानाध्यापक)
शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबाह (म.प्र.)