Krishna academy school

Krishna academy school Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Krishna academy school, School, bard no. 1 infront of hero mata temple, Ambah.

16/07/2023
05/11/2020

"62 का हिंदुस्तान नहीं है"
शब्द शब्द मे अंगारे,चार्णता का कोई भाव नहीं है।गाथा गाता हूँ वीरों की,सरकारों का चाव नहीं है।
सावन की मदहोस बहारों का मैं गान नही करता।
देश द्रोहियों का जीवन में, मैं सम्मान नहीं करता।
जिनको भारत की भूमि से, सच्चा प्यार नहीं है।
उन गद्दारों को भारत में रहने का अधिकार नहीं है।

हम उस देश में रहते है जहाँ रघुबर ने अवतार लिया
मर्यादा का पाठ पड़ाया रावन का उद्धार किया।
श्री कृष्ण की कर्म भक्ति का गीता ने जो गान दिया
महादेव ने सागर तट पर धर्मार्थ विष पान किया।
प्रह्लाद समान तुच्छ बालक प्रतिकूल पिता के हो जाता है।
अपमान सहे यदि नारी तो, यहाँ महाभारत हो जाता है।

हसी व्यंग्य की बात नहीं है गीत ओज के गाता हूँ।
जो सोया रक्त धमनियों में है उसको आज जगाता हूँ।
रनवीरों के पावन चरणों में, सादर शीश झुकाता हूँ।
गाथा वीरों की गा कर के, मैं पावन हो जाता हूँ।
सौंदर्य या सुन्दरियों का कविता में स्थान नही है।
कान खोल के सुन ले चायना बासठ का हिन्दुस्तान नही है।।
मोहन तोमर
अम्बाह मुरैना (मध्य प्रदेश)

21/10/2020

भारत माँ के वीर सपूतों इतिहास तुम्हीं से जीवित है
भाल भारती का जो उँचा रनवीरों से गर्वित हो।
रामचंद्र की मर्यादा हो लक्ष्मण से वलधारी हो।
भुजबल भीमसेन सा है तुम अर्जुन से अवतारी हो।
प्रह्लाद समान भक्त हो तुम निज पिता से भी अड़ जाओगे।
धर्म की रक्षा की खातिर तुम अपनों से भिड़ जाओगे।
रण बांकुरे हो अभिमन्यु से रिपु दल से न घबराते हो।
सम्मुख काल लड़े आकर तुम उससे भी लड़ जाते हो।
भूल गये हो क्या तुम वीरों चौहानी कुर्बानी को।
सर संधान करो पृथ्वी सम हनि डारो अफगानी को।
धर्म की खातिर लाल हुई वो कुरुक्षेत्र की माटी है
स्वाभिमान के लिये रक्तमयी हो गई हल्दीघाटी है।

मोहन तोमर (रिठौना)
अम्बाह

10/10/2020

घायल भारत चीख रहा है...

व्यंग्य की भाषा नहीं लिखी है,न गीत प्रीति के गाता हूँ।
घायल भारत चींख रहा है, चीखें आज सुनाता हूँ।
लुट जाती हे द्रुपद सुताएं, भीड़ भरे बाजारो में,
प्रहरी दुःशासन बन जाते क्यों इन पहरेदारो में।
नहीं नजर आता है भू पर कोई जसुदा लाला,
क्यों महफूज नहीं हैं बाहर जाती कोई बाला।
चक्र सुदर्शन सहित साँवरे अब तुम जल्दी आओ,
जितने दुःशासन धरती पर सबको मार गिराओ।
बार-बार विनती है मेरी तुमको आज बुलाता हूँ
घायल भारत चींख,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुन कर बातें जनक राज की भोहें जो चड़ जाये,
नहीं दिखा सौमित्र धरा पर जो बढ़ कर आँगे आये।
नहीं सिरोमणि रघुवर दिखते तोड़ वासना चाप गिराये,
वीर विहीन सी बसुधा हो गई कोई नजर न आये।
धारो रूप रघुबर बन आओ तुमको आज बुलाता हूँ
घायल भारत चींख रहा हे चीखें आज सुनाता हूँ

मोहन सिंह तोमर
अम्बाह मुरैना

05/09/2019

Address

Bard No. 1 Infront Of Hero Mata Temple
Ambah

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishna academy school posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category