30/03/2026
हमें यह बताते हुए अत्यंत गर्व और हर्ष हो रहा है कि हमारे विद्यालय की पूर्व छात्रा शिप्रा वर्मा सुपुत्री श्री देवेन्द्र सिंह जी वर्मा अध्यापक मक्खन लाल इंटर कॉलेज अमांपुर कासगंज ने UPPCS परीक्षा में 141वीं रैंक प्राप्त करते हुए Assistant Commissioner के पद पर चयन प्राप्त किया है।
यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत,अनुशासन,धैर्य और अटूट संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने यह साबित कर दिया कि सच्ची लगन और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है,बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है।
विद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की हार्दिक कामना करता है।
आप इसी तरह निरंतर नई ऊँचाइयों को छूती रहें।
Congratulations Shipra !