मेरी जिंदगी मेरे शौक

मेरी जिंदगी मेरे शौक

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from मेरी जिंदगी मेरे शौक, Education Website, kotkasim, Alwar.

राधे राधे दोस्तों यह मेरा अकाउंट मेरी जिंदगी मेरी शौकके बारे में इसमें मैं अपनेशौक और अपनी जिंदगी के बारे में आप लोगों से बातें शेयर करोजो आपके काम आएमैं ऐसा कंटेंट लिखोया शेयर करोजोअच्छा हो सलीकेदार हो धन्यवाद

30/05/2026

सिर्फ शान्ति !

26/05/2026

अपने कानों से सुने वाक्य बता रही हूँ ।

1
बचपन में पड़ोस में कुटुम्ब की बुआ मायके में मर गयी । दामाद पहले आग देने आया । जहाँ तक मुझे याद है तब भी उसके लिये पानी छिड़का गया बिस्तर पर धुली चादर और तकिया रखा गया । फिर वो तेरहवीं में आया ।
तभी किसी गाँव की बहू का घूँघट से ये वाक्य कान में पड़ा ।

अरे ये तो जल्दी बियाह कर लेगो । जनानी तो पाँव की जूती है l

कहने वाली औरत ही थी
2

सामने वाली जीजी तेज थीं l तड़ से जवाब देती थी ।
माँ ने कहा कैंची की तरह चटर पटर करेगी तो पिटेगी ससुराल में ।

ये कहने वाली स्त्री ही थी ।

3
एक दिन मेरी कुटुम्ब की बहू रो रही थी कि मेरा पति कहीं मुँह मारता फिरे । रोते रोते बोली उसी रं**डी का मुँह काला होगा । मरद तो सूरज का सूरज ही रहवेगा ।

कहने वाली यहाँ भी स्त्री ही थी ।

3
एक मेड को मैंने कहा तेरी लिप्सटिक का कलर बहुत अच्छा है और तेरे सूट से मैच कर रहा ।
खुश हो कर बोली कल ही लायी दोनों चीज ।

थोडी देर बाद दूसरी मेड मेरे कान में फुसफुसायी अजी ये तो कुलटा है । इसका मरद तो लकवे में पड़ा और ये रोज़ चोटी बिंदी सुर्खी पोडर में लगी रहवे ।

यहाँ भी कहने वाली स्त्री ही थी ।

4
बेटे बहू सेवा नहीं करते वृद्धा आश्रम मेंजाने की तैयारी हैं। बुढ़िया पड़ोस की बहू से कहती है चार चार बेटी है। बेचारी पर राम जी एक बेटा दे देते बुढ़ाये का सहारा तो बेटा ही है कहने वाली औरत थी।

5
देख आदमी को मरे 10 साल ही हुए हैं कैसे लाली लिपिस्टिक लगाये घूम रही है।
कहने वाली यहां पर भी औरत हैं।
6
अरे! सामने वाले की लड़की का तलाक हो गया । जरूर इसकी ही कोई गलती होगी याकही और चक्कर होगा ।तभी तो !
यहाँ भी औरत ही बोली

कहने वालों ने ग़लत नहीं कहा कि औरत ही औरत की दुश्मन है ।

26/05/2026

कल रात हम सो रहे थे तब मेरी जिठानी बोली कि A C भी उजाला करती हैं। तब मुझे याद आया कि जब दुःख मे हल्की सी किरण आती है तो वह सुख का अनुभव होता है ऐसे ही जब बंद कमरे में अंधेरे में AC का तापमान दिखा तो उन्हे नाइट बल्ब से भी ज्यादा उजाला लगा। यही जिंदगी का देखने का नजरिया है।

25/05/2026

एक सहन शील स्त्री🥲🥲🥲🥲🥲😌😌😌😌😏😏😏

25/05/2026

क्या करेगा देश का किसान और क्या खायेगी जनता । मैंने कही सही सुना था जो अपना परिवार नही चला सकता वो देश क्या चलायेगा लेकिन जब तो घर घर मोदी हो रहा था अब क्या होगा चल चल मोदी
ये रायता कौन समेटेगा जो मोदी रोज पेट्रोल डीजल और गैस के नाम पर फैलाते है। हमसे पड़ोसी देश आगे निकल रहे है और हम क्या कर रहे हैं?

25/05/2026

बेटियाँ सबकी परफेक्ट होती है लेकिन पता नही क्यो बहु बनते ही वो गलत क्यों हो जाती है पता नहीं ऐसा क्या होता है कि जब एक बहू बेटी बनती है तो उसमें गुण कम अवगुण ज्यादा हो जाते हैं।

22/05/2026

आप सभी इस बात से कितने सहमत हैं ।

21/05/2026

Choose your party
.

21/05/2026

मैं तो पूरी तरह सहमत हूँ आप कितने सहमत हो।

21/05/2026

इतनी भी क्या Reel के प्रति दीवानगी की Real भी न दिखे ।
Please social media पर आओ । लेकिन अपने बच्चों को नजर अंदाज न करें ।

Want your school to be the top-listed School/college in Alwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Kotkasim
Alwar
301702