राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहादुरपुर (अलवर)

  • Home
  • India
  • Alwar City
  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहादुरपुर (अलवर)

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहादुरपुर (अलवर) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहादु?

26 जून से विद्यालय खुलने के साथ ही एक बार फिर विद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ हो जायेंगे...... सभी से निवेदन है कि अधिक से ...
22/06/2015

26 जून से विद्यालय खुलने के साथ ही एक बार फिर विद्यालय में प्रवेश प्रारम्भ हो जायेंगे...... सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में नए विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित करें......हमारे विद्यालय में पिछले दो वर्ष से विज्ञान संकाय (pcm) प्रारम्भ हो गया था परन्तु व्याख्याताओं की कमी के चलते एक भी प्रवेश नहीं हुआ था , पर आपको जानकार हर्ष होगा कि इस सत्र में सरकार द्वारा विज्ञान विषय के व्याख्याताओं की नियुक्ति विद्यालय में हो गई है.....अतः जो बालक विज्ञान विषय में प्रवेश चाहते हैं उन्हें पैसा खर्च कर अलवर जाने की आवश्यकता नहीं है......साथ ही जो बालिकाएं भी विज्ञान विषय में कक्षा 11 में प्रवेश लेना चाहती हैं उन्हें भी इस सत्र से विद्यालय में प्रवेश मिल सकता है....विद्यालाय में इस समय कला संकाय में हिंदी साहित्य, इतिहास, राजनीतिविज्ञान, भूगोल तथा अर्थशास्त्र विषय तथा विज्ञान संकाय में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा गणित विषय उपलब्ध हैं......किसी भी विषय में बालिकाएँ भी प्रवेश लेने के लिए पात्र हैं......

07/07/2013
17/06/2013

इस पेज को पसंद करने वाले मित्रों की संख्या अब 104 हो गई है ...........आप सभी का पुनः आभार.....

छात्र धर्मसिंह पुत्र श्री बलराम, ने विद्यालय में कक्षा दस की (बोर्ड) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है......धर्म स...
07/06/2013

छात्र धर्मसिंह पुत्र श्री बलराम, ने विद्यालय में कक्षा दस की (बोर्ड) परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है......धर्म सिंह के पहाड़ की तलहटी पर स्थित घर में छोटी छोटी तीन कच्ची झोपडियाँ हैं जिनमे से एक में कुछ बकरियाँ बंधी होती हैं...यह विद्यार्थी जब कई दिनों तक विद्यालय नहीं आता तब पूछने पर उसने बताया कि वो अक्सर बकरी चराने पहाड़ पर जाता है....उसका घर विद्यालय से तीन-चार किलोमीटर की दूरी पर है जहाँ से यह नित्य प्रति पैदल चलकर विद्यालय पहुँचता है...पर चेहरे पर आपका दिल जीत लेने वाली मुस्कान सदैव बिखरी रहती है...गुरुजनों को आदर देने वाला यह विद्यार्थी आज विद्यालय की शान बना है.......हमें अपने विद्यार्थी पर गर्व है.......

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों की तूलिका से......
05/06/2013

विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों की तूलिका से......

इस वर्ष का बारहवीं कक्षा (कला वर्ग) का परीक्षा परिणाम आज आ गया है......और पिछले वर्ष की तरह परिणाम १०० प्रतिशत रहा है......
21/05/2013

इस वर्ष का बारहवीं कक्षा (कला वर्ग) का परीक्षा परिणाम आज आ गया है......और पिछले वर्ष की तरह परिणाम १०० प्रतिशत रहा है.... विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों को हार्दिक बधाई.....

25/04/2013

91 मित्रों के द्वारा एक सरकारी संस्था को पसंद किया जाना अपने आप में एक प्रशंसनीय कदम है.....आप सभी का हृदय से आभार..........

शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह को भाव भीनी श्रृद्धांजलि.........विद्यालय के व्याख्याता दीपक कुमार की तूलिका से
23/03/2013

शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह को भाव भीनी श्रृद्धांजलि.........विद्यालय के व्याख्याता दीपक कुमार की तूलिका से

14/02/2013
बच्चे मन के सच्चे......
14/02/2013

बच्चे मन के सच्चे......

14/02/2013

Address

Bahadurpur, Alwar
Alwar City
301028

Telephone

01442883194

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बहादुरपुर (अलवर) posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category