Vivekanand Inter College Ranidhara Almora

Vivekanand Inter College Ranidhara Almora Famous school of Uttarakhand

15/02/2026
15/12/2025

विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के पूर्व छात्र रोहित पंत ने UPSC (संघ लोक सेवा आयोग ) की CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ) की परीक्षा में रोहित ने ऑल इंडिया स्तर पर तीसरी (3) रैंक प्राप्त की ।कठिन प्रतिस्पर्धा और हजारों अभ्यर्थियों के बीच रोहित ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर तैयारी के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। असिस्टेंट कमांडेन्ट बनकर उन्होंने स्कूल व जिले का मान बढ़ाया है।

रोहित अल्मोड़ा नगर के न्यू इंदिरा कॉलोनी में रहते है। रोहित के पिता श्री प्रकाश पंत सम्भाग निरीक्षक विद्या भारती से सेवानिवृत और मां जानकी पंत सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर से अवकाश प्राप्त शिक्षिका है । बड़े भाई मयंक पंत GAIL ( गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ) में इंजीनियर है।

रोहित पंत की इस उपलब्धि पर रोहित के ससुराल में भी खुशी का माहौल है। रोहित की पत्नी गरीमा पंत जो कि एक नीजि कम्पनी में नौकरी करती है। जैसे कि एक लोकप्रिय कहावत है हर सफल व्यक्ति के पीछे एक महिला का हाथ होता है जो उसकी पत्नी, माँ या उसकी मार्गदर्शक होती है रोहित की सफलता में भी उनकी पत्नी गरीमा पंत, माँ जानकी पंत, सास मंजु अवस्थी का हाथ है रोहित को UPSC की प्रेरणा उन्हीं से मिली है। ससुर अवनी अवस्थी और सासू मां मंजु अवस्थी ने भी खुशी व्यक्त की ।
रोहित की प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर अल्मोड़ा से मैट्रिक विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा से व इण्टरमीडिएट की पढ़ाई अल्मोड़ा इण्टर कॉलेज अल्मोड़ से हुई । रोहित ने कक्षा 10 ( 2005 )में 75 % तथा इण्टरमीडिएट (2007 )में 83% अंकों के साथ पास की ।
इण्टरमीडिएट के बाद रोहित ने डीआईटी (DIT university ) से इंजीनियरिंग की। इसके बाद वे UPSC .की तैयारी में जुट गए और निरंतर कठिन परिश्रम, लगन, मेहनत और समर्पण के बल पर उन्होंने यह मुकाम हासिल कर लिया।
रोहित पंत की यह प्रेरणादायक यात्रा न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है—अगर लगन और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
रोहित की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विवेकानन्द इ०का० रानीधारा रोड, अल्मोडा म...
09/11/2025

आज दिनांक 09 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विवेकानन्द इ०का० रानीधारा रोड, अल्मोडा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के तहत मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यकम का शुभारम्भ कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती ललिता काण्डपाल सामाजिक कार्यकर्ता (उद्यमिता विकास से जुड़ी) मुख्य वक्ता डॉ० रेनू सनवाल (तकनीकी अधिकारी वि० कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति पाण्डे (सहायक अध्यापक अग्रेजी रा० क० ई० का० सारकोट ताकुला) ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित व पुष्पार्चन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्या बहनों ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्रा बहिनों ने भी देश की स्वाधीनता संग्राम के दौरान अपने अदम्य साहस का परिचय देने वाली कान्तिकारी महिलाओं की वेश-भूषा धारण कर समाज में एकता व सद्‌भावना का संदेश दिया। कान्तिकारी महिलाओं की वेश-भूषा में छात्रा कृतिका कार्की - रानी लक्ष्मीबाई, अक्सा अंसारी- भारतमाता, गरिमा बोरा - रानी अवन्तिका बाई, एंजेल पंत - सावित्री बाई फुले, कोमल पटेल - रानी चेनम्मा, हर्षिता भण्डारी - जीजाबाई, सौम्या बोरा-राजकुमारी अमृता कौर, सोनम पिलख्वाल - गौरा देवी आदि ने कान्तिकारी महिलाओं की भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में संयुक्त परिवार के आदर्शों को जीवित रखने वाली महिला श्रीमती दुर्गा जोशी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर शहर की लगभग 250 से अधिक महिलाओं ने अपना अमूल्य समय देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम के अंत में सभी मातृशक्तियों द्वारा परिवार, समाज, राष्ट्र तथा विश्व कल्याण के लिए दृढ़ संकल्प भी लिया।

आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को विवेकानन्द इण्टर कालेज रानीधारा अल्मोड़ का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
03/11/2025

आज दिनांक 3 नवम्बर 2025 को विवेकानन्द इण्टर कालेज रानीधारा अल्मोड़ का वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

English orientation programme आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में दो दिवसीय अंग्रेजी स...
13/08/2025

English orientation programme

आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में दो दिवसीय अंग्रेजी सम्भाषण (English Communication) कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा के प्रधानाचार्य श्री मोहन सिंह रावल, बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चर्तुवेदी, सरस्वती शिशु मंदिर शिवाजीनगर के प्रधानाचार्य श्री गिरिजा किशोर पाठक सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम जोशी सरस्वती शिशु मंदिर नृहसिंहबाड़ी अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रीति बहुगुणा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया ।

विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में अंग्रेज़ी संभाषण कौशल के इस कार्यशाला में विद्या भारती से सम्बद्ध नगर के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर 100 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से अंग्रेज़ी भाषा में संवाद की दक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण सत्रों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री गिरिजा शंकर जोशी, श्री गुरुदेव जोशी, श्री सुरेन्द्र कार्की एवं श्री अरुण सुप्याल जी ने संयुक्त रूप से किया।
प्रधानाचार्य श्री मोहन रावल जी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों में भाषा दक्षता, आत्मविश्वास और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की क्षमता में वृद्धि होती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा।
विद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

हरेला पर्व पर विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा एवं सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में  वृक्ष...
16/07/2025

हरेला पर्व पर विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा एवं सिविल सोयम वन प्रभाग अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम ।
वृक्ष सिर्फ शुद्ध वायु ही प्रदान नहीं करते, बल्कि पर्यावरण को भी संतुलित रखते हैं। वृक्षों की अधिकता से ही भूमिगत जल स्तर में वृद्धि होती है और मृदा कटाव को रोका जा सकता है। इसके अलावा वन्य जीवों को आश्रय मिलता है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है।

14/06/2025

*विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के पूर्व छात्र राजीव पाण्डे का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज(Capf) में हुआ है । इन्होंने ऑल इंडिया रैंक 387 प्राप्त की है। इनकी प्रारंभि tvक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर पनुवानौला एवं कक्षा 9 वी से 12 वीं तक की शिक्षा विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा रोड, अल्मोड़ा से हुई, जहाँ से उन्होंने ज्ञान की नींव को मजबूत किया।*
*राजीव ने कक्षा 10 (2016में )और कक्षा 12 (2018 में )—दोनों में उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त किए।*

*इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देशबंधु कॉलेज से गणित विषय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। और निरंतर कठिन परिश्रम, मेहनत और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।*

*राजीव पाण्डे की यह प्रेरणादायक यात्रा न केवल उनके माता-पिता और शिक्षकों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे उत्तराखंड के युवाओं के लिए एक स्पष्ट संदेश है—अगर लगन और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।*

*राजीव की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।*

दिनांक 2-3 जून 2025 को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में कक्षा 10 व 12 के छात्रों के अभिभावकों की गोष्ठी आयोज...
04/06/2025

दिनांक 2-3 जून 2025 को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में कक्षा 10 व 12 के छात्रों के अभिभावकों की गोष्ठी आयोजित की गयी। जिसमें अध्यापक व अभिभावकों के मध्य छात्र-छात्राओं के शैक्षिक उन्नयन पर विचार विमर्श किया गया। तथा विद्यालय की ओर से अभिभावकों से प्राप्त मूल्यवान सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया। वही अभिभावकों की ओर से यह कहते हुए आस्वस्थ् किया गया कि वे विद्यालय की ओर से छात्रों की प्रगति हेतु उठाये जाने वाले हर कदम का सहयोग करेंगे
कार्यक्रम में अनेक अध्यापकों व अभिभावकों ने अपने तिचार साझा किये । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री मोहन सिंह रावल ने अपने 35 सालों का शैक्षिक अनुभव की कई बातें साझा करते हुए छात्रों को अनुशासित रहते हुए अपनी पढ़ाई करने को कहा । उन्होंने गाड़ी के पहिये का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार गाड़ी के चार पहिये मिलकर काम करते है तो लक्ष्य आसान हो जाता है। ठीक उसी प्रकार अभिभावक, अध्यापक, तथा छात्र छात्रों की प्रगति के पहिये है। इस प्रकार इन तीनों के उचित ताल मेल से ही छात्रों की प्रगति हो सकती है।
शिक्षक भास्कर कांडपाल ने कहा कि छात्रों की प्रगति में अभिभावकों की भूमिका अहम होती है। श्रीमती विद्या लटवाल ने एनसीआरटी पुस्तको का महत्व हुए उन्हीं से पढ़ई करने को कहा ।
कार्यक्रम का संचालन श्री गिरिजाशंकर जोशी व श्री शंकर सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

21/04/2025

Address

Ranidhara Road Almora
Almora
263601

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+919410158223

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivekanand Inter College Ranidhara Almora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share