23/12/2025
राष्ट्रीय किसान दिवस आज 23 दिसंबर को, देश के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. अपने कार्यकाल में उन्होंने किसानों के हित के लिए कई कार्यक्रम चलाए थे। चौधरी चरण सिंह को किसानों का हिमायती माना जाता है। उनके मंत्री और प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के हितों के लिए कई काम किये गए और किसानों को सशक्त बनाने का काम किया गया। उन्हीं को सम्मान देने के लिए अब प्रतिवर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस मनाया जाता है।