24/09/2023
सम्मानित सदस्य आपका सर्वोदय परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में स्वागत है।
जैसा कि आप सभी जानते हैं - 9 सितम्बर को हमारे विद्या मन्दिर परिसर में *सरस्वती माता* विराजमान हो चुकी हैं और आप में से अधिकतर लोगों को उन पावन पलों का साक्षी होने का मौका भी मिला!
मातारानी की असीम कृपा से वे अपने भक्तों के अन्दर सेवाभाव की प्रेरणा दे रही हैं! कई पूर्व छात्र अब संकल्पित भाव से *सर्वोदय इन्टर कालेज* के पुनर्निमाण के लिय प्रतिबद्ध होते नज़र आ रहे हैं!
हमारे विद्यालय से शिक्षित पूर्व छात्र *श्री नारायण सिंह बिष्ट जी* द्वारा पोस्ट किये गये उक्त लेख में उन्होंने बेसिक बातें शेयर की हैं – जिसे पढने से प्रतीत होता है कि *यह व्यक्ति की अवधारणा है; जिसे उन्होंने लिपिबद्ध किया है! हमें उनके सुझाव के अनुरूप अपनी सकारात्मक सोच को भी शामिल करना चाहिय!
मेरा विश्वास हे कि *ऐसे संदेशों से प्रेरित आपका अंतर्मन भी कुछ कर गुजरने के लिय आतुर होगा और आप भी अपने मनोभावों को लिखने लगेंगे और आपके लिखे शब्द अनपढ़ को भी ज्ञानी बनाने को मजबूर कर देंगे!*
कुछ लोगों की पोस्ट से महसूस होता है कि शायद उन लोगों को इस ग्रुप के बारे मैं मालूम ही नहीं कि *इस ग्रुप को बनाने का सही मकसद क्या है?*
ऐसे गुरुभाई-बहनों की जानकारी के लिय पुनः बताना चाहेंगे कि -
यह ग्रुप मात्र *सर्वोदय इन्टर कालेज* के जीर्णोधार में सहयोग देने वाले सेवकों का समूह है! जिसमें सालम के ही नहीं बल्कि देश-विदेश का वह हर व्यक्ति शामिल हो सकता है जो अपने इस *विद्या मन्दिर* के लिय तन-मन और धन से सेवा करने की तमन्ना रखना चाहता हो!
*विशेष रूप से सालम का हर घर इस विद्यामन्दिर का ऋणी है और उनके लिय उऋण होने का यह विशेष मौका है!*
इसलिय; *अधिकाधिक लोग इस ग्रुप में जुड़ने का प्रयास करें! जिससे आपको समय-समय पर विद्यालय की हर गतिविधि की अद्यतन जानकारियाँ मिलती रहेगी!*
साथ ही यह समझने की कोशिश करें कि *यह ग्रुप पद-प्रतिष्ठा, जाति-धर्म, मान-सम्मान तथा राजनीती से ऊपर उठकर सेवा भाव से, अनुशासन में रहकर संगठित सेवा करने वाले सेवकों का समूह है!*
इसलिय; *इस ग्रुप के सदस्यों का व्यवहार शालीन और प्रेरणाप्रद होना लाजमी है!*
इस ग्रुप में पोस्ट करने से पहले इस बात का अवश्य ख्याल रखें कि -
*इस ग्रुप में वर्तमान विद्यार्थी ही नहीं उनके दो-तीन पीढी के परिजन भी हैं!*
इतना ही नहीं इस ग्रुप में -
*वर्तमान में सेवारत प्रबुद्ध शिक्षकों के साथ ही पुराने कई दशकों से सेवारत अवकाश प्राप्त गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति भी है - जो हमारे हर गतिविधी का साक्षी भाव से मूल्याङ्कन कर रहे हैं!*
इसलिय *हमारे खुद के व्यव्हार के स्तर का मुल्यांकन हमें खुद ही करना होगा!*
*कोइ हमें रोके टोके - यह अवसर कभी नहीं देना चाहिय!*
चूँकि यह ग्रुप एक *विशेष मकसद* के लिय बनाया गया है इसलिय इसमें Good Morning/Evaning या कोई राजनीतिक टीका-टिप्पणी अथवा अपने व्यवसाय के प्रमोशन की पोस्ट बिल्कुल ना डालें! अगर आपको किसी सदस्य से चैट करना होतो उसे उसके व्यक्तिगत नम्बर पर करें!
आप जानते हैं कि - *इसमें सेकड़ों लोग जुड़े हैं अगर सभी Good Morning जैसे पोस्ट सभी डालेंगे तो उसके बीच जरुर मैसेज स्किप हो सकता है!*
इस ग्रुप में उपस्थिति होना ही अपने आप में *Good* है और *Good कहने* के बजाय अपने इस *विद्या मन्दिर* के लिय *Good करना* होगा!
केवल *विद्यालय से सम्बन्धित संस्मरण, अनुकरणीय प्रेरक प्रसंग, कहानी, लेख, क्षेत्रीय त्यौहार, वैज्ञानिक उपलब्धियां जो विद्यार्थियों के शिक्षण हेतु सहायक हो आदि की जानकारी जरुर डालें ताकि आपके लेखों को संकलित कर भविष्य में प्रकाशित होने वाली स्मारिका में प्रकाशित किया जा सके! साथ ही अपने सुझाव भी खुलेदिल से शेयर करें!*
यह कभी ना भूलें कि *हम इस विद्या मन्दिर के ऋणी सेवक हैं, गुरु भाई बहन हैं!*
*अधिक से अधिक सेवा, सहयोग करने के इच्छुक लोग इसमें जुड़ें!*
मेरा सभी एडमिन महोदयों से निवेदन है कि *वे अधिकाधिक लोगों को ग्रुप में शामिल करते समय इस लिंक में मांगी गयी जानकारी वाला फार्म भरवाएं!*
साथ ही *आपके द्वारा जिन लोगों को इस ग्रुप में शामिल लिया गया है उनका यह सदस्यता फार्म अवश्य भरवाने का कष्ट करें!* ताकि उनको भविष्य में जानकारियां मिलती रहें और सहभागी बनने में सहजता हो!
*सदस्यता लिंक इस प्रकार है-*
https://forms.gle/tGnTagD6Hv5Yj8ma6 Sarvodaya Inter College Alumni Association (SICAA)
जहाँ तक किसी को ग्रुप से बाहर करने की बात है - *यह काम इस ग्रुप के एडमिन आदरणीय शिवराज सिंह बिष्ट जी के विवेक पर छोड़ दें हालाँकि जानबूझकर ऐसा मौका कोई सम्मानित सदस्य नहीं देगा!*
आशा है आप आप सभी सदस्य ग्रुप की गरिमा का ख्याल रखेंगे!
धन्यवाद!
ऐडमिट पैनल
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
Registration Form (पंजीकरण फॉर्म):