Shri Ram Singh Dhoni Govt. Degree College Jainti,Almora

  • Home
  • India
  • Almora
  • Shri Ram Singh Dhoni Govt. Degree College Jainti,Almora

Shri Ram Singh Dhoni Govt. Degree College Jainti,Almora Shri Ram Singh Dhoni Govt. Degree College Jainti was established on 31 March 1996. It offers Graduation and Post Graduation Courses.

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 07 अप्रैल, 2026 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती, अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री ...
08/04/2026

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम
07 अप्रैल, 2026 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती, अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम (PMIS) के अन्तर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक एवं स्नातकोत्तर (UG/PG) वर्ग के अन्तिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को PMIS के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन एवं लॉगिन करने के संबंध में जानकारी दी। इस कार्यक्रम के संचालन में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय प्रो0 संतोष कुमार जी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के महत्व के विषय में सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी। नोडल अधिकारी डॉ० प्रेमा कैड़ा तथा डॉ० केशव दत्त जोशी (सहायक नोडल अधिकारी) के मार्गदर्शन में उपस्थित छात्र-छात्राओं को PMIS के विषय में अधिकारिक वेबसाइट पर योजना के बारे में समस्त जानकारी, लॉगिन, प्रोफाइल बनाना एवं सुधार करने से सम्बन्धित जानकारी स्मार्ट क्लास के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रदान की गई।

दिनांक 1 अप्रैल 2026 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय  जैती अल्मोड़ा में "औड दिवस" मानाया गया जिसमे माहविद्यालय क...
01/04/2026

दिनांक 1 अप्रैल 2026 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैती अल्मोड़ा में "औड दिवस" मानाया गया जिसमे माहविद्यालय के विद्यार्थीयों द्वारा “वनों को आग से बचाव” विषय पर एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को वनों के महत्व और उन्हें आग से बचाने के प्रति जागरूक करना था। रैली की शुरुआत महाविद्यालय के प्रांगण से हुई। जिसमे प्राचार्य महोदय जी और प्राध्यापकगण तथा सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रेली का नेतृत्व डॉ पूनम आर्या और डॉ प्रेमा कैड़ा नें किया. रैली के दौरान छात्रों ने हाथों में स्लोगन लिखे पोस्टर और बैनर लिए हुए थे, जिन पर लिखा था—
"प्राकृतिक संपदा यू न गवाए
वनों को आग से बचाए "
"लापरवाही छोड़ो वनों को आग से बचाव "
“जंगल बचाओ, जीवन बचाओ”
“एक चिंगारी, हजारों पेड़ बर्बाद करती है”
“आग नहीं, हरियाली फैलाओ”

छात्रों ने पूरे मार्ग में नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली जैती गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस रैली के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि छोटी-सी लापरवाही से जंगलों में भयंकर आग लग सकती है, जिससे पर्यावरण और जीव-जंतुओं को भारी नुकसान होता है। इसलिए सभी को सतर्क रहना चाहिए और वनों की रक्षा करनी चाहिए।

श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती में दिनांक 27 मार्च, 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत एक अभि...
01/04/2026

श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती में दिनांक 27 मार्च, 2026 को देवभूमि उद्यमिता योजना (DUY) के अंतर्गत एक अभिविन्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात अल्मोड़ा जनपद के परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र सिंह रौतेला द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, नोडल अधिकारी डॉ. शिवानी लटवाल तथा सदस्य डॉ. पूनम आर्या को स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवानी लटवाल ने इस योजना के महत्व और इसकी वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता एवं परियोजना अधिकारी श्री महेंद्र सिंह रौतेला ने विद्यार्थियों को विस्तृत प्रस्तुति के माध्यम से उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने सरल और स्पष्ट भाषा में विषय को समझाते हुए विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत रोचक और प्रभावी बन गया। उनका सत्र पूर्णतः इंटरैक्टिव रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार भी साझा किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक परीक्षण (टेस्ट) भी आयोजित किया गया, जिसमें उद्यमिता से संबंधित पढ़ाए गए विषयों को शामिल किया गया। साथ ही विद्यार्थियों से उद्यमिता के प्रति उनके दृष्टिकोण को भी जाना गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में कुल 40 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति भी रही।
यह अभिमुखीकरण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ और भविष्य में उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

.  *श्री राम  सिंह धोनी राजकीय  महाविद्यालय  जैंती अल्मोड़ा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष  शिविर का समापन* जैंती (अल्मो...
19/03/2026

. *श्री राम सिंह धोनी राजकीय महाविद्यालय जैंती अल्मोड़ा में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन*

जैंती (अल्मोड़ा ) दिनाँक 18/03/2026 को राजकीय महाविद्यालय जैंती में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ संतोष कुमार जी की अध्यक्षता एवं सुनाडी की ग्राम प्रधान श्रीमती सुनीता जंतवाल और अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात स्वयंसेवियों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनम द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की गई। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिसमें लोक नृत्य, नाटक और गीत प्रस्तुत किए गए तत्पश्चात विशेष शिविर के समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं व स्वयंसेवियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार ऊषा बिष्ट को दिया गया समारोह में स्वयंसेवियों ने शिविर में बिताए गए पलों को साझा कर अपने अनुभव प्रस्तुत किए। प्रो नूतन श्रीवास्तव ,डॉ. दर्शाना पंत और डॉ योगेश सिंह राणा ने अपने विचार व्यक्त कर स्वयंसेवियों को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सुनीता जंतवाल जी ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य महोदय जी ने अपने संबोधन में बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए इन गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। साथ ही इस शिविर ने युवाओं में सेवा, अनुशासन और नेतृत्व की भावना को भी विकसित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय जी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और अंत में लक्ष्य गीत और राष्ट्र गीत सभी स्वयंसेवकों ने गाया और प्राचार्य महोदय जी ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

दिनांक 12 मार्च 2026 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती (अल्मोड़ा)  की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसी...
12/03/2026

दिनांक 12 मार्च 2026 को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती (अल्मोड़ा) की इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य महोदय प्रो० संतोष कुमार जी की अध्यक्षता में दीप प्रज्ज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें प्राचार्य महोदय जी ने स्वयंसेवियों को शिविर के महत्व बताते हुए गांधीवादी विचार धारा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराते हुए सभी का मार्गदर्शन किया। वानिकी प्रभारी श्री हरीश सिंह नेगी जी ने स्वयंसेवियों को उत्साह वर्धन हुए वन विभाग सम्बंधी जानकारी दी। प्रो नूतन श्रीवास्तव ने Nss कैम्प से होने वाले लाभों के विषय में प्रकाश डाला साथ ही डॉ योगेश सिंह राणा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी कार्यक्रम अधिकारी डॉ०पूनम आर्या ने स्वयंसेवकों को सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों के विषय में बताया। यहाँ सहायक कार्यक्रम अधिकारी डाॅ०विजय लक्ष्मी,प्रो०नूतन श्रीवास्तव, डाॅ०योगेश सिंह राणा, डाॅ०राधे श्याम, श्री अजय गिरि उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य महोदय जी के नेतृत्व में लक्ष्य गीत गाया गया|

आज दिनाँक 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती, अल्मोड़ा में महान् स्वतन्त्रता सेनानी ...
24/02/2026

आज दिनाँक 24 फरवरी 2026 (मंगलवार) को श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती, अल्मोड़ा में महान् स्वतन्त्रता सेनानी श्री राम सिंह धौनी जी की जयन्ती के पावन उपलक्ष्य में विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीपप्रज्वलन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सन्तोष कुमार जी ने किया। श्री राम सिंह धौनी जी के व्यक्तित्व पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने अपने-अपने विचार रखे तथा डॉ0 विजयलक्ष्मी (असि0 प्रो0 हिन्दी) ने विस्तार से उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सदस्यों ने श्री राम सिंह धौनी जी की मूर्ति के सम्मुख पुष्पाञ्जलि अर्पित करते हुए सामूहिक देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उन्हें श्रद्धाञ्जलि अर्पित की । सभा को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सन्तोष कुमार ने समस्त छात्र/ छात्राओं को श्री राम सिंह धौनी जी के राजनैतिक, शैक्षिक, सामाजिक व राष्ट्रभक्ति से भरे हुए महान् व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर जीवनयात्रा को सफल बनाकर अपनी-अपनी सफल सहभागिता से राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने को कहा । कार्यक्रम का संचालन डॉ0 केशव दत्त जोशी ने किया । विचारगोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र/छात्रा, प्राध्यापकगण, शिक्षणेतर कार्मिक उपस्थित रहे । अन्त में शान्तिपाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय में बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमआज दि...
23/01/2026

श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय में बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम

आज दिनांक 23/01/26 को श्री राम सिंह धोनी राजकीय महाविद्यालय, जैंती, अल्मोड़ा में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस बसंत पंचमी एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ प्राचार्य प्रो संतोष कुमार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं नेता जी के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण के साथ किया गया। संस्कृत विभाग के डॉ केशव दत्त जोशी द्वारा मां शारदा को समर्पित भजन एवं देशभक्ति गीतों का सुंदर गायन किया गया। राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ योगेश राणा ने देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में समस्त स्टाफ को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापक प्राध्यापिका एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।

राष्ट्रीय युवा दिवसदिनांक 12 जनवरी 2026 को राजकीय  महाविद्यालय जैंती अल्मोड़ा  की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वाम...
12/01/2026

राष्ट्रीय युवा दिवस

दिनांक 12 जनवरी 2026 को राजकीय महाविद्यालय जैंती अल्मोड़ा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो o संतोष कुमार जी द्वारा की गई कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया । कार्यक्रम मे प्राचार्य महोदय जी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के विचारो पर प्रकाश डाला गया साथ ही सभी स्वयंसेवियों को उत्साह वर्धन करते हुए प्राचार्य महोदय जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने युवावस्था में ही अध्यात्म एवं ज्ञान के बल पर श्रेष्ठता को हासिल कर लिया था।इसलिए सभी स्वयंसेवियों को राष्ट्र के प्रति जागरूक रहते हुए अपने जीवन के उद्देश्य को चुनना चाहिए, जिससे कि जीवन में सफलता मिल सके। इसके पास संस्कृत विभाग के डॉ केशव दत्त जोशी जी ने एक गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूनमआर्य द्वारा किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।

आज दिनांक 24/12/2025 को  उत्तराखंड के गांधी  इंद्रमणि बडोनी जी की 100वीं जयंती पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 संतोष क...
24/12/2025

आज दिनांक 24/12/2025 को उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी की 100वीं जयंती पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 संतोष कुमार जी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओ रेखा जैंतवाल, कविता मेहरा, निशा नेगी, अंजलि सनवाल, लक्ष्मी ने सामूहिक नृत्य,रेखा जैंतवाल ने एकल नृत्य, एवं बी ए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा तान्या नेगी ने भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉ हेमलता ओली (असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास विभाग) ने बडोनी जी की जीवनी पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ केशव दत्त जोशी द्वारा कुमाऊंनी में किया गया। प्राचार्य प्रो0 संतोष कुमार जी ने उत्तराखंड निर्माण की परिकल्पना, गैरसैंण को उत्तराखंड की राजधानी बनाने के लिए किए गए प्रयासों आदि जैसे महत्वपूर्ण विषयों में बडोनी जी के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में होने वाले कार्यक्रमो में इसी प्रकार उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

राजकीय महाविद्यालय जैंती के विजेता छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाईयां 💐💐💐
16/12/2025

राजकीय महाविद्यालय जैंती के विजेता छात्र छात्राओं को हार्दिक बधाईयां 💐💐💐

श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में मानवाधिकार दिवसआज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को श्री राम सिंह धोनी राजकीय महा...
10/12/2025

श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में मानवाधिकार दिवस

आज दिनांक 10 दिसंबर 2025 को श्री राम सिंह धोनी राजकीय महाविद्यालय जैंती अल्मोड़ा में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वाधान में "मानवाधिकार एवं हम " विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की अधिकार मित्र सुश्री बबीता जोशी ने मानवाधिकार और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट वक्ता के रूप में श्री इंद्रलाल ने मानवाधिकार की जानकारी दी । राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक श्री अजय गिरी द्वारा मानवाधिकारों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से विस्तार से दी गई। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष डॉ योगेश सिंह राणा ने किया । इसके पश्चात मानवाधिकार से संबंधित जन जागरूकता रैली महाविद्यालय से निकाली गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ दर्शना पंत ने की। इस अवसर पर डॉ हेमलता ओली , डॉ राधेश्याम ,सुश्री मनीषा, सुश्री आरती, श्रीमती नेहा ,डॉ पूनम आर्य, डॉ शिवानी लटवाल ,डॉ केशव दत्त ,योग प्रशिक्षक संजय आर्य सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार ने वंदे मातरम का ऐतिहास...
27/11/2025

दिनांक 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर संतोष कुमार ने वंदे मातरम का ऐतिहासिक महत्व बताया । डॉ केशव दत्त जोशी ने वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के शब्दों का अर्थ हिंदी में बताया । योग प्रशिक्षक संजय कुमार के निर्देशन में वंदे मातरम का गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर योगेश सिंह राणा ने किया । इस अवसर पर श्री अजय गिरी डॉ राधेश्याम श्री प्रभदीप सिंह, डॉ रितेश प्रसाद टम्टा , डॉ विजयलक्ष्मी, सुश्री आरती, तनय पंत के अतिरिक्त समस्त छात्र छात्राये उपस्थित रहे।

Address

Jainti
Almora
263626

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Shri Ram Singh Dhoni Govt. Degree College Jainti,Almora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Shri Ram Singh Dhoni Govt. Degree College Jainti,Almora:

Shortcuts

Share