Vivekanand Balika Vidya Mandir Inter College Jeewandham Almora

  • Home
  • India
  • Almora
  • Vivekanand Balika Vidya Mandir Inter College Jeewandham Almora

Vivekanand Balika Vidya Mandir Inter College Jeewandham Almora The school is affiliated to the Uttarakhand Board. Experienced and competent faculty for academic excellence and all round development of students' personality.

Excellent Board results! NCC / Scout available

आज विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य श्रीमान मोहन सिंह रावल जी के सेवानिवृत्त होने से पूर्व उनके सम्...
23/03/2026

आज विवेकानंद इंटर कालेज रानीधारा अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य श्रीमान मोहन सिंह रावल जी के सेवानिवृत्त होने से पूर्व उनके सम्मान मे विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया । जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती गोदावरी चतुर्वेदी, प्रबंध समिति व समस्त विद्यालय परिवार ने उन्हें सेवानिवृत्त की हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोडा में 15 अगस्त बड़ी धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य,श्र...
15/08/2024

विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोडा में 15 अगस्त बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध समिति के सदस्य,श्रीमान किशन पांडेय जी, अध्यक्ष श्रीमान धारा बल्लभ पांडेय जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती लीला बोरा जी, सहयोगी श्रीमती बीना नयाल जी, श्रीमती पूनम पालीवाल जी,
नगर प्रचारक श्रीमान वीरेंद्र जी, जिला सहकारी बैंक के कार्यकर्ता श्रीमान विनय जी, श्रीमान धीरज जी, गो सेवा समिति के कार्यकर्ता श्रीमान चतुर सिंह जी, विजय पांडेय जी, अभिभावक गण उपस्थित थे।
सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत माता की जय🙏🙏

विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा बहनों, स्टाफ,एवम प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा हरेला पर्व के सुअव...
17/07/2024

विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा बहनों, स्टाफ,एवम प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा हरेला पर्व के सुअवसर पर "एक पौधा मेरी माँ के नाम" संकल्प लेकर विद्यालय में पौधरोपण किया गया।
तथा छात्रा बहनों द्वारा हरेला सप्ताह के अंतर्गत पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ, के तहत क्षेत्र सह अलग -अलग स्थानों में जाकर लोगो को जागरूक किया गया,तथा दुकानदारों को अपने स्वयं के हाथ की बनी अखबार की थैलियों को निःशुल्क वितरण किया गया।
पॉलिथीन हटाओ,
पर्यावरण बचाओ।

सभी को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सन 2023 - 24 का  विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हाईस्क...
30/04/2024

विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी सन 2023 - 24 का विवेकानंद बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में कुल 53 छात्राओं ने परीक्षा दी।जिसमें से सभी बालिकाएं प्रथम स्थान पर रहीं। तथा 29 छात्राओं ने विशेष योग्यता प्राप्त की।
मानसी रौतेला ने 500में से 468अंक 93.6 प्रतिशत।
अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
नेहा धानिक ने 500 में से 465अंक 93 प्रतिशत।
बबिता शर्मा ने 500 में से 462अंक 92.4 प्रतिशत।
भूमिका जोशी ने 500 में से 449अंक 91.8 प्रतिशत।
सोनिया बिष्ट ने 500 में से 459 अंक 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः प्रथम ,द्वितीय, एवम तृतीत स्थान प्राप्त किया।
इंटर में 27 बच्चों ने परीक्षा दी।जिसमे से 26 बहने प्रथम स्थान पर रहीं। 16 बालिकाओं ने विशेष योग्यता प्राप्त की। गीतांजलि ने प्रथम,रिया मेहरा ने द्वितीय,तथा
गुंजन मेहता ने विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवम अपने घर परिवार का नाम रोशन किया है।सभी बालिकाओं एवम उनके गुरुजानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

28 फरवरी 2024  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर विवेकानंद बालिका  विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा...
29/02/2024

28 फरवरी 2024 राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा की छात्रा बहनो द्वारा विद्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बालिकाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा वैज्ञानिक डॉक्टर सी.वी.वैंकट रमन जी को याद किया।

कार्यक्रम में- मुख्य अतिथि के रूप में जिला अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमान अम्बा दत्त बलोदी जी रहे। जिन्होंने अपने वक्तव्य से छात्रा बहनों का मार्ग दर्शन किया।एवम अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

निर्णायक की भूमिका निभाने में डॉक्टर एस. एस. पथनी जी सेवा निवृत्त जीव विज्ञान विभाग एस. एस. जे. परिसरअल्मोड़ा एवम वर्तमान में कार्यरत भौतिक विज्ञान विभाग के डॉक्टर विजय बल्लभ जी तथा अपने विद्यालय के विज्ञानाचार्य श्री कुशाल सिंह चौहान जी,श्री देवाशीष भंडारी जी, श्री गिरीश पन्त जी,श्रीमती विनीता जी एवम सुश्री हिमानी शर्मा जी का सहयोग प्राप्त हुआ।

प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त एवम प्रतिभागी बहनों को अभिभावकों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में - श्रीमान मोहन सिंह रावल जी प्रधानाचार्य विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा एवम प्राचार्या श्रीमती पूनम जोशी जी सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम तथा प्रबंध समिति के सदस्य एवं अपने नगर के गणमान्य लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ।

समस्त बालिका विद्यालय जीवनधाम परिवार की ओर से सभी का हार्दिक धन्यवाद।🙏🙏

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवन धाम अल्मोड़ा में 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया...
13/02/2024

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवन धाम अल्मोड़ा में 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन विद्यालय में प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा।
अतः इच्छुक बहनें किसी भी कक्षा में (6से12 तक)
पढ़ने हेतु प्रवेश ले सकती हैं।
आप सभी को बसन्त पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏

कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश हेतु संपर्क करें
02/02/2024

कक्षा 6 से 9 तक प्रवेश हेतु संपर्क करें

आज विद्यालय मैं गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष उल्लास से मनाया गया  इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त ...
26/01/2024

आज विद्यालय मैं गणतंत्र दिवस समारोह हर्ष उल्लास से मनाया गया इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड की वरीयता सूची में स्थान प्राप्त छात्रा बहनों की माताजी को सम्मानित किया गया।

आप सभी को विद्यालय परिवार की ओर से गणतंत्र दिवस हार्दिक शुभकामनाएं।

2अक्तूबर गांधी जी एवम शास्त्री जी की जयंती पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रभातफेरी तथा  विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए ग...
02/10/2023

2अक्तूबर गांधी जी एवम शास्त्री जी की जयंती पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा प्रभातफेरी तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बालिकाओं ने संस्कृत प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। दो दिवसीय संस्कृ...
27/09/2023

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा की बालिकाओं ने संस्कृत प्रतियोगिता में अपना परचम लहराया। दो दिवसीय संस्कृत अकादमी द्वारा खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आज सम्पन्न हुई। जिसमें विद्यालय की छात्रा बहिनों ने निम्न स्थान प्राप्त किए-

नाटक प्रतियोगिता – प्रथम स्थान कनिष्ठ वर्ग
समूह नृत्य प्रतियोगिता – प्रथम स्थान कनिष्ठ वर्ग
वाद विवाद प्रतियोगिता– प्रथम स्थान कनिष्ठ वर्ग
श्लोकोच्चारण – द्वितीय स्थान – वरिष्ठ वर्ग
वाद विवाद प्रतियोगिता– द्वितीय स्थान वरिष्ठ वर्ग

सभी छात्रा बहिनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज जीवनधाम की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयनविद्यालय विव...
16/09/2023

विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज जीवनधाम की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विद्यालय विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम अल्मोड़ा की 20 छात्राओं ने संकुल (जिला) स्तरीय द्वाराहाट (अंडर – 14, 17 व 19), एथलेटिक्स 100मी0, 200मी0, 400मी0, 800मी0, लम्बी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

जिसमें दीक्षा बिष्ट (लम्बी कूद), गुंजन बिष्ट (चक्का फेंक), शीतल मनराल (गोला, ऊंची कूद) में प्रथम स्थान

आरूषि मेहरा (चक्का फेंक), लहर कश्यप (गोला फेंक), भावना बिष्ट (ऊंची कूद), आराधना मेहरा (गोला फेंक) में द्वितीय स्थान

भावना बिष्ट (दौड़ 200मी0), गुंजन बिष्ट (गोला फेंक), सिमरन सिजवाली (गोला फेंक), शीतल मनराल (दौड़ 800मी0)
तृतीय स्थान

दिव्या बिष्ट, अदिती बहुगुणा, कोमल गैड़ा, अविका फत्याल, भूमिका भट्ट, दिया बिष्ट, निकिता बिष्ट, नवमी मेर, आरूषि मेहरा, मानसी गैड़ा, निहारिका लोहनी, तनीक्षा और नेहा राणा छात्राओं (बहिनों) ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।

सभी छात्रा बहिनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Address

Jeewandham Almora
Almora
263601

Opening Hours

Monday 9am - 4pm
Tuesday 9am - 4pm
Wednesday 9am - 4pm
Thursday 9am - 4pm
Friday 9am - 4pm
Saturday 9am - 4pm

Telephone

+919917637234

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Vivekanand Balika Vidya Mandir Inter College Jeewandham Almora posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Vivekanand Balika Vidya Mandir Inter College Jeewandham Almora:

Shortcuts

Share

Category