Soban Singh Jeena University

Directions

Soban Singh Jeena University सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा

22/09/2026
*कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के  कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विदाई दी गयी*सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्र...
21/09/2026

*कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विदाई दी गयी*

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को कुलपति का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और प्राध्यापकों द्वारा विदाई दी गयी।
विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुए विदाई समारोह में विश्वविद्यालय की ओर से प्रो सतपाल सिंह बिष्ट का सम्मान किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट ने समारोह की शुरुआत की और कहा कि कुलपति जी का कार्यकाल सफल रहा है। उनके कार्यकाल में बहुत से कार्य हुए हैं, जो हमेशा याद रहेंगे। आज उनके प्रयासों से ही यह विश्वविद्यालय बेहतर स्वरूप में आ गया है।

पूर्व कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि कुलपति जी ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए बेहतर कार्य किये हैं। उनका सफल कार्यकाल रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही तीन वर्षों में यह विश्वविद्यालय संरचनात्मक रूप से बेहतर हुआ है। उनके कार्यकाल के दौरान सत्र नियमित हुआ है, दीक्षांत समारोह का आयोजन, प्रशासनिक भवन बने हैं और पदों का सृजन हुआ है। सभी के प्रति उनका व्यवहार उत्कृष्ट रहा है।

विदाई अवसर पर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा इस विश्वविद्यालय से मेरा जुड़ाव रहा है। मैंने प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक कार्य किया है। मैं हमेशा इस विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए प्रयास करता रहा, जिसमें वरिष्ठ प्राध्यापकों का सहयोग मिला है। समन्वित प्रयासों से हमने इस विश्वविद्यालय को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किये हैं। क्रीड़ा क्षेत्र, अकादेमिक क्षेत्र में हमने उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय मेरे लिए पहला विश्वविद्यालय रहा है और हमेशा रहेगा। मैं इसकी सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध रहूँगा।
विदाई अवसर पर वित्त अधिकारी श्री अमित कुमार त्रिपाठी, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो पंकज कुमार शाह (परीक्षा नियंत्रक), प्रो सुशील कुमार जोशी (पूर्व परीक्षा नियंत्रक), प्रो मधुलता नयाल (पूर्व निदेशक, शोध), प्रो अरशद हुसैन, विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी श्री लियाकत अली, देवेंद्र पोखरिया, त्रिलोक सिंह, हरीश बिष्ट, डॉ खगेन्द्र खोलिया, आनंद सिंह बिष्ट, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, विनीत कांडपाल, हेमा डसीला, नेहा देवेंद्र धामी, पंकज कुमार, दीवान फर्त्याल, दीवान राम, हेमा चौहान, रवींद्र सिंह बिष्ट, प्रेम लटवाल, निक्कू नेगी, वरुण कपकोटी, तरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
उधर परिसर के प्राध्यापकों ने भी कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को विदाई दी। इस दौरान प्रो शेखर चन्द्र जोशी ( संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), प्रो एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य), डॉ पीयूष पोखरिया, डॉ भगतेश्वरी कार्की सहित परिसर के शिक्षक एवं विद्यार्थी शामिल हुए।

*छात्रसंघ चुनावों को लेकर ऑनलाइन बैठक का आयोजन*सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा से सम्बद्ध सभी परिसर , स्नातक/स्नातक...
21/09/2026

*छात्रसंघ चुनावों को लेकर ऑनलाइन बैठक का आयोजन*

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा से सम्बद्ध सभी परिसर , स्नातक/स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रसंघ/महासंघ चुनाव संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक ली और निर्देशित किया।
इस बैठक में छात्रसंघ चुनावों को लेकर गहन चर्चा हुई। छात्र संघ चुनाव संयोजक प्रो जगत सिंह बिष्ट ने चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करने, लिंगदोह संविधान के अनुरूप निर्देशों का पालन करने, चुनाव पूर्व तैयारियां करने, शासनादेश के अनुरूप चुनाव सम्पन्न कराने आदि को लेकर निर्देशित किया।
इस ऑनलाइन बैठक में प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक,अल्मोड़ा), डॉ हेम चन्द्र पांडे (परिसर निदेशक पिथौरागढ़), डॉ कमल किशोर जोशी (परिसर निदेशक, बागेश्वर), डॉ सुभाष चंद्रा (परिसर निदेशक, चंपावत), प्रो संजीव आर्या(DSW),डॉ ललित चन्द्र जोशी सहित विभिन्न महाविद्यालयों के चुनाव प्रभारी और प्राचार्य, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, कुलानुशासक शामिल हुए।

https://www.starkhabar.in/नैनीताल-2003/
21/09/2026

https://www.starkhabar.in/नैनीताल-2003/

नैनीताल। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे), अल्मोड़ा के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट 21 सितंबर को अपना कार्यका....

Address

Near H. N. B. Sports, Stadium
Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Soban Singh Jeena University posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share