Anglo Bengali Inter College, Allahabad.

Anglo Bengali Inter College, Allahabad. Founded in 1875 by Sh*tal P. Gupta and Madhusudan Moitra as a pathshala is now a premier institution.

कॉलेज के पुरातन छात्र सुंदरम सिंह ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया है।इस आशय का समाचार दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान ...
21/07/2026

कॉलेज के पुरातन छात्र सुंदरम सिंह ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
इस आशय का समाचार दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान ने प्रकाशित किया है।
सुंदरम सिंह को विद्यालय परिवार की ओर से अशेष शुभकामनाएं व बधाई!!

'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम पर 'अमर उजाला' की रिपोर्टिंग।
14/05/2026

'पुलिस की पाठशाला' कार्यक्रम पर 'अमर उजाला' की रिपोर्टिंग।

कॉलेज में आयोजित हुई ‘पुलिस की पाठशाला’, विद्यार्थियों को दी गई सड़क, महिला एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी----------------...
13/05/2026

कॉलेज में आयोजित हुई ‘पुलिस की पाठशाला’, विद्यार्थियों को दी गई सड़क, महिला एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी
-------------------------------------------
आज विद्यालय परिसर में दैनिक 'अमर उजाला' की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज एसीपी उपस्थित रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उनकी बातों को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा बताए गए सुरक्षा उपायों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री स्वास्तिक बोस ने एसीपी महोदय का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्री अनुपम परिहार ने किया।
इस अवसर पर श्री मयंक श्रीवास्तव, श्री जयदीप गांगुली,श्री शुभांकर दत्ता, श्री इंद्रदेव दुबे, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री रवीन्द्र मिश्रा सहित अमर उजाला की टीम के सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के आयोजन की ख़बर आज प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने किया।हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला...
10/05/2026

गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के आयोजन की ख़बर आज प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने किया।
हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला का आभार!

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर कॉलेज में हुआ विशेष आयोजन-----------------------------------------आज विद्यालय परिसर में विश्वक...
09/05/2026

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर कॉलेज में हुआ विशेष आयोजन
-----------------------------------------
आज विद्यालय परिसर में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वास्तिक बोस, मयंक श्रीवास्तव, समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रवक्ता अनुपम परिहार ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन से जुड़े अनेक रोचक एवं प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए। उन्होंने टैगोर के साहित्य, दर्शन तथा भारतीय संस्कृति में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुदेव केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि मानवता और संवेदना के महान प्रतीक थे।
कार्यक्रम में कॉलेज के अंग्रेज़ी प्रवक्ता जयदीप गांगुली ने गुरुदेव का प्रसिद्ध गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावविभोर कर दिया। उन्होंने टैगोर को विश्व साहित्य का अद्वितीय रचनाकार बताते हुए उनके गीतों एवं काव्य की वैश्विक प्रासंगिकता पर भी चर्चा की।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गुरुदेव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयागराज के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा परिषद, ...
24/04/2026

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयागराज के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि सत्र 2025-26 में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में हमारे विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
हमारे मेधावी छात्र-
हाई स्कूल में शेषनाथ सिंह, अंश शुक्ला एवं अनुभव पटेल तथा
इंटरमीडिएट में प्रतीक सिंह, गगन सिंह एवं अंश मुकेश कृष्णा,
ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
आप सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते हुए समाज और राष्ट्र का नाम उज्ज्वल करेंगे।
आपकी इस सफलता में आपके अभिभावकों एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन भी सराहनीय है-हम उन्हें भी हार्दिक शुभकामनाएँ देते हैं।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ…

स्वास्तिक बोस
(प्रधानाचार्य)

प्रो. असीम मुखर्जी
(प्रबंधक)

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, प्रयागराज

11/04/2026
10/04/2026

Enjoy the videos and music you love, upload original content, and share it all with friends, family, and the world on YouTube.

37 वर्ष की दीर्घ सेवा के पश्चात आज विद्यालय परिवार के अत्यंत विनम्र व परिश्रमी सदस्य सम्माननीय श्री राजेंद्र यादव जी ने ...
31/03/2026

37 वर्ष की दीर्घ सेवा के पश्चात आज विद्यालय परिवार के अत्यंत विनम्र व परिश्रमी सदस्य सम्माननीय श्री राजेंद्र यादव जी ने अवकाश ग्रहण किया।
आज सभा कक्ष में विद्यालय परिवार ने उन्हें एक औपचारिक विदाई दी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में भौतिक विज्ञान विषय में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें, इसपर कॉलेज के भौति...
09/02/2026

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में भौतिक विज्ञान विषय में अच्छे अंक कैसे प्राप्त करें, इसपर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता श्री मयंक श्रीवास्तव जी ने 'अमर उजाला' के समक्ष अपनी बातें रखीं,जो अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं।
परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी इसपर अमल करेंगे तो उनके लिए अच्छा रहेगा।

Address

1 Kamala Nehru Road, Prayagraj
Allahabad
211001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Anglo Bengali Inter College, Allahabad. posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Anglo Bengali Inter College, Allahabad.:

Shortcuts

Share

Category