Krishi Vibhag - Krishnarpit Institute of Education, KIT College Prayagraj

  • Home
  • India
  • Allahabad
  • Krishi Vibhag - Krishnarpit Institute of Education, KIT College Prayagraj

Krishi Vibhag - Krishnarpit Institute of Education, KIT College Prayagraj Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Krishi Vibhag - Krishnarpit Institute of Education, KIT College Prayagraj, College & University, इरादतगंज घूरपुर प्रयागराज, Allahabad.
(1)

कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट के कृषि छात्रों ने IFFCO में पूरी की 21 दिवसीय इंडस्ट्रियल ट्रेनिंगप्रयागराज। कृष्णार्पित इंस्टि...
14/09/2026

कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट के कृषि छात्रों ने IFFCO में पूरी की 21 दिवसीय इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग

प्रयागराज। कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन, इरादतगंज, घूरपुर, प्रयागराज के कृषि विभाग के छात्र-छात्राओं ने इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) में 21 दिवसीय इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण की।

प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को उर्वरक उत्पादन प्रक्रिया, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, गुणवत्ता नियंत्रण एवं आधुनिक कृषि तकनीकों का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। छात्रों ने IFFCO की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा।

प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर संस्थान के आदरणीय डायरेक्टर साहब,प्राचार्य महोदय एवं प्रशासनिक अधिकारी महोदय जी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के औद्योगिक प्रशिक्षण से कृषि छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल अनुभव मिलता है जो भविष्य में रोजगार के लिए सहायक होगा।

इस दौरान कृषि विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉo भाष्कर दूबे जी भी उपस्थित रहे।

- कार्यालय (कृषि विभाग)
कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट ऑफ एजूकेशन
इरादतगंज, घूरपुर, प्रयागराज।

12/09/2026
आज “छात्र युवा संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत “संरक्षित खेती” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में SHU...
11/09/2026

आज “छात्र युवा संवाद कार्यक्रम” के अंतर्गत “संरक्षित खेती” विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में SHUATS कृषि विश्वविद्यालय, नैनी, प्रयागराज में उद्यान विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर (डॉo) देवी सिंह पटेल जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ। जिसमें कृषि विभाग के विद्यार्थियों को आज के मुख्य अतिथि एवं उद्यान विशेषज्ञ के द्वारा संरक्षित खेती पर संवाद करने का अवसर भी प्राप्त हुआ।
इस दौरान संरक्षित खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों, सतत कृषि एवं किसानों की आय बढ़ाने की संभावनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।

#छात्र_युवा_संवाद #संरक्षितखेती #कृषि #युवाशक्ति #सततकृषि

10/09/2026

कार्यक्रम - एक दिवसीय कृषि छात्र संगोष्ठी
गेस्ट स्पीकर - प्रोफेसर (डॉo) देवी सिंह जी
विषय - संरक्षित खेती
स्थान - कृषि विभाग,कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन, इरादतगंज घूरपुर,प्रयागराज।

कार्यक्रम - एक दिवसीय कृषि छात्र संगोष्ठी गेस्ट स्पीकर - प्रोफेसर (डॉo) देवी सिंह जीविषय - संरक्षित खेती स्थान - कृषि वि...
10/09/2026

कार्यक्रम - एक दिवसीय कृषि छात्र संगोष्ठी
गेस्ट स्पीकर - प्रोफेसर (डॉo) देवी सिंह जी
विषय - संरक्षित खेती
स्थान - कृषि विभाग,कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन, इरादतगंज घूरपुर,प्रयागराज।

- Krishi Vibhag - Krishnarpit Institute of Education, KIT College Prayagraj

10/09/2026

मित्र कीट (Beneficial Insects) वे लाभदायक कीट हैं जो फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले हानिकारक कीड़ों और उनके अंडों को खाकर या नष्ट करके प्राकृतिक रूप से फसल की रक्षा करते हैं।
प्रमुख मित्र कीट और उनके लाभ-
लेडीबग (लेडी बर्ड बीटल):
यह सुंदर लाल-काले धब्बे वाला कीट फसलों पर लगने वाले माहू (Aphids) और अन्य चूसक कीटों को बड़े चाव से खाता है। ट्राइकोग्रामा:
यह बहुत ही सूक्ष्म (छोटा) कीट ततैया जैसा दिखता है। यह शत्रु कीटों के अंडों के अंदर अपने अंडे देता है, जिससे निकलने वाली लार्वा हानिकारक कीटों के अंडों को अंदर से खाकर नष्ट कर देती है। ड्रैगन फ्लाई (ब्याह)-
यह कीट हानिकारक शत्रु कीड़ों को हवा में ही उड़ते हुए पकड़कर खा जाता है।
किसानों के लिए इनका महत्व
प्राकृतिक नियंत्रण: मित्र कीट बिना किसी महंगे रसायन के खेतों में कीटों की संख्या को काबू रखते हैं।
फसल सुरक्षा:
रासायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध इस्तेमाल करने से ये उपयोगी मित्र कीट भी मर जाते हैं। इसलिए छिड़काव से पहले यह पहचानना जरूरी है कि खेत में कौन सा कीट नुकसानदेह है और कौन सा मित्र।

कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन, कृषि विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉo भाष्कर दूबे जी ने Farm to City (Radio Programme) क...
09/09/2026

कृष्णार्पित इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजूकेशन, कृषि विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉo भाष्कर दूबे जी ने Farm to City (Radio Programme) के तहत आकाशवाणी प्रयागराज केंद्र में उपस्थित रहकर वर्टिकल फॉर्मिंग (ऊर्ध्वाधर खेती) पर अपने विचार रखा।

09/09/2026

Today's Practical
Object: To study the method of raising vegetable seedlings in a nursery tray.

B.Sc (Hons) Agriculture 1st Semester student's

Address

इरादतगंज घूरपुर प्रयागराज
Allahabad

Opening Hours

Monday 10am - 4pm
Tuesday 10am - 4pm
Wednesday 10am - 4pm
Thursday 10am - 4pm
Friday 10am - 4pm
Saturday 10am - 2pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Krishi Vibhag - Krishnarpit Institute of Education, KIT College Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share