Moti lal Nehru Inter College kaundhiyara prayagraj Uttar Pradesh

Moti lal Nehru Inter College kaundhiyara prayagraj Uttar Pradesh educational news

15 अगस्त 2025
15/08/2025

15 अगस्त 2025

आज दिनांक 14/05/2025 को मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा, प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंक प्रा...
14/05/2025

आज दिनांक 14/05/2025 को मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा, प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को आदरणीय प्रबंधक( श्री इन्द्र नाथ मिश्र) जी ने माला पहनाकर, मेडल और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जी, शिक्षक साथी, शिक्षिका बहनें,कर्मचारी बंधु, अभिवावक गण एवं छात्र/छत्राएं उपस्थित रहे।

फूले फले ये बाग दुआ कर रहे हैं हममाबूद अपना फर्ज अदा कर रहें हैं हमजिनके तजुर्बों से सीखा है बहुत कुछऐसे हुनर बाज को आज ...
05/04/2025

फूले फले ये बाग दुआ कर रहे हैं हम
माबूद अपना फर्ज अदा कर रहें हैं हम
जिनके तजुर्बों से सीखा है बहुत कुछ
ऐसे हुनर बाज को आज विदा कर रहें हैं हम
मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा (प्रयागराज) के तीन शिक्षक श्री उमापति सर,श्री विद्याधर सर और श्रीमती सुनीता मैडम के 31/03/2025 को सेवा निवृत्त हो जाने पर आज दिनांक 05/04/2025 को कॉलेज में शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रयागराज ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष श्री इन्द्र नाथ मिश्र जी की गरिमामई उपस्थिति रही,उन्होंने अपने आशीर्वचनों से उन सभी के जीवन की मंगल कामना की। साथ ही साथ आदरणीय प्रधानाचार्य जी, सभी शिक्षक भाइयों एवं शिक्षिका बहनों तथा कर्मचारियों ने भी अपने अश्रुपूरित नेत्रों से उनकी लंबी उम्र एवं अच्छे स्वास्थ्य हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया। वास्तव में यह विदाई का पल पूरे विद्यालय परिवार के लिए अधिक कष्टकारी रहा,क्योंंकि अत्यंत सरल स्वभाव,सहज प्रकृति,मूर्धन्य विद्वान एवं मृदुभाषी तीन शिक्षक एक साथ हमारे विद्यालय रूपी वृक्ष से टहनी की भांति अलग हो गए। विद्यालय परिवार सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके सुखमय जीवन की कामना करता है।

यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा प्रयागराज के कक्षा 11  के होनहार छात्र उत...
09/09/2024

यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा प्रयागराज के कक्षा 11 के होनहार छात्र उत्तम पांडेय ने भारोत्तोलन प्रतिस्पर्धा में जिला स्तर पर प्रथम स्थान एवं मंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह जी तथा अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं ने उत्तम पांडेय को कालेज में सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आज दिनांक 15/08/2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा (प्रयागराज)के सत्पुरुष...
15/08/2024

आज दिनांक 15/08/2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा (प्रयागराज)के सत्पुरुष आदरणीय प्रबंधक जी ने झंडा फहराकर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इस कार्यक्रम में कालेज के यशस्वी प्रधानाचार्य, सम्मानित शिक्षक गण, विदुषी शिक्षिका बहनें ,कर्मचारी बंधु तथा छात्र एवं छात्राओं ने सहर्ष प्रतिभाग किया। जय हिन्द

आज दिनांक 14/08/2024 को ' हर घर तिरंगा'  कार्यक्रम के अन्तर्गत मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा (प्रयागराज) में एक रै...
14/08/2024

आज दिनांक 14/08/2024 को ' हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के अन्तर्गत मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा (प्रयागराज) में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में आदरणीय प्रधानाचार्य जी ,समस्त शिक्षक साथी एवं शिक्षिका बहनें,कर्मचारी गण तथा सभी छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लगभग 5 किलोमीटर की यह रैली गाजे बाजे के साथ कौंधियारा ब्लाक की विभिन्न गलियों , सड़कों एवं मोहल्लों में देशभक्ति से परिपूर्ण नारों के साथ वायुमंडल को ध्वनित करते हुए निकली।

14/08/2024

आज दिनांक 14/08/2024 को भारत सरकार के निर्देशानुसार 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के अन्तर्गत मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा, प्रयागराज के आदरणीय प्रधानाचार्य जी,समस्त शिक्षक गण एवं बच्चों के द्वारा एक विशाल रैली निकाली गई। झमा झम बारिश के बावजूद बच्चों का उत्साह जरा भी कम ना हुआ। 5 किलोमीटर की रैली में पूरे जोश व साहस के साथ देश भक्ति नारों से आस - पास के सभी क्षेत्र गुंजायमान हो उठे।
जय हिन्द जय भारत

दिनांक 01/08/2024  की प्रार्थना सभा ..
01/08/2024

दिनांक 01/08/2024 की प्रार्थना सभा ..

दिनांक 30/07/2024 को मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा प्रयागराज में शिक्षक - अभिभावक संघ की बैठक हुई, जिसके अन्तर्गत ...
31/07/2024

दिनांक 30/07/2024 को मोती लाल नेहरू इंटर कालेज कौंधियारा प्रयागराज में शिक्षक - अभिभावक संघ की बैठक हुई, जिसके अन्तर्गत पठन- पाठन को बेहतर एवं रुचिकर बनाने हेतु अत्याधुनिक सुविधाओं एवं तौर - तरीकों पर गहन विचार - विमर्श हुआ। इस अवसर पर कालेज के यशस्वी प्रबंधक श्री इन्द्रनाथ मिश्र जी, आदरणीय प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार सिंह जी एवं समस्त शिक्षक साथियों ने अपने ज्ञान रूपी जल से बैठक में उपस्थित सभी लोगों के हृदय को अभिसिंचित किया।

Address

Uttarpradesh
Allahabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Moti lal Nehru Inter College kaundhiyara prayagraj Uttar Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Moti lal Nehru Inter College kaundhiyara prayagraj Uttar Pradesh:

Shortcuts

Share