Future Classes

Future Classes

Share

FUTURE CLASSES started since January 2012.

05/11/2025
Photos from Future Classes's post 03/11/2025

🏏🇮🇳 𝗛𝗲𝗮𝗿𝘁𝗶𝗲𝘀𝘁 𝗰𝗼𝗻𝗴𝗿𝗮𝘁𝘂𝗹𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻𝘀 𝘁𝗼 𝗧𝗲𝗮𝗺 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮 𝗳𝗼𝗿 𝘄𝗶𝗻𝗻𝗶𝗻𝗴 𝘁𝗵𝗲 𝗪𝗼𝗺𝗲𝗻’𝘀 𝗢𝗗𝗜 𝗪𝗼𝗿𝗹𝗱 𝗖𝘂𝗽! 🏆🎉

Here’s to breaking boundaries and inspiring dreams! 🌟💪💙

31/10/2025

भारत की बेटियों ने रचा इतिहास!

आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित किया।

यह जीत हमारी महिला क्रिकेट टीम के जज्बे, आत्मविश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल है।

हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन कप्तानी और जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार बल्लेबाजी ने पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।

टीम इंडिया की सभी शेरनियों को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक बधाई।



BCCI Domestic

20/10/2025

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ और बहुमुखी अभिनेता गोवर्धन असरानी का आज (20 अक्तूबर) शाम लगभग 4 बजे लंबी बीमारी के बाद 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वो मूल रूप से जयपुर के रहने वाले थे. असरानी सेंट जेवियर्स स्कूल जयपुर से पढ़े थे. एक वक्त था जब वो कॉमेडी रोल का दूसरा नाम बन गए थे. असरानी का कॉमेडी रोल में अमूल्य योगदान रहा है.

20/10/2025

कभी-कभी असली हीरो मैदान में नहीं, मेहनत के पसीने में छिपे होते हैं और जब तक समाज शोहरत को मेहनत से ऊपर रखेगा, तब तक कर्णम जैसी बेटियाँ याद नहीं, भुला दी जाएँगी। आइए, उन नामों को भी याद करें जिनकी मेहनत से भारत का नाम विश्व के मंच पर चमका — भले ही वो कैमरे में नहीं, इतिहास में दर्ज हैं।भारत में जहाँ खिलाड़ियों की हेयरस्टाइल, टैटू और फैशन वायरल ट्रेंड बन जाते हैं, वहीं जिन लोगों ने देश का नाम ओलंपिक पदक जीतकर ऊँचा किया — उन्हें पहचान तक नहीं मिलती। ये कहानी है कर्णम मल्लेश्वरी की —
वो नाम जिसने साल 2000 के सिडनी ओलंपिक में इतिहास रचा, और बन गईं ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला। 🥇🇮🇳
जब पूरा देश क्रिकेट के छक्कों पर झूम रहा था,
तब एक महिला मंच पर खड़ी होकर तिरंगा लहरा रही थी, लेकिन अफसोस…आज ज्यादातर भारतीय उनके नाम तक से अनजान हैं।


🏋️‍♀️🇮🇳

20/10/2025

शुभं करोति कल्याणमारोग्यं धनसंपदा
शत्रुबुद्धिविनाशाय दीपज्योतिर्नमोऽस्तुते
🪔🌺🌺🪔
प्रिय स्वजनों,
आपको सपरिवार दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ
दीपोत्सव आपके जीवन को
सुख, समृद्धि, शांति, सौहार्द एवं अपार खुशियों की रोशनी से हमेशा जगमग करे |🎉🙏🙏🙏🏻
Future Classes

02/10/2025

इस दिन महात्मा गांधी का जन्म हुआ था जिन्होंने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है और अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी जाना जाता है। बापू ने भेदभाव मिटाने और देश को आजाद कराने में अपना जीवन लगा दिया। उनके कुछ प्रेरणादायक नारे और शब्द आज भी देशभक्ति की भावना जगाते हैं।

गांधी जयंती महात्मा गांधी के प्रेरणादायक विचार और नारे ।

हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाते हैं।

इसदिन महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।
उन्हें बापू कहकर पुकारा जाता है।

दो अक्टूबर का दिन हर एक भारतीय के लिए बेहद खास है। यह दिन भारतीय इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अमर है। यह वही दिन है, जब भारत की आजादी के सपने को सच करने वाले महात्मा गांधी का जम्न हुआ था। इस मौके पर हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। यह दिन बापू के प्रति अपना आभार जाहिर करने और उनका सम्मान करने का एक शानदार मौका है।

इस दिनों को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी, जिसका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, ने अहिंसा के बल पर भारत को आजाद कराने में एक अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन भेदभाव को हटाने और देश को आजाद कराने में लगा दिया। इस मौके पर आज हम आपको बापू के कहे कुछ शब्द और नारे याद दिलाएंगे, जिन्हें सुनकर आपके रोम-रोम में देशभक्ति भर जाएगी।

• मैं मरने के लिए तैयार हूं, पर ऐसी कोई वजह नहीं है जिसके लिए मैं मारने को तैयार हूं।
• आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी।
• खुद पर विश्वास और लहजे में शराफत थी, गांधी जी से ज्यादा उनके विचारों में ताकत थी।
• सत्य-अहिंसा की राह बताने वाले, बिना लड़े आजादी दिलाने वाले।
• बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो।
• पाप से घृणा करो, पापी से नहीं।
• लोकतंत्र का काम करने के लिए ऊपरी ज्ञान नहीं, बल्कि सही शिक्षा की आवश्यकता होती है।
• निःशस्त्र अहिंसा की शक्ति किसी भी परिस्थिति में सशस्त्र शक्ति से सर्वश्रेष्ठ होगी।
• अहिंसा परमो धर्म
• दिल की कोई भाषा नहीं होती, दिल-दिल से बात करता है।
• करो या मरो।
• एक राष्ट्र की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में बसती है।
• ऐसे जिएं कि जैसे आपको कल मरना है और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है ।
• कमजोर लोग कभी माफ नहीं कर सकते, माफी मजबूत लोगों का गुण है।
• आंख के बदले आंख पूरे दुनिया को अंधा बना देगी।
• स्वतंत्रता एक जन्म की भांति है। जब तक हम पूर्णतः स्वतंत्र नहीं हो जाते तब तक हम परतंत्र ही रहेंगे ।
• आजादी का कोई अर्थ नहीं है यदि इसमें गलतियां करने की आजादी शामिल न हों।
• दुनिया में जो बदलाव आप देखना चाहते हैं, वह खुद बनिए।
• जब तक आप किसी को वास्तव में खो नहीं देते तब तक आप उसकी अहमियत नहीं समझते।
• कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें।

Future Classes Mahatma Gandhi Ashram साबरमती Sabarmati अहमदाबाद Ahmedabad Gujarat

Photos from Future Classes's post 30/09/2025

"Adventure, learning, and unforgettable memories at Rewa Eco Park! 🌿🌍 Grateful to explore nature's wonders with these curious minds. "

25/08/2025



Want your school to be the top-listed School/college in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Telephone

Address


Preetam Nagar G R Complex 2nd Floor (Near UCO BANK)
Allahabad
211011

Opening Hours

Monday 7am - 8pm
Tuesday 7am - 8pm
Wednesday 7am - 8pm
Thursday 7am - 8pm
Friday 7am - 8pm
Saturday 7am - 8pm
Sunday 9am - 5pm