Admission in BSc Ag Hons in session 2021-22has been started in Bioved Krishi Mahavidyalaya Mohrab Ram Van gaman Marg near Bhagautipurn chauraha Shringverpur 228411
Bioved Research Institute Of Agriculture Technology & Sciences.Allahabad
Working for farmers and value addition of various agri waste and bio- resources.
24/05/2021
15/04/2021
बायोवेद कृषि महाविद्यालय मोहरब राम वन गमन मार्ग नजदीक भगवती पुर चौराहा स्थित बायोवेद शोध फार्म पर बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स के छात्रों द्वारा लाख की वैज्ञानिक खेती कुसुम नामक लाख वृक्ष पर इस वर्ष फरवरी माह में प्रारंभ कराई लाख की खेती के संदर्भ में कहा जाता है कि हींग लगे न फिटकरी रंग चोखा का चोखा यह खेती स्वरोजगार एवं अतिरिक्त आय हेतु वरदान साबित हो रही है लोगों का विचार है कि क्या पेड़ पर पैसा फलता है लेकिन आज आप स्वयं देख लें कि हर पेड़ पर कम से कम 2000 की लाख फल रही है यह अभी जुलाई में तैयार होगी और प्रति पेड़ 1500 से लेकर ₹2000 की आमदनी होने लगेगी इस तरह से यह बायोवेद कृषि महाविद्यालय के सामने के प्रांगण में ढाई सौ पेड़ों का प्लांटेशन किया गया है जिससे लगभग 250000 से 300000 की लाख पैदा होगी आज तक इस खेती के संदर्भ में सुनियोजित ढंग से पहल नहीं हो सकी है लाख एक प्राकृतिक राल है जो पूरी दुनिया में भारत से एक्सपोर्ट किया जाता है और कई लाख की विदेशी मुद्रा हर वर्ष प्राप्त होती है लाख बनाने वाला Kerria lacca insect उच्च क्वालिटी की लाख केवल भारत में ही बनाता है और यह कीड़ा लाख बनाने के एवरेज में कुछ भी नहीं मांगता बल्कि निस्वार्थ भाव से एक पेड़ से एक डेढ़ साल में डेढ़ से ₹2000 की आमदनी प्रदान करता हैलाख की खेती को बढ़ावा देने से जहां एक और स्वरोजगार के साथ अतिरिक्त आय का साधन प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक धरोहरों का संरक्षण अपने आप प्रारंभ हो जाएगा घटते जल स्तर की सीमा को भी ऊपरी स्तर पर लाया जा सकेगा पलाश पेड़ बबूल पीपल गूलर कुसुम गलवाग फ्लेमेजिया अरहर कुसुम शिरीष रेनट्री आदि लगभग 400 वृक्षों पर लाख की खेती की जा सकती है वृक्षों के जो भक्षक हैं वहीं अब रक्षक होने लगेंगे और पेड़ पौधों का लगना तीव्र गति से प्रारंभ हो जाएगा साथ ही साथ कटना बंद हो जाएगा यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिस के संबंध में बायोवेद ने 2000 से उत्तर प्रदेश में लाख की खेती एवं लाख से मूल्य वर्धित वस्तुओं का निर्माण कराकर के कई हजार लोगों को रोजी-रोटी से जुड़ा है आवश्यकता इस बात की है कि इस खेती के संदर्भ में सुनियोजित एवं सम्यक ढंग से पहल करने की आवश्यकता है इस संदर्भ में अधिक जानकारी हेतु आप संपर्क कर सकते हैं डॉ वीके द्विवेदी निदेशक बायोवेद शोध संस्थान मुहूर्त राम वन गमन मार्ग निकट भगवती पुर चौराहा श्रृंगवेरपुर प्रयागराज 228 411 मोबाइल नंबर 98 39 33 71 24 यह व्हाट्सएप नंबर भी है ईमेल [email protected]
18/03/2021
Dr BK Dwivedi Director BRIATS addressed in the NYC program of Nehru Yuva Kendra Prayagraj on clean and green village free from plastic etc in the auditorium of Bioved krishi Mahavidyalaya on 18th March 2021 Dr Rudrajay Mishra Asst prof BRIATS and Amit Dwivedi Mr Dara Singh and 150 youths participated actively
21/02/2021
बायोवेद के 23 वें अधिवेशन में कृषि वैज्ञानिकों ने दिए सुझाव
प्रयागराज l खेती से किसानों का मोह भंग लगातार बढ़ा है l वे पलायन करने को मजबूर हैं l अन्नदाता कहे जाने किसानों के घर का युवा शहरों में चौकीदार बनने को प्राथमिकता देने लगा हैl खेती- किसानी की दशा खराब हैl हालांकि, हालात बदल रहे हैं पर इसे और बेहतर किए जाने की जरूरत है l नई तकनीक, कम लागत और आसान बाजार मौजूदा समय में किसानों की जरूरत है l
यह बातें शनिवार को बायोवेद के 23 वें कृषि वैज्ञानिकों एवं किसानों के अधिवेशन में कृषि विशेषज्ञों ने कहीं l सुझाव दिया कि समूह में खेती करने पर लागत, ढूलाई और बाजार तीनों का लाभ मिलेगा l
मोहरब स्थित बायोवेद कृषि एवं प्रौद्योगिकी शोध संस्थान के सभागार ( ब्रियाटस ) में दो दिवसीय अधिवेशन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई l कालेज के छात्र- छात्राओं ने स्वागत गीत से मेहमानों का स्वागत किया l अधिवेशन में कई कृषि विशेषज्ञों के अलावा कई प्रांतों के प्रगतिशील किसान जुटे l
पूर्व कैबिनेट मंत्री डाo नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने कहा कि किसानों को जागरूक किए जाने की जरूत है l उत्तर प्रदेश सरकार ने एक जिला, एक उत्पाद के जरिए बेहतर प्रयास शुरु किया है l रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय झाँसी के कुलाधिपति डाo पंजाब सिंह ने किसानों के सामने आ रहीं समस्याओं का विस्तार से जिक्र किया l चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय सतना के पूर्व कुलपति डाo ज्ञानेंद्र सिंह ने जमीनी स्तर पर कार्य किए जाने पर जोर दिया l लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डाo केबी पांडेय ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की l पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर के पूर्व कुलपति डाo पीयूष रंजन अग्रवाल, बायोवेद के अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव समेत अन्य कई कृषि विशेषज्ञों ने विचार रखे l शाम को शुरु दूसरे सत्र में लखनऊ से आईं डाo दीपा द्विवेदी, प्रोफेसर रमेश सिंह यादव, डाo जी एस कुलमी, डाo आर के सिंह आदि ने कम लागत में ज्यादा मुनाफे वाली खेती के टिप्स दिये l सात सत्रों में होने वाले अधिवेशन का समापन 21 फरवरी की शाम को होगा l
16/02/2021
🚩🕉️🙏💐जय मां सरस्वती 🚩🙏💐
या देवी सर्वभूतेषु विद्या-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै-नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम:।।
या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना॥
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा॥॥........🕉️🚩🙏💐
विद्या की देवी भगवती सरस्वती कुन्द के फूल, चंद्रमा, हिमराशि और मोती के हार की तरह धवल वर्ण की हैं और जो श्वेत वस्त्र धारण करती हैं, जिनके हाथ में वीणा-दण्ड शोभायमान है, जिन्होंने श्वेत कमलों पर आसन ग्रहण किया है तथा ब्रह्मा, विष्णु एवं शंकर आदि देवताओं द्वारा जो सदा पूजित हैं, वही संपूर्ण जड़ता और अज्ञान को दूर कर देने वाली मां सरस्वती हमारी रक्षा करें। ..
विद्यादायिनी माँ सरस्वती की अराधना के पावन पर्व बसंत पंचमी की बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं।🚩🕉️🙏
Expograde Academy Pvt. Ltd. 🙏
09/12/2020
Admission open in N. C. C
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Ram Van Gaman Road , Bhagwatipur
Allahabad