24/05/2025
**प्रेस विज्ञप्ति**
**ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में समर कैंप का सफल समापन**
**प्रयागराज, 24 मई, 2025:** ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में 18 मई, 2025 से चल रहे समर कैंप का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया. विद्यालय के मीडिया प्रभारी, श्री सरोज दुबे जी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, समापन सत्र में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री, आदरणीय डॉ. राम मनोहर जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी, इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आए शोध छात्र प्रशिक्षकगण, तथा विद्यालय के आचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे.
इस समर कैंप का मुख्य उद्देश्य भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास करना था, जिस पर विद्या भारती के आधारभूत विषयों – शारीरिक, नैतिक, आध्यात्मिक, संगीत और संस्कृत शिक्षा – पर विशेष बल दिया गया. समापन सत्र में, क्षेत्रीय सहसंगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर जी ने भैया-बहनों को राइटिंग स्किल्स, घोष, वादन और संगीत की व्यापक जानकारी प्रदान की, साथ ही विभिन्न विधाओं में दिए जा रहे प्रशिक्षण का सूक्ष्म अवलोकन भी किया.
समर कैंप के शुरुआती दिनों से ही प्रधानाचार्य श्री विक्रम बहादुर सिंह परिहार जी ने राइटिंग स्किल्स और बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों की जानकारी दी थी.
समापन सत्र में प्रशिक्षकगण श्री अजीत सिंह, श्री विनोद सिंह, सुश्री वर्षा, सुश्री संध्या सरमन, श्री प्रितांक श्रीवास्तव, श्री ब्रह्मानंद द्विवेदी, श्री आशीष कुशवाहा, सुश्री रोली, श्री अभिमन्यु, श्री आबिद अली, श्री शिवेंद्र, तथा समर कैंप में प्रतिभाग करने वाले सभी भैया-बहन उपस्थित रहे.