09/07/2026
युवा शक्ति को सही दिशा : करियर मार्गदर्शन सेमिनार – 2026
अमृत एजुकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट, प्रयागराज द्वारा आयोजित करियर मार्गदर्शन सेमिनार – 2026 संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास, उद्यमिता एवं उभरते करियर विकल्पों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना था, जिससे वे अपने भविष्य के लिए सही निर्णय ले सकें।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त हुआ। विशेषज्ञ वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, करियर चयन, व्यक्तित्व विकास तथा बदलती वैश्विक आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय रहे। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, पूर्व विधान परिषद सदस्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी, तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल श्री आर. एन. विश्वकर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह कुशवाहा, बैरिस्टर सिंह, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा, नमित मिश्र, डॉ. दीपक त्रिपाठी, मनीष धर, अनुज पाण्डेय, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. सुग्रीव सिंह, राममूरत विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा एवं हरिश्चंद्र विश्वकर्मा सहित अनेक शिक्षाविद्, विशेषज्ञ एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष तीर्थराज विश्वकर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह सेमिनार विद्यार्थियों को ज्ञान, आत्मविश्वास एवं सही दिशा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए सीखने, विशेषज्ञों से संवाद स्थापित करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने का एक प्रेरणादायक मंच बना।