UPTET Breaking News

UPTET Breaking News

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from UPTET Breaking News, Education, Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test, Allahabad.

Uptet News , CTET News , Teacher's Recruitment News , BTC News , Tet News , uptet news in hindi , Primay 72825 News , Junior 29334 News, Primary 69000 News, 68500 News, TGT PGT LT Grade Recruitment News etc... UPTET News , CTET News , Teacher's Recruitment News , Basic Shiksha Parishad News , Upper Primary Recruitment News , Primary Recruitment News
This page is for sharing all above information on facebook.

21/03/2026

$ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 संक्षिप्त विज्ञप्ति
$ निर्देश पुस्तिका डाउनलोड लिंक:https://upessc.up.gov.in/Notice/334a-b177-4450-4fbc-98be.pdf

#2026 #यूपीटेट

11/03/2026

$ याचियों की तैनाती 19 मार्च तक
$ 29,334 गणित विज्ञान शिक्षक भर्ती (न्यूज दिनांक 11 मार्च 2026)

10/03/2026

29,334 विज्ञान गणित शिक्षक भर्ती में चयनित 1113 याची अभ्यर्थियों को जिला आवंटित ।
चयनितों को हार्दिक बधाई 💐

27/02/2026

$ बीएड टेट 2011, 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक चयन भर्ती मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अचानक बेंच का गठन कर 27 फरवरी 2026 को एक नया आदेश सुनाया ।
आदेश का सार -

1️⃣ अदालत ने विशेष पीठ बनाई, क्योंकि मामला संवेदनशील था।

2️⃣ तीन वकीलों की एक समिति बनाई गई थी, जिसे यह सूची तैयार करनी थी कि संबंधित सिविल अपील (4347-4375/2014) में पहले कौन-कौन उम्मीदवार किसी भी रूप में पेश हुए थे।

3️⃣ यह सूची SCBA की वेबसाइट पर डाली गई थी।

4️⃣ सूची जारी होने के बाद विवाद हुआ और समिति के सदस्यों को सोशल मीडिया पर धमकियाँ मिलीं।

5️⃣ स्थिति को देखते हुए अदालत ने समिति भंग कर दी और वेबसाइट पर डाली गई सूची हटाने का निर्देश दिया। अब दोनों सूचियाँ रजिस्ट्रार के पास सॉफ्ट कॉपी सहित जमा कर दी गई हैं।

6️⃣ अदालत ने सुरक्षा देने की पेशकश की, लेकिन समिति के सदस्यों ने फिलहाल मना किया। जरूरत पड़ने पर वे सुरक्षा मांग सकते हैं।

7️⃣ कुछ लोगों के खिलाफ शिकायतें रिकॉर्ड में ली गईं, लेकिन अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए। यदि अनुचित गतिविधि जारी रहती है तो अदालत कड़ी कार्रवाई करेगी।

8️⃣ समिति और SCBA के अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना की गई।

9️⃣ अगली सुनवाई 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:40 बजे तय की गई है।

25/02/2026

$ बीएड टेट 2011, 72825 शिक्षक भर्ती अपडेट (25 feb 2026)
$ आज 25 फरवरी को माननीय सुप्रीम कोर्ट में वर्ष 2011 की 72825 प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर अवमानना मामले में पुनः सुनवाई हुई ।
$ जिसमें सरकार की तरफ उपस्थित अधिकारी ने अपना पक्ष रखते हुए, रिक्त पद कम होने का हवाला दिया और सभी याचियों को नियुक्ति देने में पुनः असमर्थता जताई ।
$ जिस पर माननीय जज साहब ने किसी भी प्रकार से अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के लिए रास्ता निकालने को कहा । आप मुख्य मंत्री से बात कीजिए, मुख्य सचिव से बात कीजिए और रास्ता निकालिए ।
$ जज साहब ने बीएड टेट 2011 अभ्यर्थियों के लिए हर तरह के प्रयास के लिए कहा, चाहे वह नया विज्ञापन निकाल कर हो या डायरेक्ट नियुक्ति ।
$ सभी नए, पुराने याची और 14 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म भरने वाले सभी याची नियुक्ति के लिए कंसीडर किए जाएंगे । आज की सुनवाई के बाद का कोई भी याची अब कंसीडर नहीं किया जाएगा ।
$ अगली तारीख 24 मार्च 2026 (संभावित)

धन्यवाद, आप सभी को शुभकामनाएं 🙏
#72825

18/02/2026

📢 दोनों बड़ी भर्तियों की सुनवाई टली -

👉 72,825 शिक्षक भर्ती की अगली सुनवाई अब 25 फरवरी 2026 होगी ।

👉 69,000 शिक्षक भर्ती की अगली सुनवाई 19 मार्च 2026 होगी।

⚖️ दोनों भर्तियों की सुनवाई 19 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में होनी थीं ।

#72825

18/02/2026

69,000 शिक्षक भर्ती की सुनवाई टली ।
सरकार ने मांगा 3 सप्ताह का समय ।
19 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में होनी थी, मामले की सुनवाई ।

11/02/2026

$ बीएड टेट 2011, 72825 प्राथमिक शिक्षक भर्ती

10/02/2026

$ बीएड टेट 2011, 72825 शिक्षक भर्ती अपडेट (10 feb 2026)
$ आज माननीय सुप्रीम कोर्ट में वर्ष 2011 की 72825 प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर अवमानना मामले में पुनः सुनवाई हुई ।
$ जिसमें सरकार ने अपना पक्ष रखते हुए, रिक्त पद कम होने का हवाला दिया और सभी याचियों को नियुक्ति देने में असमर्थता जताई ।
$ जिस पर माननीय जज साहब ने सख्ती दिखाते हुए 1 हफ्ते में बेसिक शिक्षा के मुख्य अधिकारी को कोर्ट में तलब किया है ।
$ अगली तारीख अगले 1 हफ्ते में (जब भी सचिव उपलब्ध होंगे, सुनवाई होगी)
$ माननीय न्यायालय के जज, अभ्यर्थियों के पूर्णतः पक्ष में दिखाई दिए ।
$ सरकारी वकील से कोर्ट ने कहा अभ्यर्थियों की नियुक्ति का क्रेडिट आप लीजिए अन्यथा हम ले लेंगे ।
$ जो पुराने याची अभी तक कोर्ट में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पाए हैं उनके लिए जल्द ही, गूगल फॉर्म लिंक, वकीलों द्वारा जारी किया जा सकता है । जिससे एक नई लिस्ट कोर्ट में जमा की जा सके ।
$ अधिक जानकारी के लिए वीडियो लिंक : https://www.facebook.com/share/v/1Haoc9djSY/

धन्यवाद, आप सभी को शुभकामनाएं 🙏
#72825

05/02/2026

$ Amar Ujala News, Date 5 feb 2026

04/02/2026

69000 शिक्षक भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर
सभी अनारक्षित वर्ग अभ्यर्थियों की नौकरी सुरक्षित
आरक्षित वर्ग के याची अभ्यर्थियों के विषय में विचार करने के लिए सरकार ने मांगा 10 दिन का समय ।

01/02/2026

यह फेसबुक पेज "UPTET Breaking News" सूचना मात्र के लिए हैं, अर्थात शिक्षा जगत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आप तक पहुंचाना ।

इस समय 72825 शिक्षक भर्ती 2011 सहित कई मामले में तमाम लोग सुप्रीम कोर्ट में चल रहे विवाद याचिका में नाम जुड़वाने, करेक्शन करवाने या फिर नई याचिका दायर करवाने में सक्रिय हैं । जिसमें कुछ अराजक तत्व भी शामिल हैं ।

आप सभी यदि पुराने याची हैं तो किसी भी प्रकार से अपने पुराने अग्रणी भाई जिनके द्वारा आप याची बने थे, उन्हीं से संपर्क करें ।
अन्यथा किसी के बहकावे में आने से पहले सत्यता की भली भांति जांच कर लें । जिससे आप धोखाधड़ी के शिकार न हो ।

यहां एडमिन द्वारा कभी किसी से कोई राशि याची बनाने या नाम जोड़ने हेतु "न" ली गई है, और "न ही" कभी भविष्य में ली जाएगी । यदि आप अपना नाम याचिका में जुड़वाने के लिए किसी व्यक्ति विशेष को कोई राशि देते हैं, तो उसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे । इसमें इस फेसबुक पेज का कोई दायित्व नहीं होगा ।

धन्यवाद 🙏

Want your school to be the top-listed School/college in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Uttar Pradesh Teachers Eligibility Test
Allahabad