Akhilesh Ka Table Fan

Akhilesh Ka Table Fan

Share

Hello, friends kaise hai aap log

04/05/2026

Top 3 Hollywood movies

03/05/2026

Ye वीडियो आपकी जिंदगी बदल देगा 😱😱😱😱

07/04/2026

आज रात 12 बजे कुछ बहुत बड़ा होने वाला है 😱😱😱

03/04/2026

अमेरिका का फाइटर जेट मार गिराया ईरान ने , ✈️🚀🛩️😱😱😱🤔🤔

03/04/2026

ईरान ने अमेरिकी सेना के F -35 फाइटर जेट को मार गिराया ✈️🚀🛩️😱😱

03/04/2026

ईरान के लोग तेल क्यों बर्बाद कर रहे हैं 😱😱😱🤔

02/04/2026

राफेल के चक्कर में फंस गया इंडिया 🤔🤔😱😱

25/03/2026

भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को एम्स-दिल्ली में 13 साल से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद निधन हो गया। अस्पताल में भर्ती होने के बाद से उनकी पोषण संबंधी सहायता धीरे-धीरे बंद कर दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने एम्स-दिल्ली को निर्देश दिया था कि जीवन रक्षक प्रणाली को एक सुनियोजित योजना के तहत हटाया जाए ताकि गरिमा का ध्यान रखा जा सके।भारत की चिकित्सा नैतिकता और कानूनी परिदृश्य को आकार देने वाले एक मामले में, निष्क्रिय इच्छामृत्यु प्राप्त करने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का मंगलवार को एम्स-दिल्ली में 13 वर्षों से अधिक समय तक कोमा में रहने के बाद निधन हो गया। राणा को एम्स दिल्ली के पैलिएटिव ऑन्कोलॉजी यूनिट में भर्ती कराया गया था और अधिकारियों के अनुसार, उनका निधन शाम 4:10 बजे हुआ। उनकी मृत्यु एक लंबी और भावनात्मक रूप से जटिल यात्रा का अंत है जिसने जीवन के अंतिम चरण की देखभाल, भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु कानूनों और रोगियों के अधिकारों पर राष्ट्रीय ध्यान आकर्षित किया
राणा एक गंभीर बीमारी के बाद लंबे समय से कोमा जैसी स्थिति में थे, जिसके कारण वे बेहोश हो गए थे और उन्हें जीवन रक्षक उपकरणों पर निर्भर रहना पड़ा था। वर्षों से, उनका मामला गरिमापूर्ण मृत्यु के अधिकार से संबंधित बहसों का केंद्र बन गया है, जो कानून, चिकित्सा और नैतिकता को आपस में जोड़ने वाला एक संवेदनशील मुद्दा है।

25/03/2026

RCB सबसे महंगी IPL टीम बनी:₹16.71 हजार करोड़ में 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदा

नई दिल्लीः रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1.78 बिलियन डॉलर यानी करीब 16,706 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। इसके साथ ही बेंगलुरु IPL की सबसे महंगी टीम बन गई। RCB टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है।

क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार, RCB को आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG), टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप (TOI), बोल्ट वेंचर्स (Bolt) और ब्लैकस्टोन्स (BXPE) परपिचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटिजी ने मिलकर खरीदा।इससे पहले क्रिकबज ने ही मंगलवार को बताया था, राजस्थान रॉयल्स 1.63 बिलियन डॉलर यानी करीब 15,289 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड बोली के साथ बिक गई है। राजस्थान अब दूसरी सबसे महंगी IPL टीम बन गई।

न्यूज एजेंसी PTI ने सोर्स के हवाले से बताया कि भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने राजस्थान के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई, जिसे मंजूर कर लिया गया।

RCB सबसे महंगी टीम बनी। वहीं राजस्थान ने लखनऊ सुपर जायंट्स का रिकॉर्ड तोड़ा था। लखनऊ को संजीव गोयनका के RPSG ग्रुप ने 2021 में 7,090 करोड़ की भारी बोली लगाकर खरीदा था।

24/03/2026

3 महीने बाद 'धुरंधर 3' मचाएगी भौकाल, जून में रिलीज होगा रणवीर सिंह की फिल्म का तीसरा पार्ट?
बहुत कम ऐसी फिल्में होती हैं, जिनके अगले पार्ट का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है. उन्हीं मे से एक धुरंधर भी है. धुरंधर 2 की ग्रैंड ओपनिंग के बाद अब फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार करने लगे हैं. क्या फिल्म का तीसरा पार्ट आएगा?धुरंधर के बाद अब धुरंधर 2 भी तहलका मचा रही है. थिएटर्स हाउसफुल हैं. बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बरसात हो रही है. फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. लोग अपने बिजी शेड्यूल से स्पेशल टाइम निकालकर धुरंधर देखने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म इतिहास रच रही है. धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग के बाद अब फिल्म के अगले पार्ट यानी धुरंधर 3 को लेकर भी जोरों-शोरों पर चर्चा शुरू हो चुकी है. धुरंधर 3 लेकर आ रहे आदित्य धर?

ऐसी चर्चा है कि धुरंधर-2 के बाद अब आदित्य धर जल्द ही धुरंधर-3 लेकर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन ने नई चर्चा को हवा दे दी है. सोशल मीडिया पर फिल्म के एंड क्रेडिट का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि धुरंधर 2 के बाद अब 14 जून को ‘धुरंधर 3’ रिलीज होने वाली है. इन दावों के बाद फैंस की एक्साइटमेंट हाई हो गई है. कई लोग इन्हें सच मान रहे हैं और धुरंधर के तीसरे पार्ट का इंतजार करने लगे हैं.

मगर धुरंधर पार्ट 3 को लेकर डायरेक्टर आदित्य धर या फिल्म के किसी भी सदस्य ने कोई कंफर्मेशन नहीं दी है. फिल्म के अगले पार्ट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि वायरल पोस्ट AI जनरेटेड है, जो फिल्म के बज को बढ़ाने के लिए शेयर किया जा रहा है. बता दें कि धुरंधर के रिलीज के वक्त डायरेक्टर आदित्य धर ने फैंस से पोस्ट-क्रेडिट सीन देखने की अपील की थी. ऐसे में कई लोग ये भी कयास लगा रहे हैं कि शायद आदित्य धर ने फिल्म के तीसरे पार्ट की तरफ इशारा करने की कोशिश की है. लेकिन फिल्म के अंत में दिखाए जाने वाले क्रेडिट में तीसरे पार्ट की घोषणा नहीं की गई है, बल्कि एंड क्रेडिट्स में फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाने और कुछ पहलुओं को अधूरा छोड़ा गया है, जो बड़े पैमाने की फ्रेंचाइजी फिल्मों में कहानी कहने का एक आम तरीका है. यानी मेकर्स ने आगे का रास्ता खुला रखा है. लेकिन फिल्म के तीसरे पार्ट या रिलीज डेट को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं की है. ऐसे में इन वायरल दावों की हम पुष्टि नहीं करते हैं. धुरंधर 2 की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. हमजा के किरदार में वो छा गए हैं. सारा अर्जुन यालिना जमाली बनीं हैं. आर माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है. संजय दत्त एसपी असलम चौधरी के रोल में दिखे हैं. राकेश बेदी ने जमील जमाली के किरदार में सभी को चौंका दिया है. वैसे आपको फिल्म में सबसे अच्छा किरदार किसका लगा?

24/03/2026

घर मे चाहे 10 कमरे हो लेकिन सबसे ज्यादा रौनक, उस कमरे मे होती है जिस कमरे मे "माँ" होती है..

भारतीय रुपये पर लगातार दबाव बढ़ते जा रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण 23 मार्च, दिन सोमवार को भारतीय करेंसी अपने ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 41 पैसे टूटकर 93.94 पर आ गया। लगातार कमजोर होती रुपये की वैल्यू के बाद यह आशंका बढ़ती जा रही है कि कहीं रुपया 100 प्रति डॉलर के पार न चला जाए। यदि ऐसा हुआ तो भारत की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी और आम जनता पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।
रुपये में गिरावट का कारण
विदेशी फंड की लगातार निकासी और शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट रुपये में गिरावट का कारण बनी है। दरअसल, मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के कारण कच्चे तेल की कीमत ऊंचाई पर जा रही है। जिससे डॉलर इंडेक्स मजबूत हो रहा है।
ब्रेंट क्रूड की कीमतें 112 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच चुकी है। जब से अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरुआत हुई है तब से लेकर अब तक कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50% की गिरावट आ चुकी है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 93.84 पर ओपन हुआ था। लेकिन बाद में गिरकर 93.94 पर आ गया। इसके पहले शुक्रवार को भी रुपये में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 64 पैसे की गिरावट के बाद भारतीय करेंसी 93.53 के ऑल टाइम लो लेवल पर क्लोज हुई थी।
भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट
20 मार्च को ही आरबीआई के द्वारा यह जानकारी दी गई की 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 7.052 बिलियन डॉलर की गिरावट आई। जिसके बाद यह 709.759 बिलियन डॉलर हो गया। रुपये में बड़ी गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई बीच-बीच में हस्तक्षेप कर रहा है।
रुपये में गिरावट का असर
आयात :
जब डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होता है तो सबसे पहले आयात महंगा हो जाता है। यानी जो भी चीज हम विदेशों से मंगवाते हैं उसके लिए हमें ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। जैसे एलपीजी, कच्चा तेल , पेट्रोल डीजल, विदेशी दवाइयां, सोना, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि। इसके अलावा विदेशी यात्रा और विदेशी पढ़ाई भी महंगी हो जाती है।
निर्यात
रुपये में गिरावट से निर्यात सस्ता हो जाता है। यानी विदेशी खरीदारों के लिए भारतीय सामानों की कीमत कम हो जाती है। जो भारत की अर्थव्यवस्था के लिए सही नहीं है। हालांकि कुछ इस सेक्टर जैसे आईटी, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग गुड्स, फार्मास्यूटिकल्स आदि की कमाई बढ़ जाती है। इसके अलावा विदेश से भारत पैसे भेजने वाले लोगों को भी फायदा होगा।
आम आदमी की जेब पर क्या असर होगा?
भारतीय अर्थव्यवस्था आयात पर काफी ज्यादा निर्भर करती है। रुपए का महंगा होना यानी महंगाई बढ़ने का खतरा और बढ़ जाना। आम आदमी के लिए पेट्रोल डीजल के साथ ही एलपीजी की कीमतों में भी तेजी हो सकती है। इसके अलावा मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी महंगे हो सकते हैं। जो लोग विदेश में घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं या जिनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं उनके लिए भी खर्चा बढ़ सकता है।
100 प्रति डॉलर पार जाएगा रुपया
बाजार के कई जानकार यह संभावना जता चुके हैं कि यदि अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी यह जंग लंबे समय तक बनी रहती है तो कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी देखने को मिलेगी, डॉलर इंडेक्स मजबूत होगा और रुपये में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। रुपया 100 प्रति डॉलर पर जा सकता है। हालांकि आरबीआई इस गिरावट को रोकने के लिए बीच में हस्तक्षेप करते रहता है।रुपया गिरता रहा,

पर सवाल उठाने वाले कहाँ खो गए? 이

₹60 पर हंगामा था, ₹94 पर खामोशी क्यों?रुपया जाएगा 100 प्रति डॉलर के पार? 41 पैसे टूटकर 93.94 के ऑल टाइम निचले स्तर पर पहुंचा, आम आदमी पर क्या होगा प्रभाव?

Want your school to be the top-listed School/college in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Allahabad