लापतागंज

लापतागंज

21/08/2026

जयपुर के तबेला मॉडल स्कूल पर वहाँ के जिला शिक्षा अधिकारी की सफाई..

21/08/2026

स्कूल को ठीक करमे की बजाय सरकारी गुंडे मारपीट पर क्यों उतारू हैं??

21/08/2026

😡😡😡आज एक खबर ने दिल को कचोट दिया।
एक 6 साल का नन्हा बच्चा…
होमवर्क न करने पर टीचर ने पीटा।डर ने उसके छोटे से दिल को थाम लिया।
हार्ट अटैक आया… और वह हमेशा के लिए सो गया।

अभी कल ही जिसकी हँसी घर में गूँजती होगी।जिसके छोटे कदमों की आवाज़ माँ-बाप को जगाती होगी।
आज वे सपने सिर्फ यादों में रह गए।उस माँ के लिए यह कोई खबर नहीं—उस बाप के लिए यह कोई घटना नहीं—यह सूख न पाने वाला आँसू है।

अपनी संतान के जाने से बड़ा कोई दुख नहीं इस दुनिया में।
हम स्कूल को बच्चों की दूसरी माँ कहते हैं।
लेकिन आज स्कूल बचपन छीनने वाली जगह बनते जा रहे हैं।

सुबह-सुबह अधजगे बच्चे…बस्ते का वजन शरीर के बराबर…
LKG-UKG में ढेर सारी किताबें और लंबी टेस्ट सीरीज…
नींद अधूरी, खेल अधूरा, हँसी अधूरी।

सबसे दुख की बात—
फुटकर की तरह खुल रहे हैं प्राइवेट स्कूल।
सरकार का कोई नियंत्रण नहीं।
सिर्फ नाम और फीस बढ़ाने के चक्कर में, ये स्कूल बच्चों को निचोड़ रहे हैं।

खुद को बेहतर बनाने के नाम पर, बचपन को खत्म कर रहे हैं।
एक बच्चे की मौत हमें जगा दे।
नहीं तो हम एक पूरी पीढ़ी को
कमजोर दिल और टूटे मन के साथ बड़ा करते रहेंगे।

कृपया बच्चों के साथ थोड़ा नरम हो जाइए।
उनका बचपन बचा लीजिए।

लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड में एक बात सामने आई है कि हत्याकांड का आरोपी उनका पति साइको (मानसिक रोगी) था यही नहीं, म...
20/08/2026

लखनऊ के दिव्या मिश्रा हत्याकांड में एक बात सामने आई है कि हत्याकांड का आरोपी उनका पति साइको (मानसिक रोगी) था यही नहीं, मानस वाजपेयी की बहन (जिसकी हत्या करने के बाद मानस ने खुदकुसी कर ली) भी मानसिक रोगी थी और उसका इलाज चल रहा था।
निश्चित ही सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी रही होगी, क्योंकि यह बीमारी आनुवंशिक (Genetic) होने के साथ-साथ आज बहुत कॉमन है। सिजोफ्रेनिया के गंभीर लक्षणों वाले मरीज जिनको टाइप-3 & 4 कैटेगरी में रखा जाता है बेहद ख़तरनाक होते हैं।इस बीमारी का मूल लक्षण ही है रोगी के मन में तरह-तरह की आशंका और काल्पनिक डर। इसे शंका वाली बीमारी के तौर पर जाना जाता है। आज के समय में रिश्तों में शक के कारण बढ़ती दूरियाँ और अपराध इस बीमारी का जीता जागता उदाहरण है।इसके अन्य लक्षणों में- सामान्य बात का विशेष अर्थ निकलना, स्वभाव से अत्यंत डरपोक होना, डर अत्यधिक बढ़ने पर लूज मोशन/उल्टी/शरीर में कंपन/बेहोशी इत्यादि होना,त्वरित आवेश में बड़ी घटना को अंजाम देना, समाज/परिवार में ख़ुद को इम्पोर्टेंस ना मिलने पर अजीबो-गरीब हरकतें करके लोगो का ध्यान आकर्षित करना, ध्यान आकर्षित ना होने पर अवसाद में चले जाना इत्यादि कई लक्षण हैं।
इस बीमारी के टाइप-1 & 2 मरीजों की संख्या बहुत आधी है लेकिन समाज के लिए सबसे अधिक खतरनाक होते हैं गंभीर लक्षणों वाले Type-3 & 4 मरीज। खतरनाक मरीजों की संख्या भी ठीक ठाक संख्या में हो गई है इसलिए न सिर्फ रिश्ते और परिवार बिखर रहे बल्कि समाज के गंभीर अपराध भी सामने आ रहे…

केरलम के साइक्लिस्ट “सनीद” बिना अगले पहिए की साइकिल से 11,000km का सफर कर रहे हैं। उनकी साइकिल में सिर्फ एक ही पहिया है।...
20/08/2026

केरलम के साइक्लिस्ट “सनीद” बिना अगले पहिए की साइकिल से 11,000km का सफर कर रहे हैं। उनकी साइकिल में सिर्फ एक ही पहिया है।
है ना कमाल !!

👌👌👌👏👏

20/08/2026

प्रयागराज में आज (20/08/26) भी 12 वी तक के विद्यालय बंद रहेंगे।
20/08/2026

प्रयागराज में आज (20/08/26) भी 12 वी तक के विद्यालय बंद रहेंगे।

20/08/2026

ज्ञान का असली स्रोत अनुभव है,..बाकी सब तो सिर्फ़ जानकारी है..!!”

Address

Prayagraj
Allahabad
211001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when लापतागंज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to लापतागंज:

Shortcuts

Share