KCS क्लासेस

KCS क्लासेस I am a teacher and social worker. I want to change my country . all the citizen will be literate

12/06/2021

'मैं खाना खा चुका हूँ।' इस वाक्य में पूर्ण भूतकालिक भेद है । ।अतः सही उत्तर विकल्प भूतकालिक होगा ।

काल

क्रिया के उस रूपान्तर को काल कहते है, जिससे उसके कार्य-व्यापर का समय और उसकी पूर्ण अथवा अपूर्ण अवस्था का बोध हो।

काल के तीन भेद होते है-
(1)वर्तमान काल (present Tense) - जो समय चल रहा है।
(2)भूतकाल(Past Tense) - जो समय बीत चुका है।
(3)भविष्यत काल (Future Tense)- जो समय आने वाला है।

सामान्य भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से काम के सामान्य रूप से बीते समय में पूरा होने का बोध हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।

जैसे- मोहन आया।
सीता गयी।
श्रीराम ने रावण को मारा

आसन्न भूतकाल

इससे क्रिया की समाप्ति निकट भूत में या तत्काल ही सूचित होती है।

जैसे- मैने आम खाया हैं।
मैं अभी सोकर उठी हूँ।

पूर्ण भूतकाल

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात हो कि कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं।

जैसे- उसने श्याम को मारा था।
अंग्रेजों ने भारत पर राज किया था।
महादेवी वर्मा ने संस्मरण लिखे थे।

अपूर्ण भूतकाल

जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।

जैसे- सुरेश गीत गा रहा था।
रीता सो रही थी।

संदिग्ध भूतकाल

काल की जिस क्रिया से कार्य होने में अनिश्चितता अथवा संदेह प्रकट हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते है।

जैसे- तू गाया होगा।
बस छूट गई होगी।
दुकानें बंद हो चुकी होगी।

हेतुहेतुमद् भूतकाल

यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है।

यदि तुमने परिश्रम किया होता, तो पास हो जाते।
यदि वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती।

Important fact for Any competitive exam
29/03/2021

Important fact for

Any competitive exam

मै पिछले 1 महीने से लगातार देख रहा हूँ इलाहाबाद के सलोरी, बघाड़ा, राजापुर, अल्लापुर ,जार्ज टाउन मे लगातार बच्चे आत्म हत्य...
24/03/2021

मै पिछले 1 महीने से लगातार देख रहा हूँ इलाहाबाद के सलोरी, बघाड़ा, राजापुर, अल्लापुर ,जार्ज टाउन मे लगातार बच्चे आत्म हत्या कर रहे है,कभी 1 तो कभी 2-3 एक साथ आये दिन ये घटना घटित हो रही है!
इन सब का मात्र एक ही कारण मेंटली प्रेशर अभी कल शाम को ही एक हमारे साथी ने आत्म हत्या कर लिया है!
आज UPSSSC एक नोटिस जारी करता है जिसमे ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी,समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती निरस्त करने का निर्णय लिया गया है!
इनसब भर्तियों मे जिसका रिजल्ट मे नाम है , यहाँ तक dv( document verification)भी कराया गया उसको ये खबर पता चलेगी तो वो क्या करेगा??
इसमें से तो कई के घर तो पहली सरकारी नौकरी की आस रही होंगी!
उसपर क्या बीतेगी... वो आखिर क्या करेगा?? कोई बताएगा हमें??
2018 की वेकन्सी 2021 मे तक पूरी नही हुई और निरस्त कर दी गई।
वाह भाई वाह क्या निर्णय लिए हो काबिले तारीफ!
लेकिन हाँ मेरी एक विनती है मेरे भाइयों एवं बहनो आपसे ऐसे में आत्म हत्या न करना कभी 🙏 #जीवन मे सब कुछ नौकरी ही नहीं है, यार जीवन बहुत ही अमूल्य है!
जिंदगी से हार मानने वाला ही आत्महत्या करता है ।आप अगर प्रयागराज(इलाहाबाद) मे हो और आप अपने जीवन से हार मान लिये तो कैसा लगाव संगम की धरती से!
जाओ संगम में और एक डुबकी एक्स्ट्रा लगाओ । और कहो मैं हार नही मानूँगा/मानूँगी।
ये वो जगह है जहाँ मरने वाले व्यक्ति को जीने की वजह मिल जाती है यार◆◆
ये धरती हमें संघर्ष करना सिखाती है हर बार गिर के उठना सिखाती है!
.
#गिराओ कितना गिराओगे जब तुम गिरोगे तब दर्द समझ मे आयेगा बेटा।।

🙏🙏

8 मार्च विश्व महिला दिवस💐💐सभी देवियों को मेरा प्रणाम.…. #हमारी भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं के महत्व को बताया गया हैं ...
08/03/2021

8 मार्च विश्व महिला दिवस💐💐
सभी देवियों को मेरा प्रणाम.….

#हमारी भारतीय संस्कृति में भी महिलाओं के महत्व को बताया गया हैं एवं उन्हें देवी का रुप बताया है। हिन्दू शास्त्रों और पुराणों में भी महिलाओं की अदम्य शक्ति का वर्णन किया गया है।

महिला, एक मां. बहन, बेटी, बहु कई रुपों में अपना कर्तव्य निभाती हैं और संस्कारी एवं सभ्य समाज का निर्माण करती है। वास्तव में नारी सूरज की सुनहरी किरण और प्रेम का आगार है।

हम सभी को महिलाओं को महत्व समझना चाहिए एवं उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए।

@@@@@@@@@@@@💐💐

नारी सरस्वती का रूप हो तुम
नारी लक्ष्मी का स्वरुप हो तुम
बढ़ जाये जब अत्याचारी
नारी दुर्गा-काली का रूप हो तुम।

नारी खुशियों का संसार हो तुम
नारी प्रेम का आगार हो तुम
जो घर आँगन को रोशन करती
नारी सूरज की सुनहरी किरण हो तुम।

नारी ममता का सम्मान हो तुम
नारी संस्कारों की जान हो तुम
स्नेह, प्यार और त्याग की
नारी इकलौती पहचान हो तुम।

नारी कभी कोमल फूल गुलाब हो तुम
नारी कभी शक्ति के अवतार हो तुम
तेरे रूप अनेक
नारी ईश्वर का चमत्कार हो तुम।💐💐

बजट 2021 नोट
05/02/2021

बजट 2021 नोट

02/02/2021

#सोंच

अपनी सोच से इंसान भिखारी या सम्राट होता है
एक जगह एक भिखारी सड़क के किनारे बैठकर बीस-पच्चीस वर्षों तक भीख मांगता रहा। फिर एक दिन उसे मौत आ गई और वो मर गया। जीवन भर उसकी यही कामना रही कि वो भी एक दिन सम्राट बन जाएं। लेकिन जिंदगीभर वो हमेशा दूसरों के आगे हाथ फैलाकर, एक-एक पैसा मांगता रहा। मांगने की आदत जितनी बढ़ती है, आदमी उतना ही बड़ा भिखारी हो जाता है। लेकिन इस भिखारी के साथ मांगने की वजह से इतना जरूर हुआ कि पच्चीस वर्ष पहले वह छोटा भिखारी था, पच्चीस वर्ष बाद पूरे नगर में प्रसिद्ध भिखारी हो गया था।

गांव के लोगों ने उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। गांव वालों ने वह जगह साफ कराने की सोची, जहां वह बैठा रहता था। गंदे कपड़े, टीन-टप्पर, बर्तन-भांडे सब सामान फिंकवा दिए। खोद-खादकर वहां की जमीन समतल कराने लगे। लेकिन जब मिट्टी खोदी तो सब हैरान हो गए। भीड़ जुटने लगी। वह भिखारी जिस जगह बैठा था, वहां बड़े खजाने गड़े हुए थे। वह सम्राट हो सकता था, लेकिन वह उन लोगों की तरफ हाथ पसारे रहा, जो खुद ही भिखारी थे। गांव के लोग आपस में बातचीत करते कह रहे थे, बड़ा अभागा था!

तभी वहां से एक संत गुजरे। उन्होंने हंसकर कहा कि उस अभागे की फिक्र छोड़ो। दौड़ो अपने घर, अपनी जमीन खोदो। कहीं वहां कोई खजाना तो नहीं? संत बोले- खजाना वहीं होता है जहां आप होते हैं। पर अपनी जमीन देखे बिना हम दूसरों से ही मांगते रह जाते हैं।

प्रेम के बड़े खजाने अपने भीतर होते हैं, लेकिन हम दूसरों से मांगते रह जाते हैं कि हमें प्रेम दो! पत्नी पति से मांग रही है, मित्र मित्र से मांग रहा है कि हमें प्रेम दो! जिनके पास खुद ही नहीं है, हम उनसे मांग रहे हैं! भिखारी भिखारियों से मांग रहे हैं! लेकिन अपनी जमीन, जिस पर हम खड़े हैं, उसे खोदने की फिक्र कोई नहीं करता।

तीन सीख-
1-जीवन में कोई भी बदलाव लाना आसान नहीं होता। जीवन में बदलाव करते समय व्यक्ति को कई तरह के डर सताने लगते हैं। हमें अपने ही खोल में बने रहने में भलाई नजर आती है या फिर हम हर चीज को अपने काबू में करने में जुटे रहते हैं। पर हर चीज को काबू करने की जिद क्यों? कहा गया है कि जीवन प्रक्रिया पर विश्वास रखो, दिल की सुनो, भरोसा रखो।

2-बदले की भावना आसानी से साथ नहीं छोड़ती। मन जैसे को तैसे का सबक सिखाने को उतारू रहता है। किसी ने गाली दी तो हमने भी बुरा बोल दिया। किसी ने हमारे साथ गलत किया, हमने भी बदला ले लिया। सबसे आसान भी यही होता है। लेखिका लोरी डेशने कहती हैं कि समझदार वो है जो दुख देने वाले को वापस दुख देने की बजाय उसके हालात को समझकर प्रतिक्रिया देता है।

3-हम जो हैं, वह यूं ही नहीं हैं। हमारे मूल्य हमें गढ़ते हैं, हमें खास बनाते हैं, हमें आसपास को देखना सिखाते हैं। ये मूल्य कुछ भी हो सकते हैं, पैसा, परिवार, दोस्ती, सुविधाएं, ईमानदारी, दया... । हमें वही फैसले खुशी देते हैं, जो हमारे मूल्यों से जुड़े होते हैं। अल्बर्ट आइंस्टीन ने यहां तक कहा है, ‘सफलता के पीछे न भागें, मूल्यों का पीछा करें।’

28 january 2021 current affairs
28/01/2021

28 january 2021 current affairs

🔴भारत के 7 पड़ोसी देश के साथ सीमाओं की लम्बाई ♦️बांग्लादेश - 4096.7 किमी. ▪️(असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल...
27/01/2021

🔴भारत के 7 पड़ोसी देश के साथ सीमाओं की लम्बाई

♦️बांग्लादेश - 4096.7 किमी.
▪️(असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा व पश्चिम बंगाल)

♦️चीन - 3488 किमी.
▪️(जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम एंव अरूणाचल प्रदेश)

♦️पाकिस्तान - 3323 किमी.
▪️(गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू कश्मीर

♦️नेपाल - 1751 किमी.
▪️(उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, व उत्तराखंड

♦️मयांमार - 1643 किमी.
▪️(अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, व मणिपुर)

♦️भूटान - 699 किमी.
▪️(सिक्किम, असम, व पश्चिम बंगाल, अरूणाचल प्रदेश)

♦️अफगानिस्तान -106 किमी Pok
▪️(जम्मू-कश्मीर, (पाक अधिकृत))

26 january 2021 current affairs
26/01/2021

26 january 2021 current affairs

📕UP Government launches ‘Udyam Sarathi App’ for YouthsUttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath has launched the ‘Ud...
26/01/2021

📕UP Government launches ‘Udyam Sarathi App’ for Youths

Uttar Pradesh Chief Minister, Yogi Adityanath has launched the ‘Udyam Sarathi App’ on the occasion of the 71st Foundation Day of the state, on 24 January 2021. The app will enable the youths to get every information related to self-employment and the job industry, across the state.
The Uttar Pradesh Day celebration will run from 24 January to 26 January 2021. The theme of Uttar Pradesh Day 2021 is ‘Respect for self-reliant Uttar Pradesh, women young farmers, development of all’.

📕यूपी सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया 'उद्यम सारथी ऐप'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ ने 24 जनवरी 2021 को राज्य के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर 'उद्यम् सारथी ऐप’ की शुरुआत की है. ऐप से युवाओं को राज्य भर में स्वरोजगार और नौकरी उद्योग से जुड़ी हर जानकारी मिल सकेगी.
उत्तर प्रदेश दिवस समारोह 24 जनवरी से 26 जनवरी 2021 तक चलेगा. उत्तर प्रदेश दिवस 2021 का विषय 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश का सम्मान, महिला युवा किसानों, सभी का विकास’ है.

📕BSF launches Operation ‘Sard Hawa’ at Rajasthan borderThe Border Security Force (BSF) has launched “Operation Sard Hawa...
26/01/2021

📕BSF launches Operation ‘Sard Hawa’ at Rajasthan border

The Border Security Force (BSF) has launched “Operation Sard Hawa” on the western international border of Rajasthan. The Operations aims to check the instances of infiltration due to the dense fog cover in the region and increase security on the border areas in Jaisalmer. The week-long operation has been launched on 21 January 2021 and will continue till 27 January 2021, keeping in view Republic Day of India.

📕BSF ने राजस्थान सीमा पर शुरू किया ऑपरेशन 'सर्द हवा'

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने राजस्थान की पश्चिमी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर "ऑपरेशन सर्द हवा" शुरू किया है. ऑपरेशन का उद्देश्य क्षेत्र में घने कोहरे के कारण घुसपैठ की घटनाओं की जाँच करना और जैसलमेर में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाना है. भारतीय गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए, सप्ताह भर चलने वाला अभियान 21 जनवरी 2021 से 27 जनवरी 2021 तक के लिए शुरू किया गया है.

📕Indian Railways’ longest freight train ‘Vasuki’ sets a new recordThe South-East Central Railways (SECR) zone in Chhatti...
26/01/2021

📕Indian Railways’ longest freight train ‘Vasuki’ sets a new record

The South-East Central Railways (SECR) zone in Chhattisgarh breaks its own previous record by successfully operating the longest ever freight train by amalgamating five rakes of goods trains as one unit of around 3.5 km. Named as ‘Vasuki’, it covered the distance of 224 km between the railway stations of Bhilai and Korba and took about seven hours. The ‘Vasuki’, comprising of 300 wagons of long haul rake of five goods trains.

📕भारतीय रेलवे की सबसे लंबी मालगाड़ी 'वासुकी' ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ज़ोन ने लगभग 3.5 किमी की एक इकाई के रूप में मालगाड़ियों के पांच रेक जोड़कर सबसे लम्बी मालगाड़ी का सफलतापूर्वक संचालन करके अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'वासुकी' नामक, इस गाडी ने भिलाई और कोरबा के रेलवे स्टेशनों के बीच 224 किमी की दूरी लगभग सात घंटे में तय की. पांच माल गाड़ियों के लंबे हौल रेक के 300 वैगनों से युक्त 'वासुकी' एक पायलट, एक सहायक लोको पायलट और एक गार्ड की मदद से चली.

Address

Prayagraj
Allahabad
211004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when KCS क्लासेस posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to KCS क्लासेस:

Shortcuts

Share

Category