19/05/2025
*उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा के. डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में 5th ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता* का आयोजन 15 से 18 मई तक किया गया, जिसमें प्रयाग पब्लिक स्कूल लालगोपालगंज के खिलाडियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 9 स्वर्ण, 4 रजत, और 3 काँस्य पदक अपने नाम किया खिलाडियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में ख़ुशी और उल्लास का माहौल है, विजेताओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाडी, उम्मे हानी, स्वरा, वैष्णवी , श्रेयांश, रिषी, आर्यन ,माधवेंद्र, स्वरा, अभिनव रहे,वहीँ रजत पदक विजेताओं में वंशिका, साक्षी, हुसैन, कृती यादव रहे ऑफिसियल जूनियर और सब - जूनियर कैटेगरी में 48 किलो भारवर्ग मे मोहम्मद उबैद ने काँस्य पदक शिव सागर और वैभव मिश्रा ने 41 किलो भारवर्ग में काँस्य पदक अपने नाम किया.
प्रतियोगिता के समापन दिवस पर *उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव श्री राजकुमार कश्यप सर और उपक्रीड़ा अधिकारी श्री रंजीत यादव सर* ने सभी विजेता खिलाडियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और होने वाली आगामी प्रतियोगिता के लिए पूरी टीम को शुभकामनायें दी.
19 मई को टीम के वापस लौटने पर विद्यालय प्रबंधक श्री सुशील तिवारी सर, प्रधानाचार्य Mr. एफ.आर. हेन्वे सर व उप-प्रधानाचार्य कंचन श्रीवास्तव मैम ,व समस्त विद्यालय परिवार ने विजेता खिलाडियों को जीत की ढेर सारी शुभकामनायें दी.
08/12/2024
17/10/2024
14/10/2024
09/10/2024
27/09/2024
17/09/2024
12/09/2024
17/08/2024
14/07/2024