CS Ghoghi Daiya

CS Ghoghi Daiya Primary school activities

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा (NMMS)2023-24 का परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें कम्पोजिट विद्यालय घोंघी डैय्या साजी को...
25/04/2024

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता परीक्षा (NMMS)2023-24 का परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें कम्पोजिट विद्यालय घोंघी डैय्या साजी कोरांव प्रयागराज के चार बच्चों का चयन हुआ है।
1) विनीत कुमार यादव पुत्र श्री राजनारायण यादव ज़िले में रैंक (50)
2) प्राची सरोज पुत्री श्री राजेश कुमार जिले में रैंक (52)
3) सूरज कुमार पुत्र श्री अवधेश कुमार जिले में रैंक (56)
4) देवेंद्र प्रताप पुत्र श्री रामजीत जिले में रैंक (59)

अब इन बच्चों को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई हेतु₹1000 प्रति माह स्कॉलरशिप प्राप्त होगा।
(4 साल में 48000 ₹)

।इन बच्चों की तैयारी से लेकर आवेदन कराना तथा परीक्षा में शामिल करवाने तक का कार्य कराया गया। हमारे चार बच्चे चयनित हो गये।
सभी बच्चों को सफलता की बहुत-बहुत शुभकामनाएं ऐसे ही लगातार सफलता प्राप्त करते रहें। इस सफलता का श्रेय हमारे विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री रंग लाल यादव, के साथ-साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ को जाता है।

उमेश कुमार (स0अ0) कम्पोजिट विद्यालय घोंघी डैय्या साजी कोरांव प्रयागराज

भारत सरकार की सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा संचालित श्रेष्ठा परीक्षा 2023 के परिणाम में हमारे विद्यालय के 2 ब...
18/08/2023

भारत सरकार की सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा संचालित श्रेष्ठा परीक्षा 2023 के परिणाम में हमारे विद्यालय के 2 बच्चों का चयन हुआ है जिसमें सतीश कुमार पुत्र श्री अनिका प्रसाद (ऑल इंडिया रैंक 882 ) तथा बृजेश कुमार पुत्र श्री शिवजतन प्रसाद ,(ऑल इंडिया रैंक 828 )का चयन हुआ है।
इस परीक्षा का आयोजन 18 जून को भारत के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों मे हुआ था जिसमें उत्तर प्रदेश के 4 शहरों वाराणसी लखनऊ आगरा तथा गोरखपुर आयोजित किया गया था। जिसमें हमारे दोनों बच्चों ने वाराणसी में परीक्षा में प्रतिभाग किया था। और दोनों बच्चों को सीबीएसई बोर्ड के विद्यालय LITTLE FLOWER HOUSE SENIOR SECONDARY SCHOOL VARANASI एलाट हुआ है। आज दोनों बच्चों ने एडमिशन ले लिया है और वही हॉस्टल मिलकर कक्षा 9 से लेकर 12 तक पढ़ाई करने का मौका मिला है। जिसका वार्षिक खर्च 110000 रूपये तक है 4 साल में 500000 रूपये तक है और पूरा खर्च सरकार उठाएगी। ग्रामीण स्तर के गरीब घर के बच्चों के लिए सीबीएसई विद्यालय और इतना खर्च दोनों ही कल्पना मात्र हो सकता था किंतु ये दोनों चीजें उनको हासिल करने में सफल हुआ। उनकी प्रतिभाओं को उचित स्थान पर पहुंचाने में सफल हुआ। अब यह बच्चे कक्षा 9 से लेकर 12 तक वही हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करेंगे । और दोनों बच्चे मेडिकल/ इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बना सकते हैं।
हम इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं जब कभी भी हमसे सहयोग की अपेक्षा होगी हम हमेशा साथ रहेंगे।

खूब पढ़िए,समाज के लिए एक दर्पण बनिए अपने माता-पिता गांव तथा समाज का नाम रोशन करें
डॉक्टर/इंजीनियर/कलेक्टर/ साहब सूबा बनकर कभी स्कूल में आइए। गर्व से हम सब कहें कि इनको हमने पढ़ाया है।

करें योग रहें निरोग
21/06/2023

करें योग रहें निरोग

Address

RATYOURA SAJI KORAON PRAYAGRAJ
Allahabad

Telephone

+919198144963

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CS Ghoghi Daiya posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to CS Ghoghi Daiya:

Shortcuts

Share

Category