22/07/2024
#दर्दनाक_अंत_की_ओर (मौत की तैयारी)
मान लीजिये आज आपने 20 रुपये की पानी की बोतल खरीदी और पीकर फेंक दी तो इस बोतल का 90 फीसदी हिस्सा 27-28 वीं सदी में नष्ट होगा,
करीब 450 से 500 साल लगेंगे❗️
याने जिस बोतल में पानी पिया होगा वह तब भी मौजूद होगी,
हर 60 मिनट में 6 करोड़ बोतल बेची जा रही है, अरबो खरबो का व्यापार है,
हिन्द महासागर में करीब 28 पैच (प्लास्टिक पहाड़) का बन चुका है,
जानवर मर रहे है,
मछलियां,
समुद्री जीव मर रहे हैं,
अगला नम्बर आपका और मेरा है❗️
फाइव स्टार और अन्य होटल में भारत मे रोज करीब 4 लाख पानी की बोतल का कूड़ा निकलता है,
शादी विवाह में अब कुल्हड़ में पानी पीना, तांबे पीतल के जग से पानी पिलाना जरूरी होना चाहिये,
बेल, कच्चे आम, पुदीना या लस्सी के शर्बत की जगह पेप्सी कोक की बोतल देना फैशन है, नही तो लोग गंवार समझेंगे❗️
विज्ञान के अनुसार सोडा प्यास नही बुझाता बल्कि बढ़ाता है, फिर भी ठंडा मतलब ठंडा, प्यास लगे तो पेप्सी,
यह टीवी में दिखाता है❗️
यूरोप के बहुत देशों ने अपने प्रदूषण पर काबू पाया है, अब उनके नल का पानी पीने योग्य हो गया,
देश मे पानी का व्यापार अरबो रुपये का है, लगातार भूजल नीचे जा रहा है,
एनसीआर डार्क जोन बन गया है,
देश के महानगर में कूड़े और इससे रिसता लीचेत कैंसर पैदा कर रहा है,
तो क्या हुआ❓ जो होगा देखा जाएगा.. ये सोच दिमाग में बैठी है,
सोचना आपको- हमको है की आने वाली पीढ़ी को हम क्या देके जाना चाहते है...
अगर सहमत हैं तो शेयर जरूर करें 🙏