G Singh Law College

G Singh Law College G. Singh Law College is the best Institution in Prayagraj for Law.

आज जी सिंह विधि महाविद्यालय कसेरुआ खुर्द सहसों, प्रयागराज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। महाव...
15/08/2026

आज जी सिंह विधि महाविद्यालय कसेरुआ खुर्द सहसों, प्रयागराज में 80 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक आदरणीय श्री प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा ध्वजरोहण किया गया। सभी छात्र , शिक्षक और कर्मचारीगण मौजूद थे। इस कार्यक्रम में आदरणीय श्री कोविद् प्रताप सिंह "छोटे प्रबंधक" सर की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रबंधक सर ने स्वतंत्रता की अवश्यकता एवम मूल्य पर चर्चा करते हुए 15 अगस्त की प्रसंगीकता पर अपना विचार ब्यक्त किया। कार्यक्रम में जी सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवम समस्त शिक्षक गण भी उपस्थित रहे। उसके बाद मिष्ठान्न आदि वितरित किया गया। सभी ने स्वतंत्रता दिवस का खूब आनंद लिया। जय हिंद जय भारत। वंदे मातरम्। 🙏🙏

अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज दिनांक 16/07/26को प्रो राजेन्द्र सिंह (रज्जु भैया)विश्वविद्यालय प्रयागराज ...
17/07/2026

अत्यंत हर्ष के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज दिनांक 16/07/26को प्रो राजेन्द्र सिंह (रज्जु भैया)विश्वविद्यालय प्रयागराज में सम्पन्न हुए नवें दीक्षांत समारोह में जी सिंह विधि महाविद्यालय सहसों के बी ए एल एल बी अंतिम सेमेस्टर की छात्रा स्मिता मिश्रा तथा वैष्णवी त्रिपाठी को क्रमशः विश्वविद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने के उपलक्ष्य में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक से सम्मानित किया गया।समारोह में स्मिता तथा वैष्णवी के परिवार वालों के साथ साथ जी सिंह विधि महाविद्यालय के छात्र एवम फैकल्टी उपस्थित रहे।जब से जी सिंह विधि महाविद्यालय की स्थापना हुई है तब से महाविद्यालय ने यह परंपरा बना रखी है कि प्रत्येक वर्ष विद्यालय का कोई न कोई छात्र किसी न किसी पदक से सम्मानित किया जाता है।इसका श्रेय महाविद्यालय के प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार सिंह को जाता है।प्रबंधक सर के कुशल मार्गदर्शन में विद्द्वान शिक्षकों द्वारा नित्य कक्षाओं का संचालन किया जाता है।कॉलेज में मूटकोर्ट,लाइब्रेरी,कंप्यूटर लाइब्रेरी आदि की अद्वितीय ब्यवस्था है,जिसके कुशल उपयोग एवम उपभोग से पदक लाना एक आम बात सी हो गई है।।

हमें यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रयागराज के  जी सिंह विधि महाविद्यालय तथा जी सिंह डिग्री कॉलेज सहसो प्रयागराज ...
17/07/2026

हमें यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि प्रयागराज के जी सिंह विधि महाविद्यालय तथा जी सिंह डिग्री कॉलेज सहसो प्रयागराज में सत्र 2026- 27 के लिए एल एल बी एवम बी ए एल एल बी तथा बी एस सी (कृषि)एम एस सी (कृषि) में प्रवेश शुरू हो गया है। प्रवेश के इच्छुक छात्र तथा छात्राएँ ,डायरेक्ट प्रवेश ले सकते हैं।प्रयागराज का जाना पहचाना कॉलेज
जी सिंह लॉ कॉलेज एवम जी सिंह डिग्री कॉलेज सहसों प्रयागराज।जहां सभी छात्रों को 100प्रतिशत स्कोलरशिप की सुविधा प्राप्त है।कैम्पस में लाइब्रेरी,मूटकोर्ट, ऑनलाइन एवम ऑफ लाइन क्लासेज,wifi की सुविधा,कंप्यूटर लाइब्रेरी आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं।कैंपस उच्च प्रतियोगी शिक्षण माहौल से भरपूर है।समय समय पर विषेषज्ञों की टीम द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन भी किया जाता है। मुख्य धारा से पिछडे छात्रों को एक अलग मंच देकर उनके ब्यक्तित्व को निखारने की ब्यवस्था है जिससे वे अपनी एक अलग पहचान बना सकें।महाविद्यालय के पुरा छात्रों ने न्यायिक सेवा,apo, सिविल सर्विसेज व अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं में एक मुकाम हासिल किया है।
महाविद्यालय में प्रवेश शुरू है।जल्दी करें।स्थान सीमित है।प्रवेश पहले आओ एवम पहले पाओ के आधार पर है।
जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन
कसेरुआ खुर्द, सहसों, प्रयागराज उ प्र

आज कॉलेज के बड़े बाबू श्री अनिल कुमार सिंह की भांजी की शादी में आदरणीय प्रबंधक सर श्री प्रदीप कुमार सिंह के साथ समस्त स्...
09/03/2026

आज कॉलेज के बड़े बाबू श्री अनिल कुमार सिंह की भांजी की शादी में आदरणीय प्रबंधक सर श्री प्रदीप कुमार सिंह के साथ समस्त स्टॉफ सम्मिलित हुआ।वर एवम् वधू को नव- दांपत्यिक जीवन की अनंत हार्दिक मंगल शुभकामनाएं।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आदरणीय डॉयरेक्टर सर के नेतृत्व में कॉलेज के बच्चों ए...
02/03/2026

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आदरणीय डॉयरेक्टर सर के नेतृत्व में कॉलेज के बच्चों एवं समस्त स्टॉफ ने रंगारंग होली खेली। इंस्टीट्यूशन के दोनों विंग लॉ एवं एजी ने संयुक्त रूप से होली मिलन समारोह का आयोजन किया।सभी ने उत्साहपूर्वक प्रेम और सौहार्द तथा भाईचारे के इस त्योहार का आनंद हर्षोल्लास के साथ लिया। आदरणीय डायरेक्टर सर का यह पसंदीदा त्यौहार है इसलिए जी सिंह की यह होली हर वर्ष भारतीय संस्कृति तथा एकता का मिसाल बनती है।सभी छात्र एवं समस्त स्टाफ डायरेक्टर सर के साथ खाद्य पदार्थों , कोल्डड्रिंक्स आदि का भी आनंद लिए।अंत में सर ने सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरण भी किए।जी सिंह परिवार समस्त देश वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करता है।🎉💐🎁🎂🌹🌹🌹🌹

आज 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के दोनों घटकों जी सिंह लॉ कॉलेज एवम् जी सिंह डिग्री क...
26/01/2026

आज 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के दोनों घटकों जी सिंह लॉ कॉलेज एवम् जी सिंह डिग्री कॉलेज में आदरणीय डॉयरेक्टर सर श्री प्रदीप कुमार सिंह द्वारा ध्वज फहराया गया तथा समस्त स्टाफ के द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन संपन्न हुआ।दोनो संस्थानों के समस्त स्टाफ तथा बच्चे उपस्थित थे। आदरणीय डॉयरेक्टर सर ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बतलाते हुए कहा कि आज ही के दिन भारत लोकतंत्रात्मक गणराज्य बना।गणतंत्र का तात्पर्य है कि राष्ट्र के मुखिया का चुनाव जनता द्वारा किया जाएगा न कि आनुवांशिक प्रक्रियाओं द्वारा।ध्वजारोहण के उपरांत सभी स्टॉफ तथा बच्चे डायरेक्टर सर के साथ मिष्ठान एवं समोसे इत्यादि खाद्य पदार्थों का आनंद लिए।जय हिंद जय भारत🙏🙏🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🙏🙏🙏🙏🙏

17/10/2025

Sabhi chatron ke liye avashyak suchna. G. Singh college ke kisi chatra ko apne relative ya mitra ka LLB 3Year course me admission karwana hai to university ki taraf se antim avasar ki date badhate hue admission ka mauka diya ja raha hai. 18 October tak aap admission karwa sakte hain. Ye last chance hai, kal 18 October tak.
contact me -
9936945331,
9695030000

_*बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा AIBE XX परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं, 2010 के बाद के पंजीबद्ध अधिवक्ता बंध...
26/09/2025

_*बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा AIBE XX परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया हैं, 2010 के बाद के पंजीबद्ध अधिवक्ता बंधुओं को यह परीक्षा देना अनिवार्य हैं !!*
_*आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 29.09.2025*_
*_आवेदन की अंतिम तिथि – 29.10.2025*
*_परीक्षा दिनांक – 30.11.2025*
_✍🏻✍🏻_
*प्रदीप कुमार सिंह (बब्बु सिंह)*
अधिवक्ता, उच्च न्यायालय,
इलाहाबाद
प्रत्याशी, सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश।
*मो.9936033333*

उच्च कोटि के प्रबंधन एवं प्रशासन की दक्षता से परिपूर्ण, आदरणीय प्रबंधक सर को  अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामना...
29/08/2025

उच्च कोटि के प्रबंधन एवं प्रशासन की दक्षता से परिपूर्ण, आदरणीय प्रबंधक सर को अवतरण दिवस की हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबी उम्र ,उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफलता प्रदान करें । आपकी सफलता एवं संपन्नता ही हमारी शक्ति है। आपका मार्गदर्शन हमारे लिए प्रेरणा है। आपके नेतृत्व में काम करना हमारे लिए गर्व की बात है। आपका यह जन्मदिन खुशियों एवं उपलब्धियों से भरा रहे।🎉🎉🎂🎂🎂🎂🌹🌹🌹🌹🌹🌹🎈🎈🌹🌹🌹🙏🙏🙏🙏

आज स्वतंत्रता दिवस के पवन बेला पर जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के दोनों घटकों जी सिंह लॉ कॉलेज और जी सिंह डिग्री कॉलेज,...
15/08/2025

आज स्वतंत्रता दिवस के पवन बेला पर जी सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के दोनों घटकों जी सिंह लॉ कॉलेज और जी सिंह डिग्री कॉलेज, कसेरुआ खुर्द, सहसो, प्रयागराज में आदरणीय डायरेक्टर सर श्री प्रदीप कुमार सिंह जी द्वारा कॉलेज के छात्र ~छात्राओं तथा समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों की उपस्थिति में झंडारोहण किया गया।कॉलेज के द्वारा लॉ कॉलेज के मुख्य द्वार से जी सिंह डिग्री कॉलेज तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।आदरणीय डायरेक्टर सर ने स्वतंत्रता के क्या मूल्य हैं एक सभ्य समाज में स्वतंत्रता की क्या सीमा होनी चाहिए तथा स्वतंत्रता का दुरुपयोग न होने पाए इसके लिए एक नागरिक तथा राज्य की भूमिका को भी स्पष्ट किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान,तथा समोसे आदि का भी समस्त छात्रों तथा स्टाफ के द्वारा आनंद लिया गया।🌹🌹🎉🎉🎂जयहिंद,जय भारत🌹🌹🌹🌹🎉🎂🌹🌹🌹🌹

Address

Kaserua, Khurd Sahson
Allahabad
221507

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G Singh Law College posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to G Singh Law College:

Shortcuts

Share