TriNetra Mind IAS

TriNetra Mind IAS Super 60 model for IAS/PCS Launched by K D SINGH IAS ACADEMY

प्रिय प्रतियोगियों            लगभग 30 वर्षों से सिविल सेवा, यू.जी.सी.एवं जे.आर.एफ.के प्रतियोगियों का पथ प्रदर्शन करते हु...
26/06/2023

प्रिय प्रतियोगियों

लगभग 30 वर्षों से सिविल सेवा, यू.जी.सी.एवं जे.आर.एफ.के प्रतियोगियों का पथ प्रदर्शन करते हुए हम सभी ने मिलकर हजारों छात्रों को सफलता दिला कर उन्हें और उनके अपनों को मुस्कुराने की परिस्थितियां निर्मित किया है। आज जबकि शिक्षा के क्षेत्र में बाजारवादी प्रवृत्तियों का प्रवेश हो चुका है तथा अनेक शिक्षण संस्थाओं में शैक्षणिक मूल्यों, नैतिकता और सदाचार का अंत हो चुका है। बाजारवादी इन संस्थाओं के कारण आर्थिक रूप से अक्षम और ग्रामीण परिवेश के होनहार छात्र इन संस्थाओं के लुभावने, नारों और आकर्षक विज्ञापनों के मकड़जाल में उलझ जाते हैं। प्रतियोगी छात्र विज्ञापन और खरीदे गए रिजल्ट को वास्तविक सत्य मानकर इन संस्थाओं में पहुंचकर भीड़ का एक हिस्सा बनकर अपनी पहचान और अपने आत्मविश्वास को खोकर भटकने के लिए विवश हो जाते हैं। छात्रों के प्रति यह बाजारवादी संस्थाएं न तो कोई उत्तरदायित्व रखती हैं और न ही उनके प्रति उनकी कोई संवेदना होती है। यह शिक्षण संस्थाएं विज्ञापनों से अपनी तथाकथित योग्यता का निर्माण करके अपने आर्थिक हितों को साधने में अवश्य ही सफल हो जाते हैं, परंतु प्रतियोगियों का समय और धन दोनों ही नष्ट हो जाता है।

उपरोक्त परिस्थितियों में हर जागरूक नागरिक एवं बुद्धिजीवी का यह दायित्व बन जाता है कि वह अपने आने वाली पीढ़ी को जागरूक करता रहे और उनकी सफलता का मार्ग निर्मित करता रहे।

इन बाजारवादी संस्थाओं के उदय से पूर्व प्रयागराज की सफलताओं का अपना एक गौरवशाली इतिहास था, परंतु इन शैक्षणिक संस्थाओं के गलत मार्गदर्शन के कारण प्रयागराज अपने महत्व को धीरे-धीरे खोता जा रहा है।

प्रयागराज की गौरवशाली गरिमा और विरासत की पुनः वापसी के लिए हम सभी कृत संकल्प है। हम सभी सफल हो सकें, इसके लिए एक सामान्य परीक्षा के माध्यम से ही प्रतियोगियों का चयन किया जाएगा। संस्था के मापदंडों के अनुसार सफल होने वाले प्रतियोगियों को ही एडमिशन की अनुमति दी जाएगी। इस प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य केवल उनके सामान्य ज्ञान, लक्ष्यों के प्रति समर्पण और अनुशासन की परख करना एवं भीड़ से बचना है।

-----------------------------------------------------------------------------
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गए लिंक पर जाकर वीडियो देखें और youtube ▶️ channel को subscribe जरूर करें... 👇
https://youtu.be/-RduAj-iz10

Address

Allahabad

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

+919621155888

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TriNetra Mind IAS posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share