Gyanoday Education Center Prayagraj

Gyanoday Education Center Prayagraj A Name of Quality Education on the Base of Free Education System

https://youtu.be/v2L4JMhxZa8
04/07/2023

https://youtu.be/v2L4JMhxZa8

Gyanoday Education Workshop*_________________________प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों! आप सभी को सादर सूचित किया जाता है कि पुराने छात्रों द्वारा...

04/07/2023
*Gyanoday Education Workshop*_________________________प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों! आप सभी को सादर सूचित किया जाता ...
02/07/2023

*Gyanoday Education Workshop*
_________________________
प्रिय विद्यार्थियों एवं अभिभावकों!
आप सभी को सादर सूचित किया जाता है कि पुराने छात्रों द्वारा प्रार्थित एवं आधुनिक शिक्षा पद्धति के अनुसार नवीनतम पाठ्यक्रम को देखते हुए श्रीसिद्ध आथर्वण शोध परिषद् (ShriSiddh Aatharvan Research Council -SSAARC) के कार्यालय सिविल लाइन्स में Gyanoday Education Workshop के द्वारा ***द्विभाषिक प्रशिक्षण कार्यशाला***(Bilingual Study Workshop) द्विभाषा(संस्कृत एवं अंग्रेजी) का नि:शुल्क प्रशिक्षण गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर 3 जुलाई 2023 दिन सोमवार से विद्यार्थियों को दिया जायेगा, जिसके विभिन्न निर्देशित आयाम निम्नलिखित हैं-
१-द्विभाषिक प्रशिक्षण कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में संस्कृत के अन्तरराष्ट्रीय स्वरूप में हो रहे शोध एवं संगणकीय विज्ञान (Computer Science) हेतु आंग्लभाषा(English) एवं संस्कृत (Samskrit) के सम्यक् अनुशीलन से है, जिससे एक नयी दिशा में कार्य आरंभ किया जा सकता है।
२-इस कार्यशाला में शोधसम्पन्न सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा संस्कृत एवं अंग्रेजी के व्याकरण (Grammar)और भाषा (Language) का पृथक-पृथक प्रशिक्षण देय होगा, जिसमें तीन महीने में दोनों भाषाओं का सम्भाषण एवं व्याकरण का सम्यक् ज्ञान प्राप्त करवाया जायेगा। साथ ही हिन्दी भाषा एवं व्याकरण पर भी पूर्णतः प्रकाश डाला जायेगा।
३-यह कार्यशाला पूर्णतः नि:शुल्क होगी, मात्र पंजीकरण शुल्क 2100 रूप देय है, अन्य किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं है।
४-इस प्रशिक्षण कार्यशाला में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस योग्य तैयार किया जायेगा कि हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत व्याकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो एवं अपनी परीक्षाओं में उच्चतम अंक प्राप्त करें, साथ ही भविष्य में एक नयी दिशा को प्राप्त कर सकें।

५-संस्कृत के साथ अंग्रेजी का प्रशिक्षण प्राप्त करने से संस्कृतज्ञ को एक नयी दिशा प्रदान हो सकेगी, जिससे उसको अर्थोपार्जन में किसी प्रकार का संकट नहीं उत्पन्न होगा, और "अर्थहीनं संस्कृतम्" से"सर्वं संस्कृतम्" का सिद्धांत प्रचलित होगा।
६-संस्कृत के साथ ही भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित एवं अन्यान्य विषयों की उपादेयता तथा संस्कृत में उनका स्वरूप विषयक पूर्ण चर्चा प्राप्त होगी, जिससे भारतीय ज्ञान का विज्ञान से संबंध प्रकट होगा।
७-यह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से आधुनिक यन्त्रों , स्मार्ट बोर्ड, एवं प्रोजेक्टर से सुसज्जित होगा, साथ ही भारतवर्ष के प्रतिष्ठित विद्वानों का व्याख्यान एवं मार्गदर्शन प्रशिक्षण के मध्य में प्राप्त होगा।
८-भारतवर्ष की ज्ञानराशि को आधुनिक विश्व की अन्तरराष्ट्रीय भाषा के साथ समन्वयता का सिद्धांत ही मुख्य लक्ष्य है, जिसकी प्रतिपूर्ति "वसुधैव कुटुंबकम्" के दृष्टिकोण से है, अतः इस कार्यशाला में प्रतिभाग कर अपने जीवन को एक नई दिशा और नया लक्ष्य प्रदान करें।
९-इस कार्यशाला में प्रतिभाग आनलाइन/आफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
१०- इस कार्यशाला का संचालन 03 जुलाई 2023 दिन सोमवार से प्रातः 7 बजे से 8 बजे सिविल लाइन कार्यालय में आफलाइन किया जायेगा, जिसका प्रसारण यूट्यूब और सोशल मीडिया पर पंजीकृत छात्र/छात्रा प्रेषित लिंक से कर सकेंगे।
११- कार्यशाला का मासिक परीक्षा द्वारा प्रतिभागी के प्रगति की पुष्टि की जायेगी, और शोध परिषद् द्वारा यथायोग्य मार्गदर्शन हेतु अन्यान्य विषयों में उसकी सहायता भी किया जायेगा।

धन्यवाद

Follow this link to join my WhatsApp group: https://chat.whatsapp.com/Ik1eWG1sySsGRuubwjovyd
अपने मित्रों एवं अन्यान्य व्यक्तियों को Gyanoday Education Workshop में सम्मिलित करने हेतु इस लिंक से सम्मिलित करें।
धन्यवाद

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdp3_09hHnjj6xV3AvwWhJPmv-IxwI8Hb4JxcLtTAl_MsiPyA/viewform?usp=sf_link

समन्वयक
डॉ० भास्कर मिश्र
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
प्रयागराज
एवं
निदेशक
श्रीसिद्ध आथर्वण शोध परिषद्,प्रयागराज।
(ShriSiddh Aatharvan Research Council-SSAARC)
सम्पर्क सूत्र-9795550591, 7007652199

WhatsApp Group Invite

यदि आप अध्येता/अध्यापक/आचार्य है तो अपने विद्वत्- विचार-विनिमय हेतु कृपया निम्नलिखित Link से Click कर पंजीकरण एवं अपना स...
19/11/2022

यदि आप अध्येता/अध्यापक/आचार्य है तो अपने विद्वत्- विचार-विनिमय हेतु कृपया निम्नलिखित Link से Click कर पंजीकरण एवं अपना संक्षिप्त परिचय पूर्ण करें-
👇👇
https://forms.gle/m1dbhVKRvxdu2ysNA

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज के संघटक महाविद्यालय सीएमपी डिग्री कालेज में "संस्कृत वाङ्मय में आनन्द तत्त्व" के अन्तर्गत एक अन्ताराष्ट्रिय संगोष्ठी का समायोजन किया जा रहा है। विश्व के बहुचर्चित संस्कृतविद्वानों के साथ ही भारतवर्ष के प्रतिष्ठित आचार्य जिसमें प्रमुख रूप से प्रो. श्रीनिवास वरखेडी(कुलपति, केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली) प्रो. सुरेश चंद्र पाण्डेय(पूर्व विभागाध्यक्ष, संस्कृत इलाहाबाद विश्वविद्यालय)प्रो. गोपबन्धु मिश्र(पूर्वकुलपति सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय गुजरात), प्रो. हरेराम त्रिपाठी(कुलपति सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय) के साथ ही इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति अन्यान्य आचार्य सम्मिलित होंगे।
आप सभी की समुपस्थिति संगोष्ठी की श्रीवृद्धि करेगी।
धन्यवाद
निवेदक
संस्कृत विभाग
सीएमपी महाविद्यालय
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज।

हम लोगों के बचपन की वह कविताएं जिससे आपसी प्रेम सहयोग सद्भाव एवं जीवन का चित्रण होता था...... तब कुछ न होने पर भी बहुत ख...
03/04/2022

हम लोगों के बचपन की वह कविताएं जिससे आपसी प्रेम सहयोग सद्भाव एवं जीवन का चित्रण होता था...... तब कुछ न होने पर भी बहुत खुश हुआ करते थे, आज सबकुछ होने पर भी खुशियां नहीं है...... पाश्चात्य प्रभाव ने हमें इस प्रकार बदला कि हम समझ ही नहीं पाते कि बचपना कब आता है और कब बुढ़ापा......इन कविताओं में एक अलग छवि प्रस्तुत होती है.... पढ़ें और अपना बचपन याद करें........

09/01/2022
09/01/2022

*गणित में घड़ी सम्बन्धी सवालों की सरल ट्रिक व SHORT TRICK*

30H – 11/2m ( जब घंटे की सुई आगे हो )

= 11/2m – 30H ( जब मिनट की सुई आगे हो )
जैसे –

प्रश्न1. 3 बज कर 40 मिनट पर सुइयो के बीच का कोण कितना होगा ?
उत्तर – यहा घंटे की सुई 3 पर और मिनट की सुई 8 पर है
अर्थात मिनट की सुई आगे है
अत: 11/2m – 30H सूत्र लगायेंगे।
11/2 ×40 – 30×3 = 130

प्रश्न 2. 11बज कर 18 मिनट पर दोनों सुईयो के बीच का कोण क्या होगा?
उत्तर – यहाँ घन्टे की सुई आगे है
अत: 30H – 11/2m से हल करेंगे
30×11 -11/2 × 18 = 231

Type 2. दिए गये कोण पर समय ज्ञात करना
इसी सूत्र से समय भी ज्ञात करते है
30H – 11/2m = 0°

प्रश्न 1. 3 और 4 बजे के बीच दोनों सुई के बीच का कोण 0° कब होगा ??
उत्तर- माना 3 बज कर m मिनट पर 0° होगा तब सूत्र से
30H – 11/2m =0
30×3 – 11/2m =0
m = 30×3×2/11
= 180/11
= 3बज कर 16 4/11 मिनट पर

type 3. जब सुइओ के बीच सम कोण हो।
प्रत्येक घन्टे में सूईया 2 बार सम कोण बनती है।
1. एक बार 11/2m – 30H =90
2. एक बार 30H – 11/2m = 90
से दोनों बार समकोण बनने का समय ज्ञात कर लेते है।

*note* – जब सुई का स्थान बदलने पर समय में कोई परिवर्तन न हो / सुइयां एक दुसरे के ऊपर हो तब कोण = 0°

2. जब सुइयां आमने सामने हो / एक दुसरे के विपरीत हो तब कोण = 180

जब किसी प्रश्न में मिनट न दिया हो तो मिनट का मान 0 मान लेते है

जैसे – 4 बजे सुइओ का कोण कितना होगा ?
H =4 m= 0
30×4 – 11/2 ×0 = 120°

सुइयो की विशेषताए :-
1. 24 घन्टे में 22 बार 180°
2. 24 घन्टे में 22 बार 0°
3. 24 घन्टे में 44 बार 90° का कोण बनता है।

घन्टे की सुई की विशेषता :-
1. 12 घंटे में 360° का कोण बनती है।
2. 1 घन्टे में 30° का कोण बनाती है।
3. 1 मिनट में 1/2° का कोण बनाती है।

मिनट की सुई की विशेषता :-
1. 1 घन्टे में 360° का कोण बनाती है।
2. 1 मिनट में 6° का कोण बनती है।

प्रश्न 1. एक घडी में घंटे वाली सुई 3 बजा रही थी जब वह 5:10बजाएगी तो उसके द्वारा बनाया गया कोण ?

उत्तर – 3 बजे से 5:10 का समय = 2 घंटा 10 मिनट
1 घन्टे में कोण = 30 तो 2 घन्टे में 30×2 =60°
1मिनट में 1/2° तो 10 मिनट में 1/2 ×10 = 5
60 + 5 = 65°

Address

देवालयम्
Allahabad

Telephone

+19795550591

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gyanoday Education Center Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The School

Send a message to Gyanoday Education Center Prayagraj:

Shortcuts

Share

Category