28/04/2023
*ज्वाला देवी गंगापुरी में बोर्ड परीक्षा 2023 के मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान*
(28अप्रैल 2023) प्रो.राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) शिक्षा प्रसार समिति द्वारा संचालित स्थानीय ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज गंगापुरी रसूलाबाद प्रयागराज के प्रांगण में प्रतिभा अलंकरण सम्मान समारोह बोर्ड परीक्षा-2023 के घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा दशम व द्वादश के प्रदेश व जिले में स्थान प्राप्त छात्रों के साथ- साथ प्रथम 15 स्थान प्राप्त छात्र/ छात्राओं एवं उनके माता- पिता को विशेष रूप से विद्यालय की तरफ से सम्मान पत्र,शील्ड एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डाॅ. राममनोहर जी (संगठन मंत्री भारतीय शिक्षा समिति काशी प्रांत) श्रीमान शेषधर द्विवेदी जी (प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश काशी प्रांत), डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव (विद्यालय प्रबंध समिति प्रबंधक) एवं श्रीमान शरद गुप्त जी (विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष)उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री युगल किशोर मिश्र ने उपस्थित बन्धुओं का परिचय कराया तत्पश्चात उन्हें श्रीफल, अंगवस्त्रम व सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी जी ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती द्वारा किये जा रहे प्रयोगों एवं प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि- विद्याभारती के नेतृत्व में चल रहे सरस्वती शिशु मन्दिर एवं सरस्वती विद्या मन्दिर देश को शिक्षा के साथ- साथ राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत - प्रोत संस्कारक्षम नागरिक प्रदान करने में महती भूमिका निभा रहें हैं।सभी स्थान प्राप्त छात्रों को शुभकामना देते हुए कहा कि जिन छात्रों ने जिले व प्रदेश में स्थान बनाया है वह इस लय को आगे बनाए रखें साथ ही जो स्थान बनाने से वंचित रह गए हैं वह भी नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई करते हुए स्थान बनाएं। वहीं ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर गंगापुरी निश्चित रूप से प्रयागराज महानगर में शिक्षा और संस्कार के प्रति अपने कर्तव्य का सफलता से निर्वहन कर रहा है।’’ इस हेतु उन्होने विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र द्वारा किये जा रहे प्रयासों की भूरि-भूरि प्रसंशा की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र जी ने विद्यालय के सम्पूर्ण परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए आगामी योजनाओं को बताया।
आभार ज्ञापन विद्यालय समिति के प्रबन्धक डॉ. आनन्द श्रीवास्तव जी ने किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में कक्षा नवम से द्वादश तक के भैया बहन उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का समापन कल्याणमंत्र के साथ हुआ।
हाईस्कूल परीक्षा में सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है-
विकास चतुर्वेदी 96.5%( प्रदेश में दसवां स्थान व जिले में दूसरा स्थान)
आरोही त्रिपाठी 96%(जिले में पांचवा स्थान)
अथर्व त्रिपाठी 95.67%(जिले में सातवां स्थान)
अतुल राय 95%
रामकृष्ण 95%
कार्तिकेय पाण्डेय 94.67%
रतन राय 94.5%
अमन उपाध्याय 94.17%
आदित्य सिंह 93.83%
पुंडरीकाक्ष नारायण त्रिपाठी93.5% कीर्ति दुबे 93.33%
अनुष्का कुमारी 92.83%
मिथिलेश प्रजापति 92.67%
ऋषभ केसरवानी 92.67%
उत्तम कुमार श्रीवास्तव 92.5%
एकता यादव92%
आयुष सिंह 91.83%
स्तुति दुबे 91.83%
इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मान प्राप्त करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार है-
आदर्श तिवारी96.4%(प्रदेश में छठवां स्थान व जिले में तीसरा स्थान)
सोनल सिंह 96%(प्रदेश में आठवां स्थान जिले में पांचवां स्थान)
अर्पिता मिश्रा 93.2%,
आकाश शुक्ला 93%
आदर्श शुक्ला 92.8%
प्रीति पटेल 92.6%
अंशिका चक्रवर्ती 92.2%
राज तिवारी 90.8%
हर्षित पाण्डेय 90.2%
आनंद कुशवाहा 89.8%
प्रज्ञा शुक्ला 89.8%
अर्पिता सिंह 88.8%
समृद्धि त्रिपाठी 88.8%
अनुज मिश्र 88.6%
प्रत्युष पाण्डेय 88.2%
प्रधानाचार्य
युगल किशोर मिश्र
मो0-9451494304