Target Jeet - For Commerce Competitive Exam

Target Jeet - For Commerce Competitive Exam

Share

Best Matter For Commerce Competitive Exam - TGT-PGT, UGC NET, SSC , UPPCL Accountant, and Others

05/02/2024

*आज का इतिहास*

*5 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
फ्रांस के साथ शांति समझौते पर जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने 1679 में हस्ताक्षर किये।
इटली के कालाब्रिया में 1783 में हुए भीषण भूकंप में लगभग 25000 से ज्यादा लोगों की जाने गयी।
फिलाडेल्फिया के थियेटर में 1870 में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से 1904 में मुक्त हुआ।
मैक्सिको ने 1917 में नया संविधान अंगीकृत किया।
ब्रिटिश समाचार पत्र “संडे टेलीग्राफ” के पहले संस्करण का प्रकाशन 1961 में हुआ।
अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर 1971 को उतरे।
भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने 1992 में क्रिकेट से संयास ले लिया।
1996 में पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई।
दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने 1999 को संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2010 में नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
2016 को वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया।
*5 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :----*
प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का 1916 में जन्म हुआ।
राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का 1919 को जन्म हुआ।
स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म 1940 में हुआ।
भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का 1990 में जन्म हुआ।
फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का 1976 जन्म हुआ।
*5 फ़रवरी को हुए निधन :----*
1927 में सूफ़ी संत इनायत ख़ान का निधन।
2008 में आत्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
2010 में भोजपुरी और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन।
2014 में प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन।
मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का 2017 को निधन।

03/02/2024

*आज का इतिहास*

*3 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
पुर्तग़ाली तथा उस्मानों के बीच 1503 में दीव (भारत ) में लड़ाई हुई।
सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को 1760 में बुरी तरह हराया।
विश्व में 1815 में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान 1915 को स्वेज नहर पर जर्मनी और उसमानी शासन की संयुक्त सेनाओं ने मिलकर हमला किया। आपको बता दें कि स्वेज नहर उस समय ब्रिटेन के नियंत्रण में थी।
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत 1916 में हुयी।
मुम्बई से कुर्ला के बीच भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा 1925 में शुरू।
पहली बार हवाई जहाजों से पार्सेल भेजने का सिलसिला 1934 में शुरू हुआ।
जावा पर 1942 में पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
जर्मनी और पूर्व सोवियत संघ के बीच स्टालिनग्राड नामक रक्तरंजित युद्ध 1943 में खत्म हुआ।
प्रयाग में 1954 में हुए कुंभ मेले के दौरान मची भगदड़ में लगभग 500 से अधिक लोगों की जान गयी।
बेनेलक्स आर्थिक संघ का गठन 1958 को हुआ।
भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की 1970 में तलचर में आधारशिला रखी गई।
1972 में जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
भारतीय नौसेना की पहली परमाणु संचालित पनडुब्बी “आईएनएस चक्र”को 1988 में सैन्य बेड़े में शामिल किया गया।
अंतरिक्षयात्री आईलीन कॉलिन्स 1995 को अंतरिक्ष शटल को संचालित करने वाली पहली महिला बनीं।
विश्व आर्थिक मंच की 29 वीं वार्षिक बैठक का 1999 में स्विजरलैंड के दावोस में समापन हुआ।
भारत के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए 2005 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में लाए गए विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
2012 में अमेरिका में हाइस्कूल के छात्रों के लिए आयोजित विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मींदवारों की लिस्ट में सात भारतीय अमेरिकी स्थान हासिल करने में सफल रहे।
2017 में चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की जोरदार टक्कर हो गई , जिसमें बड़े पैमाने पर तेल फैल गया।
2018 में भारत ने चौथी बार अंडर-19 क्रिक्रेट वर्ल्ड कप जीता।
*3 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :----*
‘नामधारी संप्रदाय’ के संस्थापक राम सिंह का जन्‍म 1816 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली का जन्म 1909 को हुआ।
अभिनेता नासिर हुसैन का जन्म 1931 को हुआ।
मशहूर अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म 1938 में हुआ।
रिजर्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्‍म 1963 में हुआ।
डांसर, मॉडल राखी सावंत का जन्‍म 1980 में हुआ।
तमिल अभिनेता सिलंबरसन राजेन्द्र का जन्‍म 1983 में हुआ।
हिन्दी फ़िल्मों की शानदार अभिनेत्री रीमा लागू का जन्‍म 1958 में हुआ।
*3 फ़रवरी को हुए निधन :----*
1969 में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री तथा तमिलनाडु के लोकप्रिय नेता सीएन अन्‍नादुरई का निधन।
1978 में महाकवि शंकर कुरुप का निधन।
1979 में, हिन्दी के यशस्वी कहानीकार राधाकृष्ण का निधन हुआ।
2000 में दिग्‍गज तबलावादक उस्‍ताद कुरैशी अल्‍ला रक्‍खा खान का निधन हुआ।
ऑस्ट्रेलिया की महिला शासक रेजिना का 2010 में निधन हुआ।
निर्देशक राज कंवर का 2012 को देहांत हो गया।
2016 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड़ का निधन हुआ।

-----------------------------------

01/02/2024

*आज का इतिहास*

*1 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---*
लॉर्ड कार्नवालिस 1786 में भारत के गवर्नर जनरल बने।
न्यूयार्क शहर में 1790 में पहली बार ‘सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ द यूनाइटेड स्टेट्स’ का आयोजन किया गया।
लार्ड काॅर्नवालिस ने 1797 में बंगाल के गवर्नर जनरल के पद की शपथ ली।
फिलीपींस में 1814 में ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की माैत हुई।
कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना 1827 में हुई।
मॉरीशस में ‘ग़ुलामी प्रथा’ का समापन 1835 में हुआ।
ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन 1855 में हुआ।
दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना 1881 में हुई।
डाक बीमा योजना 1884 में लागू हुई।
1884 में ऑक्सफ़ोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी’ का पहला वॉल्यूम ‘ए टू आंट’ का प्रकाशन।
1908 को पुर्तगाल के राजा कार्रलोस प्रथम की उनके पुत्र के साथ लिसबन में हत्या कर दी ।
द टाइम्‍स ने 1930 में पहली बार क्रास वर्ड पजल को प्रकाशित किया।
1946 को नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने 1949 में ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया।
स्कॉटलेंड, इंग्लैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड में 1953 को भीषण बाढ़ आईं, जिसमें करीब ढाई हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि इस बाढ़ में नीदरलैंड में ही करीब 1836 लोग मारे गए।
सीरिया और मिस्र को 1958 में ‘यूनाइटेड अरब रिपब्लिक’ में मिला दिया गया, जो कि 1961 तक बना रहा।
भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना 1964 में हुई।
‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन 1972 में हुआ।
‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन 1976 में हुआ।
‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन 1977 में हुआ।
भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना 1977 में हुयी।
भोपाल के मुख्य न्यायाधीश ने 1992 में ‘यूनियन कार्बाइड’ के पूर्व सी ई ओ वारेन ऐन्डरसन फरार घोषित।
2000 को न्यू मैक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्स के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
अंतरिक्ष से वापिस लौटते वक़्त 2003 में हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
भारत में पहली बार 2017 में सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया। यही नहीं 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया।
*1 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति :----*
1914 में अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्‍म हुआ था।
1955 में भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म हुआ था।
1956 में फ़िल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म हुआ था।
1957 में फ़िल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ़ का जन्‍म हुआ था।
1967 में भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्‍म हुआ था।
1971 में भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्‍म हुआ था।
अभिनेत्री महक चहल का 1979 को जन्म हुआ था।
1915 में हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म हुआ था।
1861 में स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्‍म हुआ था।
*1 फ़रवरी को हुए निधन :----*
1882 में हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था।
1969 में प्रसिद्ध शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था।
2003 में भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन हुआ था।

31/01/2024

*आज का इतिहास*

*31 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-----*
मुग़ल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम ख़ाँ की 1561 में गुजरात के पाटण में हत्या कर दी गई।
ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम के आदेश पर 1599 में भारत में ब्रिटेन की पहली ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई।
ब्रिटेन में तख़्त के ख़िलाफ़ साजिश करने वाले गाइफ़ाक्स को 1606 में मौत के घाट उतार दिया।
चीन में 1850 को ताए पींगहा (जनता का संकल्प )नाम से सबसे बड़ा जनान्दोलन आरंभ हुआ।
अमेरिका में ‘दासता उन्मूलन’ संबंधी 13वां संशोधन विधेयक 1865 में स्वीकृत हुआ।
अफ़ग़ानिस्तान के अमीर के मर्व को रूसी फ़ौजों ने 1884 में छीन लिया।
अमेरिका में पहली बार 1893 में ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का पेटेंट किया गया।
‘प्रथम विश्व युद्ध’ के दौरान जर्मनी ने 1915 में रूस के ख़िलाफ़ ज़हरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1943 में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के फ़ील्ड मार्शल फ़्रेडरिक पोलस ने सोवियत संघ की सेना के समक्ष हथियार डाले।
तत्कालीन सोवियत संघ के मॉडल के आधार पर 1946 को यूगोस्लाविया के 6 देशों (बोस्त्रिया-हर्जेगोविना, सर्बिया, मैसेडोनिया, मोंटेनेग्रो, स्लोवेनिया, क्रोएशिया) का विघटन।
1953 में हुए आईरिश सागर में नौका दुर्घटना में चालक दल के सदस्यों के साथ कम से कम 200 यात्रियों की मौत हो गई।
अमेरिकी देशों के संगठन ने 1962 में क्यूबा को न शामिल करने का फैसला किया।
सोवियत संघ ने 1966 को लूना कार्यक्रम के तहत मानवरहित लूना 9 स्पेशक्राफ्ट की लांचिंग की।
प्रशान्त महासागर में स्थित द्वीपीय देश नौरू को 1968 में आस्ट्रेलिया से स्वाधीनता मिली।
पूर्व और पश्चिमी बर्लिन के बीच 19 साल के अंतराल के बाद 1971 में फिर से टेलीफोन सेवा बहाल हुई।
बीरेनद्र बीर बिक्रम शाह 1972 में नेपाल के 12वें राजा बने
कोलकाता में 1983 को पहला शुष्क बंदरगाह शुरू हुआ।
रूस की राजधानी मास्को में 1990 में विश्व का सबसे बड़ा मेकडोनाल्ड स्टोर शुरू हुआ।
हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार’ दो बिलियन डॉलर कमाकर 2010 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमायी करने वाली फिल्म बनी।
दक्षिण अफ्रीका के प्रीटोरिया में 2013 में हुए एक ट्रेन दुर्घटना में लगभग 2500 लोग घायल हुए।
*31 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:----*
‘परमवीर चक्र’ पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद सोमनाथ शर्मा का 1923 में जन्म।
अभिनेता राजेश विवेक का 1949 को जन्म हुआ।
अभिनेत्री प्रीति जिंटा का 1975 में जन्म।
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा का 1981 को जन्म हुआ।
*31 जनवरी को हुए निधन :----*
1961 में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह का निधन हुआ।
1968 में हिन्दी के निबन्धकार और साहित्यकार पद्मनारायण राय का निधन हुआ।
1987 में महान स्वतंत्रता सेनानी मिनजुर भक्तवत्सलम का निधन हुआ।
2004 में प्रसिद्ध पाश्र्व गायिका और अभिनेत्री सुरैया जमाल शेख का निधन हुआ।
राजनेता होकिशे सेमा का 31 जनवरी साल 2007 को निधन।
2012 में समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध नेता मनीराम बागड़ी का निधन हुआ।
1988 में तमिल भाषा के साहित्यकार अकिलन का निधन हुआ।
2000 में भारतीय सिनेमा के खलनायक अभिनेता के. एन. सिंह का निधन हुआ।

---------------------------------

03/01/2024

*आज का इतिहास*

*3 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-----*
महान वैज्ञानिक गैलिलियों ने 1621 में दूरबीन की खोज की।
ब्रिटेन ने दक्षिण अटलांटिक के फ़ॉकलैंड द्वीप पर 1833 में कब्जा किया।
रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में ‘पौष मेला’ का उद्घाटन 1894 में किया।
शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम 1901 में खुला।
अमेरिका में डाक बचत बैंक का 1911 में उद्घाटन हुआ।
अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 1920 में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
तुर्की और आर्मिनिया के बीच 1920 में शांति संधि।
बेल्जियम में जहरीली गैस का रिसाव 1930में हुआ उसमे 60 लोग मरे।
टेलीविजन पर पहली बार गुमशुदा लोगों के बारे में सूचना का प्रसारण 1943 में किया गया।
1948 चीन के शरणार्थी जहाज में विस्फोट, 1100 लोग मरे।
1956 में फ्रांस के एफिल टॉवर के ऊपरी हिस्से में आग लगने से नुकसान।
अमेरिका के पेनसिल्वेनिया में पहली बार 1957 में बिजली घड़ी प्रदर्शित की गयी।
अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य 1959 में घोषित किया गया।
अफ्रीकी देश युगांडा 1962 में गणतंत्र बना।
देश के पहले मौसम विज्ञान राकेट ‘मेनका’ का 1968 में प्रक्षेपण।
बर्मा (अब म्यांमार) में संविधान को 1974 में अंगीकार किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा ‘स्टार्ट द्वितीय’ संधि पर 1993 में हस्ताक्षर किया गया।
इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को 1997 में साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की 2006 में घोषणा की।
*3 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:----*
सामाजिक कार्यकर्त्ता, महिला शिक्षक, और मराठी भाषा में पहली महिला कवयित्री सावित्रीबाई फुले का 1831 में जन्म।
एशिया की सबसे पुरानी प्रिंटिंग प्रेस के संस्थापक मुंशी नवल किशोर का उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 1836 जन्म।
प्रख्यात कलाकार नंदलाल बोस का 1882 में जन्म।
मशहूर स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का 1889 में जन्म।
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का 1927 में जन्म।
प्रसिद्ध भारतीय राजनेता जसवंत सिंह का 1938 में जन्म।
बॉलीवुड अभिनेता संजय खान का 1941 में जन्म।
आकाशवाणी व दूरदर्शन की स्वर-परीक्षित एवं मान्यता-प्राप्त कलाकार बागेश्री चक्रधर का 1954 में जन्म।
मॉडल, बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग का 1977 में जन्म।
भारतीय पार्श्वगायक नरेश अय्यर का 1981 में जन्म।
प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी जयपाल सिंह का 1903 में जन्म।
प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक चेतन आनंद का 1915 में जन्म।
*3 जनवरी को हुए निधन :----*
1972 में लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन।
2002 में भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन।
2005 में भारतीय सरकारी अधिकारी जे एन दीक्षित का निधन।
1979 में विद्वान् शोधकर्मी समीक्षक परशुराम चतुर्वेदी का निधन।
1871 में केरल के सीरियन कैथॉलिक संत तथा समाज सुधारक कुरिआकोसी इलिआस चावारा का निधन।

---------------------------------------

24/12/2023

*आज का इतिहास*

*24 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
स्वीडन की सेना ने 1715 में नार्वे पर कब्जा किया।
रूस और ब्रिटेन के बीच 1798 में दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
कलकत्ता में 1894 में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
अल्बानिया 1924 में गणतन्त्र बना।
सोवियत संघ ने 1979 में अफगानिस्तान पर आक्रमण किया।
लोटस टेंपल 1986 में श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
भारत में 1986 में संसद द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम पारित किया गया। इसलिए भारत में 24 दिसंबर को राष्ट्रिए उपभोक्ता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ 1989 में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खोला गया।
ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए 1996 में समझौता सम्पन्न।
विश्वनाथन आनंद 2000 में विश्व शतरंज चैंपियन बने।
दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ 2002 में शहादरा तीस हज़ारी लाइन से शुभारम्भ
अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को 2014 में भारत रत्न देने की घोषणा हुई।
*24 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :----*
स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म 1880 में हुआ।
प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी का जन्म 1892 में हुआ।
अमेरिकी अभिनेत्री आवा गार्डनर का जन्म 1922 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी एवं महादेव देसाई के पुत्र नारायण भाई देसाई का जन्म 1924 में हुआ।
गायक मुहम्मद रफ़ी का जन्म 1924 में हुआ।
पत्रकार एवं साहित्यकार उषा प्रियंवदा का जन्म 1930 में हुआ।
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई का जन्म 1957 में हुआ।
अभिनेता अनिल कपूर का जन्म 1959 में हुआ।
हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू का जन्म 1961 में हुआ।
*24 दिसंबर को हुए निधन :----*
यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को द गामा का 1524 में कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
तमिलनाडु के वेल्लोर ई.वी. रामास्वामी नायकर का निधन 1973 में हुआ।
तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन 1987 में हुआ।
हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन 1988 में हुआ।
*24 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:---*
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

23/12/2023

*आज का इतिहास*

*23 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----*
खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने 1672 में शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
रवीन्द्रनाथ टैगोर ने 1894 में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के समय 1912 में वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना 1914 में मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
विश्व-भारती विश्वविद्यालय का 1921 में उद्घाटन हुआ।
बीबीसी रेडियो ने 1922 में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1954 में बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का 1968 में सफल प्रक्षेपण।
चांद पर से लाए गए पत्थरों को 1969 में राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में 1972 में दो घंटे तक चले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में 1995 में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को 2008 में उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
*23 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति :----*
भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का 1845 में जन्म हुआ।
भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक रामवृक्ष बेनीपुरी का 1899 में जन्म हुआ।
भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री,प्रखर किसान नेता चौधरी चरण सिंह का 1902 में जन्म हुआ।
फ्रेंच एथलीट और संगीतकार मिचेलाइन ऑस्टेर्मायर का 1922 में जन्म हुआ।
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी एवं भूतपूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल विजेता ब्रायन टीचर का 1954 में जन्म हुआ।
*23 दिसंबर को हुए निधन :----*
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन 1926 में हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन लाल सेठी का निधन 1941 में हुआ।
प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहाँ का निधन 2000 में हुआ।
भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन 2004 में हुआ।
कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन 2007 में हुआ।
*23 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :----*
किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)

22/12/2023

*आज का इतिहास*

*22 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :---*
रवीन्द्रनाथ टैगोर के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर 1843 में ब्रह्म समाज में शामिल हुए।
देश में पहली मालगाड़ी 1851 में रुड़की से चलायी गयी।
थॉमस एडिसन द्वारा बनाए गए बल्बों से 1882 में पहली बार क्रिसमस ट्री सजाया गया।
ईतो हीरोबूमि 1885 में जापान के पहले प्रधानमंत्री बने।
‘323 ब्रूसीय’ 1891 में फोटोग्राफी द्वारा खोजा जाने वाला पहला उल्कापिंड बना।
अमेरिका में 1910 में पहली बार डाक बचत पत्र जारी।
न्यूयार्क में 1937 में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।
मानवेंद्र नाथ राय ने 1940 में रेडीकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना की घोषणा की।
यूगोस्लाविया में मार्शल टीटो ने 1941 में सेना की नई ब्रिगेड का गठन किया।
इटली की संसद ने 1947 में नया संविधान अंगीकार किया।
ब्रिटेन और फ़्रांस ने 1956 में मिस्र की बंदरगाह पोर्ट सईद पर 50 दिन तक अतिग्रहण जारी रखने के बाद इस बंदरगाह को छोड़ दिया और अपनी सेना को वापस बुला लिया।
जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जे.एन.यू.), नई दिल्ली की स्थापना ‘जेएनयू अधिनियम के अन्तर्गत भारतीय संसद द्वारा 1966 में की गई थी।
निकारागुआ की राजधानी मानागुआ में 1972 में आए 6.25 तीव्रता के भूकंप में 12 हजार से अधिक लोग मारे गए।
चिली की वायु सेना को 1972 में दो महीने पहले अर्जेंटाइन ऐंडीज में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक विमान के 14 लोग बचे मिले।
थाईलैंड ने 1978 में संविधान अंगीकार किया।
स्कॉटलैंड की सीमा के नजदीक लॉकरबी शहर में 1988 में एक पैन एम का जंबो जेट 258 यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
चाड ने 1989 में संविधान अपनाया।
रोमानिया के राष्ट्रपति चाऊशेस्क्यू का 1989 में तख्ता पलटा तथा वे देश छोड़कर भागते समय गिरफ्तार।
दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक 2002 में काठमांडू में शुरू।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 2010 में समलैंगिकता से जुड़े कानून पर दस्तखत कर सेना में समलैंगिकों के लिए रास्ता साफ कर दिया।
*22 दिसंबर को जन्में व्यक्ति :----*
स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मज़हरुल हक़ का जन्म 1866 में हुआ।
प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म 1887 में हुआ।
समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि पंकज सिंह का जन्म 1948 में हुआ।
गुरु रामकृष्‍ण परमहंस की पत्‍नी और आध्‍यात्मिक साथी शारदा देवी का जन्‍म 1953 में हुआ।
*22 दिसंबर को हुए निधन:----*
भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का 1958 में निधन हुआ।
भारतीय सिनेमा जगत् के प्रसिद्ध संगीतकार वसन्त देसाई का 1975 में निधन हुआ।
*22 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:---*
राष्ट्रीय गणित दिवस (रामानुजम स्मृति दिवस)

Want your school to be the top-listed School/college in Allahabad?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Allahabad
211008