27/07/2022
14 July 2022 Current Affairs
किसने हाल ही में पहली “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया है?
Ans. राजनाथ सिंह - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में पहली “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन डिफेंस (AIDEf) संगोष्ठी और प्रदर्शनी” का उद्घाटन किया है. रक्षा मंत्रालय के तहत रक्षा उत्पादन विभाग द्वारा AIDEf संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
किस राज्य में स्थित सिंगालीला नेशनल पार्क में लाल पांडा को लाया जाएगा?
Ans. पश्चिम बंगाल - पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सिंगालीला रिज पर स्थित सिंगालीला नेशनल पार्क में लाल पांडा को लाया जाएगा. यह राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है यह पार्क शुरू में एक वन्यजीव अभयारण्य था। 1992 में इसे राष्ट्रीय उद्यान में बदल दिया गया था.
हाल ही में किसके द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के अगले वर्ष आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा?
Ans. संयुक्त राष्ट्र - विश्व जनसंख्या दिवस पर संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के अगले वर्ष आबादी में चीन को पीछे छोड़ देगा. जनसंख्या विभाग के आर्थिक और सामाजिक मामलों के संयुक्त राष्ट्र विभाग के एक शोध के अनुसार, 15 नवंबर, 2022 को दुनिया की आबादी आठ अरब से अधिक होने का अनुमान है.
किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में “स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो” किताब लांच की है?
Ans. मीनाक्षी लेखी - केंद्रीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने हाल ही में "स्वाधीनता संग्राम ना सुरविरो" किताब लांच की है. यह पुस्तक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करती है जिन्होंने साम्राज्यवाद से लड़ाई लड़ी और मां भारती के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है.
दक्षिण कोरिया में आयोजित ISSF विश्व कप में भारत के अर्जुन बबुता ने कौन सा मैडल जीता है?
Ans. गोल्ड मैडल - दक्षिण कोरिया में आयोजित ISSF विश्व कप में भारत के अर्जुन बबुता ने निशानेबाजी में अपना पहला गोल्ड मैडल जीता है. गोल्ड मैडल के मुकाबले में अर्जुन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 के रजत पदक विजेता लुकास कोजेंस्की को 17-9 से हराया है.
निम्न में से किस राज्य के मुख्यमंत्री, कॉनराड के संगमा ने बचपन शिक्षा कार्यक्रमों में 300 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है?
Ans. मेघालय - मेघालय के मुख्यमंत्री, कॉनराड के संगमा ने बचपन