University News

University News Au कि सभी खबरें एवं अन्य यूनिवर्सिटी में एडमिशन(PhD) News, Job, Book & Historical
Update

यूपी के सरकारी स्कूलों में हर महीने होगी पढ़ाई और व्यवस्थाओं की समीक्षालखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की...
22/09/2026

यूपी के सरकारी स्कूलों में हर महीने होगी पढ़ाई और व्यवस्थाओं की समीक्षा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अब हर महीने समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) हर महीने के चौथे शनिवार को प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में शैक्षणिक गुणवत्ता के साथ-साथ नामांकन, उपस्थिति, डिजिटल संसाधनों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

पढ़ाई की गुणवत्ता पर रहेगा विशेष जोर

समीक्षा के दौरान निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की सीखने की स्थिति और उनकी प्रगति का आकलन किया जाएगा। इसके अलावा मासिक पाठ्यक्रम, शैक्षिक कैलेंडर और निर्धारित सीखने के लक्ष्यों की स्थिति भी देखी जाएगी। कक्षा में डिजिटल सामग्री, संदर्शिका और टीएलएम के इस्तेमाल की भी समीक्षा होगी।

जिन बच्चों की पढ़ाई में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है, उनके लिए चल रही अतिरिक्त शिक्षण व्यवस्था की जानकारी भी ली जाएगी। साथ ही स्कूलों में पुस्तकालय की किताबों के उपयोग पर भी निगरानी रखी जाएगी।

प्री-प्राइमरी से लेकर बालिका शिक्षा तक समीक्षा

बैठक में प्री-प्राइमरी कक्षाओं, आंगनबाड़ी और बालवाटिका की स्थिति की समीक्षा होगी। 3 से 6 वर्ष के बच्चों के नामांकन और उपस्थिति का भी रिकॉर्ड देखा जाएगा।

इसके साथ ही स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल पुस्तकालय के उपयोग की स्थिति की जांच की जाएगी। यू-डायस+, अपार आईडी और डिजिटल रजिस्टर को अपडेट रखने पर भी जोर रहेगा।

स्कूल से बाहर बच्चों का होगा फोकस

स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन और स्कूल से बाहर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। वहीं पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिलने वाले भोजन, फल और दूध के वितरण की स्थिति भी देखी जाएगी।

स्कूलों की सुविधाओं और निर्माण कार्यों की भी जांच

समीक्षा बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कार्यों, निर्माण कार्यों और विद्यालय परिसर में अतिक्रमण की स्थिति पर भी चर्चा होगी। बालिका शौचालय, विशेष जरूरत वाले बच्चों के लिए सुविधाएं और बालिका शिक्षा से जुड़े इंतजाम भी समीक्षा के दायरे में रहेंगे।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में व्यवस्थाओं और पढ़ाई की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी।

खेल, विशेष अभियान और दिव्यांग बच्चों पर भी नजर

विद्यालयों में खेल गतिविधियों की प्रगति और उनकी तस्वीरों को प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किए जाने की स्थिति भी देखी जाएगी। विशेष जरूरत वाले बच्चों की पहचान और उनकी जांच की प्रगति की समीक्षा होगी।

इसके अलावा इको क्लब, ‘एक पेड़ मां के नाम’ सहित अन्य विशेष अभियानों की प्रगति भी बैठक में रखी जाएगी।

योजनाओं के बजट और खर्च की भी होगी समीक्षा

बैठक में समग्र शिक्षा, पीएम श्री और पीएम पोषण के तहत उपलब्ध धनराशि तथा उसके खर्च की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी। इस व्यवस्था के जरिए विभाग स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करेगा।

हर महीने होने वाली यह समीक्षा बैठक स्कूलों की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था की प्रगति को नियमित रूप से परखने का माध्यम बनेगी।

22/09/2026

प्रयागराज में प्रदर्शन कर रहे युवाओं के समर्थन में बोले योगी आदित्यनाथ, NCTE को पत्र लिखने के निर्देश

प्रयागराज। प्रयागराज में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे युवाओं के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से आवश्यक पहल करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज माध्यमिक शिक्षा मंत्री से NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) को पत्र लिखने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था बनाई जाए, जिसके तहत एक निर्धारित समय पूरा होने के बाद संबंधित अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए नियमों के दायरे में समाधान का रास्ता तलाशा जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद प्रयागराज में धरने पर बैठे युवाओं की मांग को लेकर आगे की कार्रवाई को लेकर उम्मीद जगी है।

21/09/2026

शिक्षा जगत कि खबरें

मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। जार्जटाउन पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जु...
20/09/2026

मोबाइल पर रकम निकासी का मैसेज आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। जार्जटाउन पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।टैगोर टाउन निवासी रिटायर प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार सिन्हा की तहरीर के मुताबिक, उनका पीएनबी की सिविल लाइंस शाखा में बचत खाता है। दो सितंबर की शाम उनके मोबाइल पर बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।
अगले दिन उन्होंने बैंक शाखा जाकर जानकारी ली, तो पता चला कि यूपीआई के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। चार सितंबर को उन्होंने बैंक स्टेटमेंट, पासबुक और आधारकार्ड समेत अन्य दस्तावेज साइबर क्राइम पोर्टल पर अपलोड कराया। उधर, जार्जटाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है।

केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजितप्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्रशिक्षित स्न...
20/09/2026

केंद्रीय विद्यालय में पीजीटी अभ्यर्थियों के लिए मॉक इंटरव्यू आयोजित

प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय संगठन में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं स्नातकोत्तर शिक्षक (पीजीटी) पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों को आगामी साक्षात्कार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ईवी के शिक्षा विभाग द्वारा विशेष मॉक इंटरव्यू सत्र का आयोजन किया गया।

सत्र के दौरान अभ्यर्थियों को विषय-ज्ञान, शिक्षणशास्त्रीय समझ, संप्रेषण कौशल, आत्मविश्वास और पेशेवर व्यक्तित्व को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। मॉक इंटरव्यू पैनल में शिक्षा विभाग से डॉ. कविता, डॉ. शीलू एवं डॉ. मनीष कुमार गौतम ने विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता की।

वहीं, भूगोल विभाग के डॉ. नितिन के. मिश्रा ने विषय विशेषज्ञ के रूप में अपनी भूमिका निभाई। अभ्यर्थियों से वास्तविक चयन साक्षात्कार की तर्ज पर विभिन्न प्रश्न पूछे गए और उनके उत्तर देने के तरीके, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुतीकरण को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए।

आयोजकों के अनुसार, इस मॉक इंटरव्यू का उद्देश्य अभ्यर्थियों को वास्तविक साक्षात्कार के माहौल से परिचित कराते हुए उनकी कमियों को पहचानना और उनमें सुधार करना है।

प्रयागराज कि बहुत चर्चित थाली....
19/09/2026

प्रयागराज कि बहुत चर्चित थाली....

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के 20वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद चारों प्रमुख पदों के परिणाम ...
19/09/2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के 20वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद चारों प्रमुख पदों के परिणाम सामने आ गए हैं। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन विजयी रहे

विकास, पर्यावरण और गांधी पर व्याख्यान, गांधीवादी चिंतन से सतत विकास को समझने पर जोरप्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहा...
19/09/2026

विकास, पर्यावरण और गांधी पर व्याख्यान, गांधीवादी चिंतन से सतत विकास को समझने पर जोर

प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार को Friday Lecture Series-3 के तहत “विकास, पर्यावरण और गांधी” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संजय कुमार पांडेय ने व्याख्यान दिया।

डॉ. पांडेय ने गांधीवादी दर्शन और वर्तमान समय में सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के बीच संबंधों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने गांधी के ट्रस्टीशिप, सर्वोदय और स्वदेशी जैसे विचारों को आधुनिक पर्यावरणीय चुनौतियों के संदर्भ में समझाया।

व्याख्यान के दौरान गांधी के प्रसिद्ध विचार—“पृथ्वी हर व्यक्ति की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त देती है, लेकिन हर व्यक्ति के लालच के लिए नहीं”—के माध्यम से जरूरत और उपभोग के बीच संतुलन पर भी चर्चा हुई।

कार्यक्रम का संचालन आयुषी यादव ने किया। प्रिंस तिवारी ने व्याख्यान के प्रमुख बिंदुओं का सार प्रस्तुत किया, जबकि शिवकेश पाल ने राजनीति विज्ञान के समकालीन विमर्श के संदर्भ में विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में श्रेया पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में स्नातकोत्तर प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ विभाग के शिक्षकगण उपस्थित रहे। इनमें कन्वीनर डॉ. अविनाश चंद्र, डॉ. अरुण कुमार वर्मा, डॉ. गोविंद गौरव और डॉ. अनिल श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इंटरैक्टिव सत्र के दौरान विद्यार्थियों को शास्त्रीय राजनीतिक चिंतन को वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों से जोड़कर समझने का अवसर मिला।

दधिकान्दो मेला में इस तरह के साउंड का कंपटीशन  कब शुरू हुआ.... होगा
19/09/2026

दधिकान्दो मेला में इस तरह के साउंड का कंपटीशन कब शुरू हुआ.... होगा

हिंदी दिवस के अवसर पर
17/09/2026

हिंदी दिवस के अवसर पर

Address

Band Road
Allahabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when University News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share