17/06/2026
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
Au कि सभी खबरें एवं अन्य यूनिवर्सिटी में एडमिशन(PhD) News, Job, Book & Historical
Update
17/06/2026
इविवि: उर्दू विभाग को मिले 5 नए शिक्षक और तीन पदोन्नत, भूगोल विभाग में भी दो शिक्षक पदोन्नत
14/06/2026
आप ने पढी क्या....
14/06/2026
🥺💐🙏🇮🇳
12/06/2026
वैदिक ज्ञान की अमूल्य धरोहर में छिपे अनेक रहस्यों को सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल शुरू होने जा रही है. भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएसएसआर) ने शिक्षा वेदांग से संबंधित दुर्लभ पांडुलिपियों के अध्ययन, संपादन, समीक्षा और संरक्षण से संबंधित जिम्मेदारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. प्रचेतस को सौंपी है.
तथ्य लाएंगे सामने
इस परियोजना के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों को खोजने, पढ़ने और समझने का प्रयास किया जाएगा, जो काफी लंबे समय से विभिन्न पुस्तकालयों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित तो हैं पर अब शोध जगत और आम लोगों की पहुंच से दूर रहे हैं. इसके लिए चार विधाओं के विशेषज्ञ ऐसे अपठित संग्रहों की खोज करते हुए इसको सामने लाएंगे.
4 विधाएं मिलकर करेंगी काम
शिक्षा वेदांग से संबंधित पांडुलिपियों पर शोध में पांडुलिपि विज्ञान, पुरालिपि
विज्ञान, भाषाविज्ञान और डिजिटल संरक्षण जैसी कई विधाओं का उपयोग होगा. शारदा, तेलुगु, ब्राह्मी और ग्रंथ जैसी लिपियों में लिखी पांडुलिपियों की आयु, लिपि, विषय और भौतिक स्थिति का विवरण तैयार होगा. इसके बाद लिप्यंतरण में पांडुलिपि में लिखे
मूल पाठ को उसी रूप में आधुनिक देवनागरी या रोमन लिपि में उतारा जाएगा. किसी प्रकार का अर्थ परिवर्तन नहीं करते हुए मूल पाठ को यथावत सुरक्षित रखा जाता है. दुर्लभ संस्कृत पाठों का सरल संस्कृत, हिंदी या अंग्रेजी में अनुवाद किया जाएगा.
10/06/2026
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के पांच पुराछात्रों को बतौर 'पांडुलिपि मित्र' नियुक्त किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक प्रसाद ने बताया कि विगत सत्र के परास्नातक छात्रों अनुराग यादव, वैभव सोनी, विक्की कुमार, आशीष कुमार पटेल और अमृता सिंह का चयन भारत सरकार की पांडुलिपि धरोहर के संरक्षण की महत्वाकांक्षी योजना ज्ञान भारतम मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि संरक्षण कार्य में पांडुलिपि मित्र के रूप में हुआ है।
अनुराग यादव को बस्ती, वैभव सोनी को जौनपुर, आशीष पटेल को प्रयागराज, विक्की को आजमगढ़ तथा अमृता सिंह को मिर्जापुर आवंटित किया गया है।
07/06/2026
🇮🇳🇮🇳💐💐💐
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Band Road
Allahabad