श्री राम सिंह इंटर कॉलेज गोल्हैया शंकरगढ़ प्रयागराज

  • Home
  • India
  • Allahabad
  • श्री राम सिंह इंटर कॉलेज गोल्हैया शंकरगढ़ प्रयागराज

श्री राम सिंह इंटर कॉलेज गोल्हैया शंकरगढ़ प्रयागराज डॉo. ज्ञानेन्द्र सिंह ( डॉo. जोगी )

*विद्यार्थियों के लिए मुफ्त प्रवेश के साथ यूपी स्कॉलरशिप की पूर्ण व्यवस्था ।�

*****हमरा लक्ष्य यूपी सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के प्रत्येक शिक्षा में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर हमारे देश को शिक्षित बनाना है।********

यतश्चाविरासीज्जगत्सर्वमेत-त्तथाब्जासनो विश्वगो विश्वगोप्ता।तथेन्द्रादयो देवसङ्घा मनुष्याःसदा तं गणेशं नमामो भजामः॥विघ्नह...
27/08/2025

यतश्चाविरासीज्जगत्सर्वमेत-
त्तथाब्जासनो विश्वगो विश्वगोप्ता।
तथेन्द्रादयो देवसङ्घा मनुष्याः
सदा तं गणेशं नमामो भजामः॥

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

भगवान सिद्धिविनायक सभी को सुख-समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद प्रदान करें, यही प्रार्थना है।

गणपति बप्पा मोरया!

कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्‌!सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टम...
16/08/2025

कृष्णं वन्दे जगदगुरुम्‌!

सम्पूर्ण जगत के आधार लीलाधर, योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जी के पावन अवतरण दिवस 'श्रीकृष्ण जन्माष्टमी' की सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं!

मुरलीधर सभी के जीवन में प्रेम, करुणा एवं भक्ति का संचार कर चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।

जय श्रीकृष्ण!

आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!यह पावन दिवस माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-...
15/08/2025

आप सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई!

यह पावन दिवस माँ भारती की अखंड आभा और अमर शहीदों की अटूट आस्था का पुण्य-प्रतीक है।

उन वीर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन, जिनके त्याग और बलिदान से भारत स्वतंत्र व स्वाभिमानी बना।

आज हमारा संकल्प है न्याय, समता, आत्मनिर्भरता और उत्कर्ष पर आधारित उस भारत का निर्माण, जिसका स्वप्न हमारे अमर बलिदानियों ने देखा था।

आइए, 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने हेतु एकजुट हों।

वंदे मातरम! जय हिंद!

देववाणी संस्कृत भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति, ऋषियों की वाणी का स्पंदन और सनातन ज्ञान का अनंत स्रोत है।यह भाषा हमारी परम्...
09/08/2025

देववाणी संस्कृत भारत की आत्मा की अभिव्यक्ति, ऋषियों की वाणी का स्पंदन और सनातन ज्ञान का अनंत स्रोत है।

यह भाषा हमारी परम्परा, प्रज्ञा और वैश्विक बौद्धिकता की आधारभूमि है।

आइए, विश्व संस्कृत दिवस पर इस अमृत वाणी के संरक्षण, प्रसार और दैनिक जीवन में प्रयोग हेतु संकल्पित हों।

स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक...
09/08/2025

स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की आप सभी को हार्दिक बधाई!

रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है। यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है।

लोक-मन की वेदना, श्रमजीवी समाज की पीड़ा और सामाजिक यथार्थ को निर्भीकता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर देने वाले महान साहित्...
31/07/2025

लोक-मन की वेदना, श्रमजीवी समाज की पीड़ा और सामाजिक यथार्थ को निर्भीकता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वर देने वाले महान साहित्यकार, 'उपन्यास सम्राट' मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!

आपकी कालजयी रचनाएं आज भी अन्याय के विरुद्ध स्वर और बदलाव के पक्ष में विचार बनकर जीवंत हैं।

माँ भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि!जलियांवाला बाग नरसंह...
31/07/2025

माँ भारती के वीर सपूत, महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि!

जलियांवाला बाग नरसंहार का प्रतिशोध लेकर उन्होंने देश के स्वाभिमान को एक नई ऊंचाई प्रदान की।

स्वाधीनता संग्राम में उनके अतुल्य योगदान को सदैव श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जाएगा।

"भक्ति, नीति और काव्य के अद्वितीय संगम— गोस्वामी तुलसीदास जी को जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏🌺
31/07/2025

"भक्ति, नीति और काव्य के अद्वितीय संगम— गोस्वामी तुलसीदास जी को जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏🌺

माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महार...
09/05/2025

माँ भारती के अमर सपूत, स्वाधीनता के कालजयी स्वर, त्याग व बलिदान की उज्ज्वल कीर्ति पताका, 'हिंदुआ सूर्य' वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पावन जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!

स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महाराणा भारत के महानायक-जननायक हैं।

प्रखर लोकतांत्रिक मूल्यों से अभिसिंचित महाराणा के व्यक्तित्व की आभा, सदियों तक 'मानवता के संघर्ष' को दीप्त एवं हमारा पथ प्रदर्शित करती रहेगी।

सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय स...
14/04/2025

सर्वसमावेशी, सर्वहितग्राही, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों से दीप्त, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना को समृद्ध करते भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!

वे सच्चे अर्थों में 'भारत रत्न' एवं लोकतंत्र की जीवंत पाठशाला थे।

समतामूलक एवं न्यायप्रिय समाज की स्थापना के लिए उनका संघर्ष हम सभी को अनंत काल तक प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।

महाराणा सांगा जी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!वीरता, आत्मबल और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा सांगा जी का जीवन हमे...
12/04/2025

महाराणा सांगा जी महाराज की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

वीरता, आत्मबल और स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा सांगा जी का जीवन हमें सदैव अपने धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा हेतु प्रेरित करता रहेगा।

जय मेवाड़! जय महाराणा सांगा!

श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्येश्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय शुभकामनाएं!प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन ...
12/04/2025

श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये

श्री हनुमान जयंती की सभी श्रद्धालुओं को मंगलमय शुभकामनाएं!

प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे।

बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।

ॐ हनुमते नमः

Address

Shree Ram Singh Inter College Golhaiya
Allahabad
212107

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when श्री राम सिंह इंटर कॉलेज गोल्हैया शंकरगढ़ प्रयागराज posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category